Header Ads

Download NAS - 2024 Mock Test Paper : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 - कक्षा 9 वी के मॉक टेस्ट पेपर अपलोड, जानिए मॉक टेस्ट पेपर कैसे डाउनलोड करें?

Download NAS - 2024 Mock Test Paper 

NAS-2024 Class 9th Mock Test DPI Order 

MP Education : NAS Class 9th Mock Test DPI Order

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 - कक्षा 9 वी के इन विषयों का होगा मॉक टेस्ट, DPI आदेश यहाँ देखिये 

NEW  - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 मॉक टेस्ट पेपर MP Vimarsh Portal पर अपलोड हो गए हैं, कैसे होंगे डाउनलोड इसकी जानकारी आगे दी गई है.

MP Education Department Order -  राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 की पूर्व तैयारी हेतु कक्षा 9वी में मॉक टेस्ट के आयोजन के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश, गौतम नगर, भोपाल (ईमेल-mpsacbhopal@gmail.com) का आदेश क्रमांक / अकादमिक / असेसमेंट/NAS-2024/1546, भोपाल, दिनांकः 13.9.2024

विषय - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024 की पूर्व तैयारी हेतु कक्षा 9वी में मॉक टेस्ट के आयोजन विषयक।

संदर्भ - क्रमांक/असेसमेंट सेल/अकादमिक / NAS/2024/1045 भोपाल दिनांक 28.06.2024

संदर्भित पत्र में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे-2024  NAS-2024 की तैयारी हेतु कार्य योजना प्रस्तावित की गई थी। कार्य योजना के बिन्दु क्र.8 के अनुसार कक्षा-9वी के विद्यार्थियों की तैयारी हेतु विद्यालय स्तर पर मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाना है। यह मॉक टेस्ट दिनांक 28.09.2024 की दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मॉक टेस्ट के संबंध में निर्देश इस प्रकार हैं-

इन 5 विषयों का होगा मॉक टेस्ट

1. मॉक टेस्ट में कक्षा 9वी के 5 विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सा.विज्ञान) के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक विषय के 20-20 प्रश्न होंगे।

OMR Sheet की फोटोकॉपी का होगा प्रयोग 

2. प्रश्न-पत्र हल करने हेतु ओ.एम.आर शीट की प्रतिलिपि का प्रयोग किया जाएगा।

Vimarsh Portal MP से डाउनलोड होंगे प्रश्न-पत्र एवं ओ.एम.आर. शीट

3. प्रश्न-पत्र एवं ओ.एम.आर. शीट की प्रतिलिपि विमर्श पोर्टल के माध्यम से दिनांक 25.09.2024 को प्राचार्य लॉगइन पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिनके प्रिंट निकालकर आवश्यकता अनुसार फोटोकॉपी कराई जा सकेगी।

विद्यार्थी दक्षता संवर्धन - मॉक टेस्ट पेपर कैसे डाउनलोड करें?

विमर्श पोर्टल पर NAS-2024 Class 9th Mock Test Paper अपलोड कर दिए गए हैं, स्कूल लॉग इन द्वारा विमर्श पोर्टल से Mock Test Paper डाउनलोड किये जा सकते हैं. लॉग इन के बाद मैंन पेज पर "विद्यार्थी दक्षता संवर्धन - मॉक टेस्ट" पर क्लिक करके आप विद्यार्थी दक्षता संवर्धन - मॉक टेस्ट पेपर डाउनलोड कर सकते हैं.

>> मॉक टेस्ट पेपर डाउनलोड करने के लिए विमर्श पोर्टल पर यहाँ से जाइये 

विषय शिक्षक करेंगे मुल्यांकन 

4. परीक्षा उपरांत ओ.एम.आर शीट एवं प्रश्न-पत्र संकलित कर विषय शिक्षक को उपलब्ध कराकर मूल्यांकन कराया जाएगा। मूल्यांकन उपरांत प्रश्न-पत्र विद्यार्थियों को वापस कर दिए जाएगें एवं विषय शिक्षक ओ.एम.आर शीट को सुरक्षित रखेगें।

OMR Sheet भरने की प्रेक्टिस 

5. समस्त विषय शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यार्थियों द्वारा ओ.एम.आर शीट की संपूर्ण प्रविष्टि की गई हैं। जिन विद्यार्थियों ने त्रुटि पूर्ण ओ.एम.आर शीट भरी है उनका कक्षा में ओ.एम.आर शीट भरने का अभ्यास कराएगें।

Learning Outcomes

6. छात्रों का प्रदर्शन जिन सीखने के प्रतिफलों (Learning Outcomes) पर कम रहेगा उन पर विषय शिक्षक छात्रों का विशेष अभ्यास कराएगें।

विमर्श पोर्टल पर अपलोड होगा मॉक टेस्ट का रिजल्ट 

7. मूल्यांकन उपरांत परिणाम को विमर्श पोर्टल पर उपलब्ध मॉक टेस्ट पेज पर दिनांक 10.10.2024 तक अपलोड कराना होगा।

मॉक टेस्ट पर व्यय स्थानीय निधि से 

8. मॉक टेस्ट पर आने वाला व्यय स्थानीय परीक्षा मद से भुगतान किया जाए। 

जिले / ब्लॉक से होगी मानिटरिंग 

9. दिनांक 28.09.2024 को समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पृथक-पृथक टीम बनाकर मॉक टेस्ट के संचालन का निरीक्षण करेंगे एवं निरीक्षण प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।

MP Education : NAS Class 9th Mock Test DPI Order

 MP Education Gyan Deep

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए 

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.