Voter List 2003 Voter Name Search Link - मतदाता सूची 2003 में अपना या अपने किसी रिश्तेदार का नाम ऑनलाइन कैसे Search करें?
🗳️ मध्यप्रदेश SIR प्रक्रिया 2025-26 और 2003 मतदाता सूची डाउनलोड जानकारी
मध्यप्रदेश मतदाता सूची 2003 डाउनलोड करें | MP Voter List PDF Link 2025
मतदाता सूची 2003 में अपना / अपने किसी रिश्तेदार का नाम ऑनलाइन कैसे Search करें?
SIR प्रक्रिया के लिए मध्यप्रदेश की 2003 मतदाता सूची डाउनलोड करें। जानें क्यों जरूरी है यह सूची, और कैसे मोबाइल से पूरी PDF डाउनलोड करें।
SIR क्या है और क्यों की जा रही है यह प्रक्रिया?
SIR (Special Intensive Revision) एक विशेष अभियान है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा
राज्य की मतदाता सूची की समीक्षा और शुद्धिकरण (Revision) किया जाता है।
इस प्रक्रिया में —
- मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं,
- नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं,
- और मतदाता सूचियों की फील्ड वेरिफिकेशन (Field Verification) की जाती है।
इस बार की SIR प्रक्रिया 2003 की मूल मतदाता सूची को आधार बनाकर की जा रही है, ताकि डेटा की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
🗳️ 2003 की मतदाता सूची होगी आधार
एसआईआर प्रक्रिया में 2003 की मतदाता सूची को मुख्य आधार माना गया है। यदि किसी मतदाता का नाम 2003 की सूची में मौजूद है, तो वह स्वचालित रूप से 2025 की सूची में शामिल हो जाएगा।
अगर 2003 की सूची में स्वयं का नाम नहीं है, लेकिन माता-पिता या किसी रिश्तेदार का नाम दर्ज है, तो उसी के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
यदि एआरओ को आवेदन की जानकारी संदिग्ध लगती है, तो नोटिस जारी कर जवाब माँगा जाएगा। इस स्थिति में मतदाता को निर्धारित 11 दस्तावेज़ों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा, जिससे उसका नाम सूची में जोड़ा जा सके।
📅 SIR 2025–26 की प्रमुख तिथियाँ
| चरण | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
| 🏠 घर-घर जाकर सत्यापन | BLO द्वारा मतदाता सूची जाँच | 4 नवंबर – 4 दिसंबर 2025 |
| 📜 ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी | प्रारंभिक सूची प्रकाशन | 9 दिसंबर 2025 |
| 📩 दावा/आपत्ति अवधि | नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया | 8 जनवरी 2026 तक |
| ✅ अंतिम मतदाता सूची | संशोधित मतदाता सूची जारी | 7 फरवरी 2026 |
📂 2003 की मतदाता सूची में नाम देखना / search करना
यदि आपको SIR सत्यापन या नाम खोजने की जरूरत है, तो इसके लिए दो तरीके हैं -
- 1. 2003 की मतदाता सूची PDF रूप में डाउनलोड करना और उसमें नाम खोजना
- 2. 2003 की मतदाता सूची में अपने EPIC Number / नाम से जानकारी सर्च करना
🔗 MP Voter List 2003 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
अब MP Voter List डाउनलोड करना बेहद आसान है।
आप मोबाइल या लैपटॉप से सिर्फ कुछ क्लिक में अपने गांव, वार्ड या शहर की मतदाता सूची PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
🧾 डाउनलोड स्टेप-बाय-स्टेप:
1️⃣ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
2️⃣ अपना जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र (Booth) चुनें।
3️⃣ PDF फाइल डाउनलोड करें।
4️⃣ फाइल खोलें और नाम या परिवार के सदस्य की जानकारी खोजें।
➥ यहां क्लिक करें – मध्यप्रदेश मतदाता सूची 2003 डाउनलोड करें
📋 इस लिंक से आपको क्या मिलेगा?
- मध्यप्रदेश की पूरी 2003 मतदाता सूची (PDF प्रारूप में)
- हर गांव, शहर, वार्ड या मतदान केंद्र की नामावली
- मतदाता का क्रमांक, नाम और परिवार के विवरण
- कुछ सेकंड में अपनी मतदाता जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें
2003 की मतदाता सूची में अपने EPIC Number MP सीरीज / नाम से जानकारी सर्च करना
आप अपने मोबाइल से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना / अपने रिश्तेदार का नाम खोज सकते हैं, इसके लिए नीचे लिंक दी जा रही है. लिंक ओपन करने पर आपको सर्च के दो आप्शन मिलेंगे -
1. Search By EPIC No. और 2. Search By Name
- Assembly No./Name[विधानसभा क्र.व नाम]:
- Elector Name[निर्वाचक का नाम] *
- Relation Type [रिश्तेदार का प्रकार]
- Father's/Husband Name[पिता/पति का नाम]
इसके बाद दिया कैप्त्चा कोड दर्ज कर 'अपना नाम खोजे / Search Your Name' पर क्लिक करने पर आपके द्वारा दर्ज विवरण अनुसार जीने भी नाम होंगे शो हो जायेंगे, इस प्रकार आप आसानी सेअपने मोबाइल से वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना / अपने रिश्तेदार का नाम खोज सकते हैं.
➥ वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपने मोबाइल से ऑनलाइन नाम यहाँ से सर्च कीजिए
(यदि नाम सर्च में Service UnavailableHTTP Error 503. The service is unavailable लिखा आ रहा है तो यह सर्वर समस्या के कारण हो सकता है, आप कुछ समय बाद प्रयास करें या पोस्ट में उपर दी जा रही लिंक से मतदाता सूची पीडीएफ में डाउनलोड कर नाम सर्च कीजिए)
📢 अगर यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें
MP Education Gyan Deep
Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए.
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:


Post a Comment