MP Board 9th & 11th Result 2026: EMS Portal पर ऑनलाइन जारी होगा परीक्षा परिणाम, यहाँ देखें पूरी जानकारी
MP Board Class 9th & 11th Result 2026: EMS Portal से जारी होगा परिणाम | पूरी जानकारी यहाँ देखिये
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया गया है। इस बार विद्यार्थियों का रिजल्ट पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में Education Portal 3.0 के अंतर्गत तैयार किये गए नए Examination Management System (EMS Portal) के माध्यम से जारी किया जाएगा।
सबसे बड़ी अपडेट: 9वीं और 11वीं का रिजल्ट होगा ऑनलाइन घोषित
इस वर्ष की परीक्षा प्रणाली में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम (MP Board Class 9th & 11th Result) सीधे EMS पोर्टल से ऑनलाइन जनरेट और घोषित किया जाएगा। यह एक ऐतिहासिक कदम है क्योंकि इससे पहले इन कक्षाओं के परिणाम मुख्य रूप से शाला स्तर पर ऑफलाइन या स्थानीय स्तर पर तैयार किये जाते थे। ऑनलाइन घोषणा से पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों का डाटा राज्य स्तर पर सुरक्षित रहेगा।
परीक्षा परिणाम और अंकों की प्रविष्टि की महत्वपूर्ण तिथियां
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा के अंकों की प्रविष्टि तथा फाइनल रिजल्ट जारी करने के लिए सख्त समय-सीमा तय कर दी गई है:
- अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2026
- वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि: 23 मार्च 2026
सभी शाला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 18 मार्च तक EMS पोर्टल पर विद्यार्थियों के सभी अंकों की फीडिंग का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें, जिससे 23 मार्च 2026 को समय पर ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया जा सके।
EMS Portal से ही संपन्न हो रहे हैं परीक्षा के सभी कार्य
इस साल कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा से जुड़े लगभग सभी कार्य इसी नए EMS पोर्टल के माध्यम से किये जा रहे हैं, जैसे:
- विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन तथा प्रोफाइल अपडेट किया जाना।
- परीक्षा के लिए प्रारूप डॉकेट 'क' सह अंक स्लिप पोर्टल से जनरेट करना।
- विद्यार्थियों के उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) तैयार करना।
- त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि करना।
DPI का यह कदम मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास है।
महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए
शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, रिजल्ट, आदेश और अपडेट पाने के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP से जुड़े रहें।
यहाँ आपको मिलेंगे
- शिक्षा विभाग के नवीनतम आदेश
- परीक्षा परिणाम
- छात्रवृत्ति योजनाएँ
- महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी
Gyan Deep Info
शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!
JOIN WHATSAPP

Post a Comment