Header Ads

Excel result sheet for class 3, 4, 6 and 7 - वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु वार्षिक परिणाम के लिए Excel Result Sheet यहाँ से डाउनलोड कीजिए

Exam result sheet for class 3, 4, 6 and 7 पोस्ट में आगे दी गई है

Excel result sheet for class 3, 4, 6 and 7

कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 हेतु परीक्षा परिणाम पत्रक 

वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक एवं समग्र प्रगति पत्रक हेतु निर्देश।

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक एवं समग्र प्रगति पत्रक हेतु निर्देश आदेश क्र./राशिके/ मूल्यांकन/ वार्षिक मूल्यांकन / 2023-24 /1407 भोपाल दिनांक 21/03/2024 इस प्रकार है -

संदर्भ:- 1. राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क्र. / राशिके/ सी.सी.ई. /5711, भोपाल दिनांक 04.08.2023, 2. राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क. / राशिके/पा.पु. / FLN/2024/1100, भोपाल दि. 06.03.2024 3, राज्य शिक्षा केन्द्र का पत्र क्र. / राशिके / वार्षिक मूल्यांकन / 651, भोपाल दिनांक 15.02.2024 

विषयांतर्गत संदर्भित पत्रों के क्रम में वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक एवं समग्र प्रगति पत्रक में प्राप्तांक / ग्रेड की प्रविष्टि निम्नानुसार अंकित किये जाएं-

1. वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 के वार्षिक परिणाम, प्राथमिक (कक्षा 3 व 4) एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा-6 व 7) हेतु शैक्षिक मूल्यांकन एवं सहशैक्षिक क्षेत्र व व्यक्तिगत सामाजिक गुण हेतु पृथक-पृथक वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक के प्रारूप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शैक्षिक मूल्यांकन हेतु पत्रक ए-3 साइज पेपर में एवं सहशैक्षिक क्षेत्र व व्यक्तिगत सामाजिक गुण हेतु पत्रक ए-4 साइज पेपर में, संदर्भित पत्र क्र. - 03 अनुसार मुद्रित करवाकर शालाओं को उपलब्ध करवाए जाएं। 

कक्षा 3 वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक

1.2 कक्षा 3 के शैक्षिक मूल्यांकन हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक में मासिक टेस्ट एवं वार्षिक प्रोजेक्ट के कॉलम में डैश (-) अंकित किया जाए एवं वार्षिक परिणाम, अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन (अधिकतम अंक - 40) एवं वार्षिक लिखित मूल्यांकन (अधिकतम अंक - 60) के कुल योग 100 के आधार पर तैयार किया जाए।

कक्षा 4, 6 एवं 7 वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक

1.3 कक्षा - 4, 6 व 7 के शैक्षिक मूल्यांकन हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक को मासिक टेस्ट अधिभार - 10 अंक (अगस्त, सितंबर, जनवरी, फरवरी), अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन अधिभार - 20 अंक वार्षिक लिखित मूल्यांकन प्राप्तांक अधिकतम अंक 60 एवं वार्षिक प्रोजेक्ट कार्य अधिभार - 10 अंक के आधार पर तैयार किया जाए।

1.4 वार्षिक परिणाम तैयार करने में अतिरिक्त भाषा के प्राप्तांकों को नहीं जोड़ा जाए।

2 कक्षा- 3, 4, 6 व 7 हेतु शासकीय शालाओं में दर्ज छात्र संख्या अनुसार समग्र प्रगति पत्रक राज्य से उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

2.1 कक्षा- 3 व 4 के समग्र प्रगति पत्रकों में समस्त प्रविष्टियां कक्षा अध्यापक द्वारा पूर्ण की जांएगी । कक्षा- 3 के प्रगति पत्रक भरने के संबंध में विस्तृत निर्देश संदर्भित पत्र क्र. 02 द्वारा प्रेषित किए गए हैं। कक्षा 6 व 7 के समग्र प्रगति पत्रक की प्रविष्टियों के संबंध में निर्देश पृथक से जारी किए जा रहे हैं।

2.2 समग्र प्रगति पत्रक में विषयवार ग्रेड की प्रविष्टि - इस अकादमिक सत्र में समेकित गणना हेतु कुल पूर्णाक 100 रहेगा, जो कि निम्नानुसार होगा

2.2.1 वार्षिक लिखित परीक्षा के विषयवार प्राप्तांकों (अधिकतम अंक60) में मासिक टेस्ट का अधिभार 10 अंक अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन का अधिभार 20 अंक एवं प्रोजेक्ट कार्य का अधिभार 10 अंक के प्राप्तांकों का योग कर समेकित ग्रेड की गणना की जाए।

Download Excel Result Sheet 

New - कक्षा 4, 6 एवं 7 का रिजल्ट तैयार करने के लिए Excel Sheet यहाँ से डाउनलोड कीजिए।

(यह एक्सेल रिजल्ट शीट आपकी सुविधा के लिए तैयार की गई है, इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखी गई है फिर भी त्रुटि हो सकती है, कृपया एक्सेल शीट उपयोग से पूर्व RSK द्वारा जारी निर्देश अनुसार पत्रक जांच लेवे।)

परीक्षा परिणाम घोषण 30 मार्च 2024 को 

2.2.2 वार्षिक परिणाम में सहशैक्षिक एवं व्यक्तिगत सामाजिक गुणों में अंकित ग्रेड को नहीं जोड़ा जाए। उक्तानुसार वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक तैयार कर दिनांक 30 मार्च 2024 को छात्रों के वार्षिक परिणाम की घोषणा की जाए।

RSKMP Oder 

वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2023-24 कक्षा 3, 4, 6 व 7 हेतु वार्षिक परिणाम अभिलेख पत्रक एवं समग्र प्रगति पत्रक हेतु निर्देश PDF में यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.