Header Ads

Adhyapak Samvarg Abhilekh Styapan : अध्यापक संवर्ग की शिक्षा विभाग में नियुक्ति - कार्यवाही के लिए समय-सारणी जारी, 25/08/2018 से प्रारम्भ होगी प्रक्रिया.

MP Education 
अध्यापक संवर्ग की शिक्षा विभाग में नियुक्ति - कार्यवाही के लिए समय-सारणी जारी, प्रक्रिया सत्यापन प्रपत्र एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध होने दिनांक 25/08/2018 से प्रारम्भ होगी तथा अध्यापकों के नवीन संवर्ग में नियुक्ति आदेश जारी करने के साथ दिनांक 30/09/2018 तक संपन्न होगी.

➤विशेष प्रकोष्ठ का गठन

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ‘मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा एवं भर्ती नियम, 2018 के तहत अध्यापक संवर्ग की स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नियुक्ति’ के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु समय सारणी जारी कर दी गई है, शिक्षा विभाग में नियुक्ति की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण की जा सके इसके लिए संकुल स्तर, जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ गठित किए जायेंगे.



➤संकुल एवं जिला स्तर पर कार्यवाही का निर्धारण 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश क्रमांक/शि.क./विशेष सेल/ए/1/2018/07 भोपाल, दिनांक 21/08/2018 (परिपत्र क्रमांक – एक) में इस सम्बन्ध में निर्देश जारी किए. परिपत्र क्रमांक – एक में संकुल, जिला एवं संभाग स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ के गठन के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने वाल्व कार्य, संकुल प्राचार्य द्वारा की जाने वाली कार्यवाही तथा सम्बन्धित अध्यापक से अपेक्षित कार्यवाही के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए हैं.

➤अध्यापक संवर्ग के नवीन संवर्ग में नियुक्ति कार्यवाही के लिए समय सारणी  

  • अध्यापक / संकुल प्राचार्य स्तर से जाने वाली कार्यवाही (सत्यापन प्रपत्र, अभिलेखों का सत्यापन शिविर का आयोजन एवं अभिलेख अपलोड करना)
                  लोक शिक्षण द्वारा जारी की जाने वाली समय सारणी के अनुसार संकुल प्राचार्य द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपस्थित  होकर अध्यापक अपनी जानकारी का मिलान और दस्तावेजों के आधार पर आवश्यक संशोधन करा सकेंगे. अध्यापकों को  निम्नानुसार अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की स्व हस्ताक्षरित छायाप्रतियां एवं मूल अभिलेख पृथक-पृथक फाइल में संधारित कर संकुल प्राचार्य द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित होना है.

➧शिविर में अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज
1. प्रथम नियुक्ति का आदेश.
2. अध्यापक संवर्ग में नियुक्ति आदेश. 
3. जन्म तिथि के प्रमाण  हेतु हाई स्कूल की अंकसूची. 
4. पदोन्नति एवं क्रमोन्नति आदेश.
5. अंतर्निकाय संविलियन आदेश (यदि हुआ हो तो).
6. शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र.
7. व्यावसायिक योग्यता के प्रमाण पत्र. 
8. अतिरिक्त योग्यता (यदि कोई हो तो).
9. राष्ट्रीय/राज्य स्तर का पुरस्कार.
10. स्व-घोषणा पत्र (परिशिष्ट – दो) अनुसार.
11. विकल्प पत्र (भर्ती नियम 2018 के अनुसार).
12. जाति प्रमाण पत्र / विकलांगता सम्बन्धी प्रमाण पत्र.

स.क्र.
सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही
कार्यवाही हेतु निर्धारित समयावधि
1
अध्यापकवार सत्यापन प्रपत्र / ई सेवापुस्तिका की ऑनलाइन जानकारी Education Potral पर संकुल प्राचार्य एवं सम्बंधित अध्यापक के लॉग इन पर उपलब्ध कराना
25/08/2018 
2
संकुल प्राचार्य द्वारा अध्यापकों के द्वारा सत्यापन प्रपत्र में भरी गई जानकारी एवं अपलोड किए गए अभिलेखों के सत्यापन हेतु शिविर का आयोजन
27/08/2018  से 31/08/2018   
3
संकुल प्राचार्य द्वारा अध्यापकवार सत्यापन प्रपत्र को संकुल प्राचार्य एवं अध्यापक के संयुक्त हस्ताक्षर उपरांत अपलोड करना एवं अध्यापक द्वारा अपलोड किए गए अभिलेखों के पठनीय या स्पष्ट न होने की स्थिति में उक्त अभिलेख को पुनः अपलोड करना.
27/08/2018  से 05/09/2018 
(लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 04/09/2018 को जारी आदेश अनुसार सत्यापन की तिथि 05/09/2018 की गई है).  
4
संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन प्रक्रिया में सम्मिलित अध्यापकों की अद्यतन सत्यापित सूची मूल नस्ती सहित निकायवार (यदि लागु हो तो) एवं संवर्ग वार जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करना एवं जो अध्यापक प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हुए उनकी जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करना.
04/09/2018



