Header Ads

Class 5 and 8 Annual Exam Blue Print : कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 की रूपरेखा, पाठ्यपुस्तक, सुझावात्मक प्रोजेक्ट एवं वार्षिक परीक्षा ब्लू प्रिंट यहाँ देखिये

कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 की रूपरेखा, पाठ्यपुस्तक, सुझावात्मक प्रोजेक्ट एवं वार्षिक परीक्षा ब्लू प्रिंट 

Class 5 and 8 Annual Exam Blue Print MP Education : सभी PS एवं MS शालाओं के लिए महत्वपूर्ण आदेश

Class 5 and 8 Annual Exam Blue Print

MP Education : सभी PS एवं MS शालाओं के लिए महत्वपूर्ण आदेश 

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश क्र/रा.शि के/मूल्याकंन / वार्षिक मूल्यांकन / कक्षा-548/2024-25/4247 भोपाल, दिनांक 11/09/2024 द्वारा कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 की रूपरेखा एवं परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यपुस्तकों एवं सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची जारी की है.

विषय - कक्षा 5 व 8 वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 की रूपरेखा एवं परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यपुस्तकों एवं सुझावात्मक प्रोजेक्ट कार्यों की सूची जारी करने विषयक।

म.प्र. राजपत्र दिनांक 02.03.2019 अनुसार निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के नियम 10 में किए गए संशोधन के अनुक्रम में गत वर्ष अनुसार ही सत्र 2024-25 में भी प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस फोड प्राप्त मदरसों में कक्षा 5 व 8 में अध्ययनरत हेतु एस.सीईआरटी./ एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा निर्धारित पाठ्‌यपुस्तकों एवं पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा निर्देशानुसार किया जाएगा। परीक्षा आयोजन संबंधी मुख्य बिन्दु निम्नानुसार है -

कक्षा 5वी व 8वी बोर्ड परीक्षा 2024-25 

1. परीक्षा योजना वार्षिक परीक्षा परिणाम हेतु अधिभार निम्नानुसार होगा -

  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा - अधिभार 20 अंक
  • वार्षिक परीक्षा (लिखित) - अधिभार 60 अक
  • वार्षिक परीक्षा (प्रोजेक्ट कार्य) - अधिभार 20 अंक

1.1 समस्त शालाओं में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा निर्धारित ब्लूप्रिंट के आधार पर निर्मित कराए गए प्रश्नपत्रों एवं निर्धारित समय-सारणी अनुसार कराया जाएगा। शासकीय शालाओं हेतु अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र राज्य स्तर से निर्मित कराए जाएगे। जबकि अशासकीय शालाएं राज्य द्वारा निर्धारित ब्लूप्रिट के आधार पर प्रश्न पत्रों का निर्माण स्वयं करेगी।

1.2 वार्षिक परीक्षा हेतु समस्त शासकीय शालाओं, मान्यता प्राप्त अशासकीय व अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5 व 8 की परीक्षा हेतु पंजीकृत समस्त परीक्षार्थियों हेतु कक्षावार विषयवार निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार निर्मित कराए गए प्रश्न पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

1.3 कक्षा 5 य 8 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाली समस्त शासकीय मान्यता प्राप्त अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओ एच डाईस कोड प्राप्त मदरसों में अध्ययनरत छात्रों हेतु सत्र 2024-25 के लिए पाठ्यपुस्तकों की सूची निम्नानुसार रहेगी -

तालिका - 1 कक्षा 5 वी हेतु 

क्र विषय पुस्तक का नाम
1 हिन्दी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) भाषा भारती
2 अंग्रेजी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) English Reader
3 मराठी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) भारती (मराठी)
4 उर्दू भाषा (SCERT चयन की स्थिति में)
5 गणित गणित का जादू
6 पर्यावरण अध्ययन आसपास (पर्यावरण)

