Header Ads

Counseling for UMS to Principal-HS - उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार हेतु काउंसलिंग आदेश जारी

Counseling for UMS to Principal-HS  - उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार हेतु काउंसलिंग आदेश जारी 

UMS to Primcipal HS Uchch Pad Prabhar Order

UMS to Primcipal HS Uchch Pad Prabhar Order

DPI द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्राचार्य हाई स्कूल का उच्च पद प्रभार देने हेतु काउंसलिंग सम्बन्धी आदेश शुक्रवार को जारी किये, काउंसलिंग 09, 11 एवं 12 सितम्बर को होना है.

इस पोस्ट देखिये –

  • UMS to Principal उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्राचार्य HS का उच्च पद प्रभार काउंसलिंग सम्बन्धी DPI आदेश 
  • UMS से Principal HS हेतु पात्र उच्च माध्यमिक शिक्षकों की सूची (वरिष्ठता क्रम में)
  • UMS से Principal HS हेतु पात्र उच्च माध्यमिक शिक्षकों जिलेवार की सूची 
  • Principal HS उच्च पद प्रभार हेतु Vacancy List 

उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार दिये जाने बाबत काउंसलिंग दिनाक 09.11 एवं 12 सितम्बर 2023 के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, गौतम नगर, भोपाल-462023 (दूरभाष- 91-0755-2583650 फेक्स 91-0755-2583651 ईमेल-est1-dpi@mp.gov.in) का आदेश क्रमांक /स्था.1/ राज./पी/139/ 2023/ 1144 भोपाल, दिनांक 08/09/2023 इस प्रकार है -

उच्च माध्यमिक शिक्षक को हाईस्कूल प्राचार्य के उच्च पद का प्रभार दिया जाना है। संचालनालय के पत्र दिनांक 08.082023 के द्वारा उच्च पद प्रभार पर पदस्थापना हेतु काउन्सलिंग आयोजित किये जाने के निर्देश के अनुक्रम में काउसलिंग हेतु पात्र लोक सेवको की सूची (वरिष्टता क्रम में) परिशिष्ट-एक एवं जिलावार (परिशिष्ट-दो) प्रेषित की जा रही है। 

2. आपके जिला अन्तर्गत सूची में सम्मिलित समस्त लोक सेवकों को उक्त काउंसलिंग हेतु दिनाक 09, 11, 12 सितम्बर 2023 को आवंटित समय अनुसार आपके कार्यालय में अनिवार्यतः उपस्थित होने हेतु लिखित में सूचित करें तथा सूचना की पावती भी सुरक्षित रखें। सूची में देख लें ऐसा कोई लोक सेवक जो अन्य जिले में दिखाई दे रहा हो किन्तु आपके जिले में पदस्थ हो तो उसे भी आमंत्रित करे एवं इस कार्यालय को सूचित करें।

3. इसके अतिरिक्त रिक्त पदों की सूची भी संलग्न की जा रही है। उक्त सूची काउसलिंग में सम्मिलित होने वाले समस्त लोक सेवकों को उपलब्ध करायें ताकि वह इच्छित शाला का चयन कर सके। काउसलिंग में आवंटन उपरांत चयनित संस्था हेतु प्रारूप सलग्न है जो लोक सेवक उच्च पद प्रभार हेतु असहमत है उनसे निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्राप्त कर संधारित करेगें । आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

4. जो चयनित लोक सेवक उक्त काउसलिंग हेतु अनुपस्थित रहते हैं तो उनको उच्च माध्यमिक शिक्षक से प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पर के प्रभार हेतु वंचित किया जायेगा तथा भविष्य में उनके किसी भी प्रकार के कोई दावे / आपत्ति मान्य नही किये जायेगे। ऐसी स्थिति में संबंधित को काउंसलिग की सूचना की प्राप्ति अभिस्वीकृति रेकार्ड मे संधारित करें।

5. काउसलिंग हेतु किसी भी प्रकार का तकनीकी व्यवधान न हो इस हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

उच्च माध्यमिक शिक्षक को प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार हेतु काउंसलिंग DPI आदेश सूची यहाँ देखिये

प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार हेतु पात्र UMS की वरिष्ठता क्रम में सूची यहाँ देखिये 

प्राचार्य हाईस्कूल के उच्च पद का प्रभार हेतु पात्र UMS की जिलेवार सूची यहाँ देखिये 

उच्च पद का प्रभार हेतु प्राचार्य हाईस्कूल के रिक्त पदों की सूची (Principal HS Vacancy) यहाँ देखिये.

MP Education Gyan Deep

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए ।     

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.