Header Ads

Green Card Vetan Vriddhi Suvidha Me Parivartan. अब दो जीवित बच्चों के पश्चात् नसबन्दी कराने पर नहीं मिलेगा "अग्रिम वेतन वृद्धि" का लाभ।

Green Card Vetan Vriddhi Suvidha Me Parivartan.
अब दो जीवित बच्चों के पश्चात् नसबन्दी कराने पर नहीं मिलेगा "अग्रिम वेतन वृद्धि" का लाभ।
Green Card Vetan Vriddhi Suvidha Me Parivartan.

मध्यप्रदेश शासन ने शासकीय सेवकों द्वारा स्वयं या पति/पत्नि की नसबंदी कराने पर प्रोत्साहन स्वरूप दी जाने वाली अग्रिम वेतन वृद्धि दिए जाने सम्बन्धी पूर्व व्यवस्था में बदलाव किया है। 



दो जीवित सन्तान के पश्चात नसबन्दी कराए जाने पर दी जाने वाली एक अग्रिम वेतन वृद्धि की सुविधा समाप्त कर दी गई है।

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आदेश क्रमांक सी-3-11/2016/1/3 भोपाल, दिनांक 09 फरवरी 2017 द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय सेवकों द्वारा स्वयं या पति/पत्नि की नसबंदी कराने पर प्रोत्साहन स्वरूप दी जाने वाली अग्रिम वेतन वृद्धि व्यवस्था में निम्न परिवर्तन किया है -

1. एक जीवित सन्तान के बाद स्वयं या पति/पत्नी की नसबंदी कराने पर दो अग्रिम वेतन वृद्धि दिए जाने सम्बन्धी सुविधा यथावत रहेगी।

2. दो जीवित सन्तान के पश्चात नसबन्दी कराए जाने पर एक अग्रिम वेतन वृद्धि दिए जाने की सुविधा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।



इससे पहले मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश क्रमांक सी 3-11/2016/3 एक भोपाल, दिनांक 16 दिसम्बर, 2016 द्वारा ग्रीन कार्ड धारकों को शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु साक्षात्कार में 5 प्रतिशत अंक तथा आयु सीमा में दो वर्ष की सुविधा को भी समाप्त कर दिया गया है।
▶▶Download Circular. ◀◀

Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियाँ है, अधिक जानकारी के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए~~~

🆕 MP EDUCATION : GYAN DEEP. 



✳Download Apps and get free Recharge कुछ एप्प जिनसे आप प्राप्त कर सकते हैं फ्री रिचार्ज ।



Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियां है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ click कीजिए।



यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे Like एवं Share भी कीजिए । यदि आप चाहते हैं कि Gyan Deep की जानकारियाँ आपकी facebook टाइम लाइन पर भी मिले तो Please Gyan Deep के facebook page को like कीजिए ।

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए ।                    

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.