तालिका - 2 कक्षा 8वी हेतु
क्रमांक विषय पुस्तक का नाम
1 हिन्दी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) भाषा भारती
2 अंग्रेजी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) English Reader
3 संस्कृत भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) सुरभिः
4 मराठी भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) भारती (मराठी)
5 उर्दू भाषा (SCERT चयन की स्थिति में) उर्दू भारती
6 हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी सहायक वाचन / Supplementary
7 गणित गणित / Mathematics
8 विज्ञान विज्ञान /Science
9 सामाजिक विज्ञान हमारे अतीत 3 (इतिहास)
संसाधन एवं विकास (भूगोल)
सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन-3

नोट - जिन अशासकीय शालाओं में भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी व संस्कृत) की NCERT द्वारा निर्मित पाठ्यपुस्तके लागू हैं, उन संस्थाओं के छात्रों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय भाषा की परीक्षा NCERT की पुस्तकों के आधार पर संपन्न कराई जायेगी। NCERT की भाषा की पुस्तकों की सूची निम्नानुसार रहेगी- 

तालिका - 3 कक्षा 5 वी हेतु (NCERT चयन की स्थिति में)
क्रमांक विषय पुस्तक का नाम
1 हिन्दी भाषा (NCERT चयन की स्थिति में) रिमझिम
2 अंग्रेजी भाषा (NCERT चयन की स्थिति में) MARIGOLD Book Five

तालिका - 4 कक्षा 8 वी हेतु (NCERT चयन की स्थिति में)
क्रमांक विषय पुस्तक का नाम
1 हिन्दी भाषा (NCERT चयन की स्थिति में) 1. बसंत भाग 3, 2. भारत की खोज (हिन्दी की पूरक पाठ्यपुस्तक)
2 अंग्रेजी भाषा (NCERT चयन की स्थिति में) 1. Honeydew 2. It so happened (Supplementary Reader in English)
3 संस्कृत भाषा (NCERT चयन की स्थिति में) रुचिरा तृतीयो भाग

नोट- 1. प्रथम भाषा के रूप में चयनित भाषा अतर्गत सहायक वाचन / Supplementary Reader का अध्ययन अपेक्षित है। द्वितीय भाषा के रूप में चयनित भाषा के संदर्भ में उस भाषा की पाठ्‌यपुस्तक से ही परीक्षा ली जाएगी।

2. भाषा के अतिरिक्त अन्य मुख्य विषयों के लिए परीक्षा में सम्मिलित होने वाली सभी शालाओं के लिए तालिका 01 एवं 02 अनुसार NCERT द्वारा निर्मित पाठ्यपुस्तकों से ही आध्यापन कराया जाना अनिवार्य है।

1.4 वार्षिक परीक्षा हेतु विषयवार परीक्षा की योजना निम्नानुसार होगी

1.4.1 कक्षा 5 हेतु -

विषय अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्राप्तांकों का अधिभार लिखित परीक्षा (बाह्य मूल्यांकन) प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) कुल अंक
1. प्रथम भाषा हिन्दी/अंग्रेजी/मराठी/उर्दू 20 60 20 100
2. द्वितीय भाषा अग्रेजी / हिन्दी 20 60 20 100
3. अतिरिक्त भाषा (वैकल्पिक) - हिन्दी/उर्दू/मराठी/संस्कृत/पंजाबी/गुजराती 20 60 20 100
4. गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) 20 60 20 100
5. पर्यावरण अध्ययन 20 60 20 100

अतिरिक्त भाषा वैकल्पिक है इसके प्राप्तांकों को वार्षिक परीक्षाफल निर्धारण हेतु शामिल नहीं किया जाएगा।

1.4.2 कक्षा 8 हेतु -

विषय अर्द्ध वार्षिक परीक्षा प्राप्तांकों का अधिभार लिखित परीक्षा (बाह्य मूल्यांकन) प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) कुल अंक
1. प्रथम भाषा - हिन्दी/अंग्रेजी/मराठी/उर्दू 20 60 20 100
2. द्वितीय भाषा - अग्रेजी / हिन्दी 20 60 20 100
3. तृतीय भाषा  - हिन्दी/उर्दू/मराठी/संस्कृत/पंजाबी/ उड़िया/गुजराती 20 60 20 100
4. गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) 20 60 20 100
5. विज्ञान 20 60 20 100
5. सामाजिक विज्ञान 20 60 20 100

