Header Ads

PM Yasasvi Scholarship Scheme (PM YASASVI) : Class 9th & Class 11th Students के लिए Scholarship Exam की जानकारी यहाँ देखिये.

PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM YASASVI)

15,000 SCHOLARSHIPS For OBC, EBC and DNT Students In Top Class Schools  Class 9th & Class 11th Students के लिए Scholarship Exam : YASASVI ENTRANCE TEST; PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM YASASVI)

YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 : ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि 17/08/2023 

15,000 SCHOLARSHIPS For OBC, EBC and DNT Students In Top Class Schools

Class 9th & Class 11th Students के लिए Scholarship Exam : YASASVI ENTRANCE TEST – 2023

Breaking News - YASASVI Entrance Exam 2023 निरस्त, इस वर्ष नहीं होगी यसस्वी छात्रवृत्ति परीक्षा पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग, (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर समूहों (EBC) एवं विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू (DNT) के Students के लिए PM Young Achievers Scholarship Award Scheme for Vibrant India (PM YASASVI) नामक योजना तैयार की गई है. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

यह योजना 0BCs/EBCs & DNTs को उच्च श्रेणी की स्कूली शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक योजना है. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. YASASVI योजना हेतु निर्धारित विद्यालयों की कक्षा 9 वी एवं 11 वी में अध्ययनरत अभ्यर्थियों का चयन NTA द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 में मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

Scholarship Scheme छात्रवृत्ति  

कक्षा 9 एवं  कक्षा 11 के लिए 

YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 हेतु 

> ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 17/08/2023 

> आवेदन में Correction की अवधि - 18.08.2023 to 22.08.2023

> Admit Card अपलोड होना – NTA Website पर बाद में घोषणा की जाएगी.

> परीक्षा की तिथि – 29/09/2023 (शुक्रवार) 

> परीक्षा पद्धति -  पेपर पेन मोड (OMR) 

> परीक्षा की अवधी - ढाई घंटे (150 मिनट)

> प्रश्नों का स्वरुप - वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ)

> परीक्षा / आवेदन शुल्क - निःशुल्क 

आवेदन हेतु पात्रता 

YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 हेतु आवेदन के लिए पात्रता इस प्रकार है –

  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • उसे  OBC या EBC या DNT श्रेणी से सम्बन्धित  होना चाहिए।
  • कक्षा 9 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01-04-2007 से 31-03-2011 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
  • कक्षा 11 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01-04-2005 से 31-03-2009 (दोनो दिन सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की आय 2.5 लाख प्रति वर्ष रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पहचान किए गए विद्यालयों की कक्षा IX और कक्षा XI में पढ़ना चाहिए। 
(List of Schools - पहचान किये गए विद्यालयों की सूची आप यहाँ क्लिक कर देख सकते है.)
  • शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान आठवी या दसवी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

कृपया इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए NTA वेबसाइट पर प्रदर्शित सूचना विज्ञप्ति को देखें । कृपया वेबसाइट https://yet.nta.ac.in देखे और पात्रता अनुसार आवेदन कीजिये.

  • YET Exam Date : 29/09/2023 
  • परीक्षा की अवधि : 2.5  घंटे 
  • परीक्षा समय : प्रवेश पत्र पर दर्शाया जाएगा.

YET 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? 

अभ्यर्थियों को NTA की वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

आवेदन के चरण - YET - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय आधार नम्बर, शैक्षिक योग्यता विवरण, जन्मतिथि, JPG/JPEG फोर्मेट में स्कैन की गई पासपोर्ट साइज़ फोटो सफ़ेद बेक ग्राउंड में  (साइज़ 10 kb - 200 kb के बीच), JPG/JPEG फोर्मेट में स्कैन किये गए हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (साइज़ 50 kb - 300 kb के बीच), मोबाइल नम्बर और ईमेल आई डी की आवश्यकता होगी.

Step 1 अपने स्वयं के ईमेल आई डी और जन्मतिथि का उपयोग करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना.

Step 2 ऑनलाइन आवेदन को पूरा करना और आवेदन संख्या को नोट करना. 

Step 3  डॉक्यूमेंट सबमिट करना.

परीक्षा केंद्र - YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 हेतु परीक्षा केन्द्रों की जानकारी आप वेबसाइट https://yet.nta.ac.in/ पर देख सकते हैं.

परीक्षा योजना – परीक्षा में गणित (30 प्रश्न), विज्ञान (25 प्रश्न), सामाजिक विज्ञान (25 प्रश्न), सामान्य जागरूकता / ज्ञान (20 प्रश्न) कुल 100 प्रश्न रहेंगे.

न्यूनतम अर्हता अंक - अभ्यर्थी को लोकहित परीक्षा में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने पर ही परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा.

YASASVI EXAM Syllabus - परीक्षा का पाठ्यक्रम 

  • कक्षा 9 वी के लिए कक्षा 8 वी का NCERT पाठ्यक्रम 
  • कक्षा 11 वी के लिए कक्षा 10 वी का NCERT पाठ्यक्रम 

YASASVI EXAM Center - यसस्वी exam के परीक्षा केन्द्रों की जानकारी के लिए आगे दी जा रही लिंक से NTA द्वारा जारी Information Bulletin देखिये.

YASASVI ENTRANCE TEST – 2023 के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश, YASASVI प्रवेश परीक्षा परिचय, आवश्यक योग्यताएँ, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के निर्देश, परीक्षा शहरों की सूची, प्रवेश पत्र और परीक्षा का कार्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी के लिए NTA द्वारा जारी Information Bulletin (Hindi) देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंकYASASVI ENTRANCE TEST – 2023 हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

YASASVI EXAM Admit Card - यसस्वी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने पर लिंक share की जाएगी.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.