Header Ads

Best of Five Method in Class 9th-10th - क्या इस वर्ष से कक्षा 9वी एवं 10वी में Best of Five पद्धति समाप्त कर दी गई है?

Best of Five Method in Class 9th-10th 

Best of Five Method in Class 9th-10th - क्या इस वर्ष से कक्षा 9वी एवं 10वी में Best of Five पद्धति समाप्त कर दी गई है?

क्या इस वर्ष से 
कक्षा 9वी एवं 10वी वार्षिक परीक्षा में Best of Five पद्धति समाप्त कर दी गई है? 

Best of Five पद्धति क्या है और यह कब प्रारंभ हुई? 

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल, म.प्र. के आदेश क्रमांक एफ-44-19/20-2 भोपाल दिनांक 26/08/2016 के अनुसार प्रदेश में शिक्षण सत्र 2016-17 से कक्षा 9 वी एवं 10 वी की वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांकों की गणना हेतु Best of Five पद्धति अपनाई गई थी, यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. जिसके अंतर्गत जिन 06 विषयों में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा परीक्षा ली जाती है उन में से जिन 05 विषयों में विद्यार्थी के सबसे अधिक अंक हो, परीक्षा परिणाम की गणना हेतु उन 05 विषयों को ही लिया जाता है. इस प्रकार 05 विषयों में उत्तीर्ण होने पर भी विद्यार्थी को उत्तीर्ण घोषित किया जाता रहा है.

क्या इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2023-24 से Best of Five पद्धति समाप्त कर दी गई है?

क्या इस वर्ष Best of Five पद्धति समाप्त कर दी गई है, इसकी जानकारी के लिए हम आपको MPBSE द्वारा जारी प्रवेश नीति 2023-24 और Best of Five पद्धति के सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 24/08/2023 की जानकारी दे रहे हैं. 

MP Board प्रवेश नीति 2023-24 के अनुसार 

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रवेश एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका सत्र 2023-24 के बिन्दू क्रमांक 12 (12.1 से 12.5) के अनुसार इस वर्ष कक्षा 9 वी एवं 10 वी की वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों की गणना 'बेस्ट ऑफ़ फाइव' (Best of Five) पद्धति से की जाएगी. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. (MPBSE द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए जारी प्रवेश नीति आप यहाँ क्लिक कर देख सकते हैं.)

स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 24/08/2023 के अनुसार 

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश क्रमांक आर/221/2023/20-3 भोपाल दिनांक 24/08/2023 के अनुसार विभाग द्वारा विभागीय आदेश क्रमांक एफ 44-19/2016/20-2 दिनांक 26/08/2016 को निरस्त कर दिया है. (आप  Best of Five पद्धति के सम्बन्ध में नया आदेश यहाँ क्लिक कर देख सकते हैं)

नवीन आदेश के बिन्दू क्रमांक 3 के अनुसार –

‘सतत व्यापक मूल्याङ्कन एवं सामान्य गणित एवं उच्च गणित का विकल्प की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए शिक्षण सत्र 2024-25 से राज्य शासन एतद द्वारा कक्षा 9 वी एवं 10 वी की वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांकों की गणना हेतु बेस्ट ऑफ़ फाइव पद्धति समाप्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है’

इस प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार कक्षा 9 वी एवं 10 वी में 'बेस्ट ऑफ़ फाइव' (Best of Five) पद्धति शैक्षणिक सत्र 2024-25 से समाप्त होगी.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.