1.4.3 हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का अध्ययन अनिवार्य होगा। अन्य भारतीय भाषा का चयन कक्षा 5 हेतु गालिका 1.4.1 अनुसार अतिरिक्त भाषा अंतर्गत उपलब्ध विकल्पों में से एवं कक्षा 8 हेतु तालिका 1.4.2 अनुसार तृतीय भाषा अन्तर्गत उपलब्ध विकल्पों में से किया जाना होगा।

प्रदेश अंतर्गत कुछ जिलों की अशासकीय शालाओं में अतिरिक्त (वैकल्पिक) भाषा / तृतीय भाषा अंतर्गत पढाई जाने वाली भाषाओं गुजराती, पंजाबी, उडिया व संस्कृत (कक्षा 5) का पाठ्यक्रम निर्धारण एवं पाठ्यपुस्तकों का निर्माण राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा नही कराया गया है अतः संबंधित जिलों की अशासकीय शालाओं में लागू पायपुस्तको के आधार पर इन विषयों के प्रश्न पत्रो का निर्माण राज्य द्वारा निर्धारित ब्लूप्रिंट अनुसार जिले की डाइट के माध्यम से कराया जाएगा।

1.4.4 वार्षिक परीक्षा हेतु निर्धारित ब्लूप्रिंट परिशिष्ट 01 अनुसार सलग्न है। यह ब्लूप्रिंट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए समान रूप से लागू होगा।

1.5. दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2016, नई शिक्षा नीति 2020 एवं भारत सरकार के निर्देश क्र F- 9-39/2021-IS-18 दिनांक 19.04.2022 के प्रकाश में दिव्यांग परीक्षार्थियों को दिव्यांगता की श्रेणी के आधार पर विभिन्न सुविधाएं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशानुसार प्रदान की जाएगी।

1.6 वार्षिक परीक्षा उपरांत कक्षोन्नति हेतु परीक्षार्थियों का परीक्षा में सम्मिलित प्रत्येक विषय की लिखित परीक्षा (बाहय मूल्यांकन) एवं प्रोजेक्ट कार्य (आंतरिक मूल्यांकन) में पृथक-पृथक न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। प्रत्येक विषय के बाह्य एवं आंतरिक मूल्यांकन में न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त नहीं करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षाफल घोषणा के उपरांत अनुत्तीर्ण विषयी में अतिरिक्त शिक्षण प्रदान किया जाएगा एवं दो माह की कालावधि में पुन परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाएगा।

1.6.1 पुनः परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को उसकी अध्ययनरत कक्षा में ही वापस रोका जाएगा।

1.6.2 स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण होने एक किसी बच्चे को किसी भी कारण से स्कूल से निष्कासित नहीं किया जाएगा।

2. परीक्षा शुल्क - परीक्षा आयोजन हेतु आवश्यक प्रक्रियागत व्यय यथा प्रश्नपत्र मुद्रण, वितरण, मूल्याकन, प्रगति पत्रक तैयार करना परीक्षा पोर्टल सचालन आदि कार्यों हेतु कक्षावार एवं छात्रवार परीक्षा शुल्क का भुगतान शाला द्वारा परीक्षा पोर्टल पर छात्रों क पंजीयन के दौरान किया जाएगा। परीक्षा शुल्क हेतु निर्धारित राशि एवं भुगतान प्रक्रिया के संबंध निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे।

3. वार्षिक परीक्षा हेतु सभी मुख्य विषयों के कक्षावार ५७ विषयवार प्रोजेक्ट कार्यों की सुझावात्मक सूची परिशिष्ट 02 अनुसार संलग्न है।

3.1 कक्षा 5 व 8 की वार्षिक परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु सभी मुख्य विषयों के प्रोजेक्ट कार्य (आतरिक मूल्यांकन) का पूर्णांक 20 अंको का रहेगा।

3.2 प्रत्येक विद्यार्थी को वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रोजेक्ट कार्य (आआंतरिक मूल्यांकन) में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वार्षिक परीक्षा फल निर्धारण में प्रोजेक्ट कार्य के अंकों को सम्मिलित किया जाएगा।

