Header Ads

सभी जनशिक्षा केन्द्रों (JSK) को मिलेंगे All in One Computer and Printer – राज्य शिक्षा केंद्र जारी किया आदेश, क्लस्टर स्तर पर ऑल इन वन कम्यूटर, ऑल इन वन प्रिंटर एवं UPS क्रय के संबंध में RSKMP Order यहाँ देखिये

सभी जनशिक्षा केन्द्रों (JSK) को मिलेंगे All in One Computer and Printer 

सभी जनशिक्षा केन्द्रों (JSK) को मिलेंगे All in One Computer and Printer

राज्य शिक्षा केंद्र जारी किया आदेश, क्लस्टर स्तर पर ऑल इन वन कम्यूटर, ऑल इन वन प्रिंटर एवं UPS क्रय के संबंध में RSKMP Order यहाँ देखिये  

क्लस्टर स्तर पर ऑल इन वन कम्यूटर, ऑल इन वन प्रिंटर एवं UPS क्रय के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र क्रमांक / राशिके / स्टार्स / उपकरण / 2023/4428 भोपाल, दिनांक 05/07/2023 इस प्रकार है -

विश्व बैंक पोषित 'स्टार्स' प्रोजेक्ट की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2023-24 में प्रदेश के समस्त जनशिक्षा केन्द्रों को ऑल इन वन कम्यूटर एवं ऑल इन वन प्रिंटर (All in one computer and all in one printer) उपलब्ध कराये जाने के लिए राशि रूपये एक लाख का बजट प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर कार्यकुशलता एवं कार्य प्रभावशीलता में सुधार लाया जाना है।

दिनांक 17/05/2023 को आयोजित स्टार्स प्रोजेक्ट की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में एजेंडा क्र. 2 अनुसार समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि क्रय की कार्यवाही विकेन्द्रीकृत रूप से जिला स्तर पर कलेक्टर द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की जाए। उक्त अंतर्गत निम्नानुसार सामग्री का प्रति जनशिक्षा केन्द्र हेतु क्रय किया जाना है:

  • विवरण - ऑल इन वन कम्यूटर, ऑल इन वन प्रिंटर एवं UPS
  • मूल्य सीमा (रूपयों में) - 1,00,000/- (रू० एक लाख )

2. कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा क्रय हेतु निम्न कार्यवाही की। जायेः

2.1 राज्य स्तर से निर्धारित न्यूनतम स्पेसिफिकेशन संलग्न हैं जिन के अनुसार ऑल इन वन कम्यूटर एवं ऑल इन वन प्रिंटर (All in one computer and all in one printer) का क्रय जैन (GEM) पोर्टल के माध्यम से किया जाए।

22 उक्त क्रय उपरोक्त दर्शित मूल्य सीमा के अंदर किया जाए।

2.3 सामग्री का प्रदाय वेंडर द्वारा जनशिक्षा केन्द्र पर किया जाए।

2.4 सामग्री कय उपरांत सामग्री का भौतिक एवं तकनीकी सत्यापन जिला शिक्षा केन्द्र के प्रोग्रामर एवं प्रबंधक, जिला ई-गर्वनेंस समिति द्वारा किया जाए।

2.5 सामग्री कय उपरांत सामग्री को जनशिक्षा केन्द्र की स्टॉक पंजी पर दर्ज किया जाए।

2.6 कम्प्यूटर एवं प्रिंटर को इंस्टॉल करने हेतु स्थान पूर्व से ही निर्धारित करते हुए आवश्यक इलेक्ट्रिफिकेशन एवं फर्नीचर (टेबल कुर्सी) की व्यवस्था की जाए। इस कार्य को जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा MMER मद में किया जा सकता है।

3. उपरोक्तानुसार सामग्री कय एवं सप्लाई की कार्यवाही दिनांक 15 अगस्त 2023 तक निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया का पालन करते हुये पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

👉राज्य शिक्षा केंद्र जारी किया आदेश, क्लस्टर स्तर पर ऑल इन वन कम्यूटर, ऑल इन वन प्रिंटर एवं UPS क्रय के संबंध में RSKMP Order

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.