  • जिला शिक्षा अधिकारी / नियुक्तिकर्ता निकाय / जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं समय सारणी


स.क्र.
सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही
कार्यवाही हेतु निर्धारित समयावधि
5
 जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुलों से प्राप्त सत्यापन की प्रक्रिया में सम्मिलित अध्यापकों की सूची को निकायवार एवं संवर्गवार एकजाई किया जाकर सत्यापन हेतु सम्बंधित निकायों के नियुक्ति प्राधिकारी को उपलब्ध कराना.
05/09/2018  से 09/09/2018  
6
 सम्बंधित निकायों के नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा सूची में सम्मिलित अध्यापकों की नियुक्ति उनके द्वारा की गई है इस आशय का अध्यापकवार निर्धारित प्रारूप में प्रमाणीकरण कर  जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना.
10/09/2018  से 12/09/2018  



  • जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रावधिक सूची तैयार करना एवं सूची का प्रकाशन, दावा आपत्ति प्राप्त करना एवं दावा आपत्ति का विनिश्चय करना


स.क्र.
सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही
कार्यवाही हेतु निर्धारित समयावधि
7
जिला शिक्षा अधिकारी  द्वारा निकायवार, संवर्गवार सूची को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करना एवं सुसंगत पदों पर नियुक्ति हेतु प्रावधिक सूची तैयार करना एवं सूची को प्रकाशित करना.
13/09/2018  से 17/09/2018  
8
प्रकाशित प्रावधिक सूची पर दावा आपत्ति प्राप्त करना
18/09/2018  से 20/09/2018  
9
जिला स्तरीय समिति द्वारा दावा आपत्ति का विनिश्चय करना
22/09/2018  से 24/09/2018  


  • जिला स्तरीय समिति द्वारा नवीन संवर्ग में नियुक्ति हेतु पत्र अध्यापकों की संवर्गवार सूची तैयार करना / सूची प्रकाशन एवं नवीन नियोक्ता द्वारा नियुक्ति आदेश जारी करना


स.क्र.
सम्पादित की जाने वाली कार्यवाही
कार्यवाही हेतु निर्धारित समयावधि
10
जिला स्तरीय समिति द्वारा नवीन संवर्ग में नियुक्ति हेतु पात्र पाए  गए अध्यापकों की संवर्गवार एकजाई  सूची तैयार की जाकर उक्त सूची जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर किए जाकर  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीडीऍफ़ में education portal पर अपलोड करना एवं सम्बंधित नवीन नियोक्ता को मूल अभिलेख सहित उपलब्ध कराना.
25/09/2018  से 27/09/2018  
11
  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रकाशित अंतिम सूची को संवर्गवार तैयार कर जिला / संभाग एवं संचालनालय स्तर की सूची को तैयार करना एवं तैयार की गई सूचियों को नियोक्ता प्राधिकारी  को आदेश जारी करने हेतु उपलब्ध कराना.
22/09/2018  से 24/09/2018  
12
नवीन नियुक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा  जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त अंतिम मान्य सूची में सम्मिलित अध्यापकों  के नवीन संवर्ग में नियुक्ति हेतु उनकी मूल नस्ती में संलग्न अभिलेखों से मिलान किया जाकर education पोर्टल से आदेश जारी किया जाना.
30/09/2018

E-Service Book अपडेशन link ओपन :




➤अध्यापक संवर्ग अभिलेख सत्यापन से सम्बंधित विविध प्रारूप / प्रपत्र - 

➧सत्यापन प्रपत्र - सत्यापन प्रपत्र प्रारूप डाउनलोड करने के लिए "यहाँ क्लिक" कीजिए.

➧स्व-घोषणा पत्र  - स्व-घोषणा पत्र (परिशिष्ट – दो) अनुसार pdf में डाउनलोड करने के लिए "यहाँ क्लिक" कीजिए.

➧विकल्प पत्र विकल्प पत्र (भर्ती नियम 2018 के अनुसार) pdf में डाउनलोड करने के लिए "यहाँ क्लिक" कीजिए.

'अध्यापक संवर्ग की स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत नियुक्ति’ की कार्यवाही तथा समय सारणी के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी परिपत्र क्रमांक – एक  डाउनलोड करने के लिए "यहाँ क्लिक" कीजिए

ये जानकारी भी देखिए -

MP Education Gyan Deep की यह जानकारी आपको उपयोगी लगे तो कृपया इसे facebook, Whatsapp आदि के माध्यम से अपने friends को Share जरूर कीजिए।

Septa Deep

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.