3.3 विद्यार्थी द्वारा संलग्न सूची में से विषयवार कोई दो प्रोजेक्ट कार्य पालक / शिक्षक के सहयोग से पूर्ण कर दिनांक 31 जनवरी 2025 तक शाला में जमा कराए जाएंगे जिसका मूल्यांकन विषय शिक्षक द्वारा किया जाएगा।

3.4 संगीत एवं अतिरिक्त (वैकल्पिक) भाषा / तृतीय भाषा अंतर्गत पंजाबी, गुजराती उड़िया एव संस्कृत (कक्षा 5) हेतु प्रोजेक्ट कार्यों का निर्धारण संबंधित शाला शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इन विषयों के भी 2-2 प्रोजेक्ट कार्य प्रत्येक विद्यार्थी से दिनांक 31 जनवरी 2025 तक पूर्ण कराए जाए।

3.5 प्रोजेक्ट कार्य हेतु विद्यार्थियों को परिवेशीय संसाधनो का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रायक्ट कार्य के लिए छात्रों/पालको पर अनावश्यक वित्तीय भार न आए।

3.6 सभी दिव्यांग परीक्षार्थियों हेतु प्रोजेक्ट के स्थान पर 20 अंकों की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा लेने की सुविधा (वैकल्पिक) रहेगी। प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा के प्राप्तांकों की प्रविष्टि परीक्षा पोर्टल पर प्रोजेक्ट कार्यों के रूप में की जाएगी।

4. परीक्षार्थियों के सभी विषयों के प्रोजेक्ट कार्य (आतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांकों की प्रविष्टि शाला प्रभारी / संबंधित शिक्षक द्वारा परीक्षा पोर्टल पर की जाएगी तत्पश्चात् परीक्षार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य के प्राप्तांकों का शाला प्रभारी द्वारा हस्ताक्षरित पत्रक जनशिक्षा केन्द्र में जमा किया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा का आयोजन माह फरवरी / मार्च 2025 में 

5. वार्षिक परीक्षा का आयोजन माह फरवरी / मार्च 2025 में किया जाना संभावित है। इस हेतु समय सारिणी पृथक से जारी की जाएगी एवं वार्षिक परीक्षा संचालन संबंधी विभिन्न गतिविधियों हेतु समय सीमा निर्धारण अथवा अन्य आवश्यक निर्देश पृथक से जारी किये जाएंगे।

6. परीक्षा आयोजन संबंधी समय समय पर जारी निर्देश म.प्र.राज्य एजुकेशन पोर्टल की वेबसाइट https://www.educationportal.mp.gov.in/ अंतर्गत परिपत्र टैब के आरएसके विकल्प पर जाकर देखे जा सकेंगे। 

कक्षा 5वी व 8वी परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु ब्लू प्रिंट (परिशिष्ट - 1)
क्र प्रश्न का प्रकार प्रश्न संख्या शब्द सीमा प्रति प्रश्न निर्धारित अंक कुल अंक
1 बहु विकल्पीय प्रश्न 5 - 1 5
2 रिक्त स्थान की पूर्ति वाले प्रश्न 5 - 1 5
3 अति लघुउत्तरीय प्रश्न 6 एक वाक्य 2 12
4 लघु उत्तरीय प्रश्न 6 50 शब्द 3 18
5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 4 100 शब्द 5 20
कुल प्रश्नों की संख्या 26 - अधिकतम अंक 60

कठिनाई स्तर

  • सरल प्रश्न - 20%
  • औसत प्रश्न - 60%
  • कठिन प्रश्न - 20%

कौशल हेतु अधिभार


Class 5 and 8 Annual Exam Blue Print : कक्षा 5वी - 8वी वार्षिक परीक्षा 2024-25 का ब्लू प्रिंट यहाँ देखिए

Class 5th & 8th Project Work List 2024-25

कक्षा 5 वी (SCERT) हेतु प्रोजेक्ट कार्य की सूची कक्षा 5 वी (NCERT) हेतु प्रोजेक्ट कार्य की सूची
कक्षा 8 वी (SCERT) हेतु प्रोजेक्ट कार्य की सूची कक्षा 8 वी (NCERT) हेतु प्रोजेक्ट कार्य की सूची

MP Education Gyan Deep

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए 

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.