Education Portal 3.0 Verification Process - एजुकेशन पोर्टल 3.0 में लोक सेवकों की जानकारी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया
एजुकेशन पोर्टल 3.0 में लोक सेवकों की जानकारी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया
लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश का आदेश दिनांक 17-02-2025 (क्रमांक/M13/EP3.0/2025/43 भोपाल, दिनांक 17/02/2025)
1/ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी लोकसेवकों की दर्ज जानकारी के प्रमाणीकरण की प्रकिया प्रचलन में है। प्रथम चरण में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर सभी लोक सेवकों की जानकारी को अद्यतन कर प्रमाणित किया गया है।
2/ इस प्रकिया के द्वितीय चरण में लोक सेवकों से संबंधित ऐसी समस्त जानकारी जिसका प्रमाणीकरण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया है, उक्त जानकारी सभी संबंधित लोक सेवकों के लॉगिन आईडी पर भी प्रदर्शित की गई है। अब संबंधित लोक सेवक द्वारा उक्त जानकारी का प्रमाणीकरण आगामी 03 दिवस में अनिवार्यतः किया जाना है।
3/ कंडिका-2 अनुसार प्रत्येक लोक सेवक द्वारा उनसे संबंधित जानकारी का प्रमाणीकरण दो पार्ट में किया जाएगा -
पार्ट (ए) संबंधित लोक सेवक अपने यूनिक आईडी एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से एजुकेशन पोर्टल 3.0 में लॉगइन करेगे एवं स्वयं की जानकारी को चेक कर प्रमाणित करगें (यदि लोक सेवक का मोबाइल नम्बर बदल गया हो तो विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना मोबाइल नम्बर परिवर्तित करा सकते है)। यह प्रमाणीकरण सभी लोक सेवकों से अपेक्षित है। यदि जानकारी सही है तो OK करेगें, यदि जानकारी में कोई त्रुटि/विसंगति परिलक्षित होती है तो उक्त जानकारी के समक्ष प्रदर्शित कॉलम में सही जानकारी की प्रविष्टि संबंधित लोक सेवक द्वारा ऑनलाइन की जायेगी। प्रविष्ट की गई सही जानकारी की पुष्टि हेतु उससे संबंधित सुसंगत दस्तावेज को पोर्टल पर अपलोड (पठनीय दस्तावेज ही अपलोड करें) करके विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक सुधार हेतु ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजेगें। तदुपरांत पार्ट (बी) अनुसार चाही गई जानकारी संबंधित लोक सेवक द्वारा अद्यतन की जाएगी।
पार्ट (बी)- पार्ट बी अंतर्गत संबंधित लोक सेवक उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से लेकर वर्तमान पदस्थापना तक किस-किस विद्यालय / संस्था/कार्यालय में पदस्थ रहा है, तत्संबंधी जानकारी संबंधित लोक सेवक द्वारा प्रविष्ट की जायेगी।
कर्मचारी की जानकारी में त्रुटि होने पर
4/ लोक सेवक द्वारा पार्ट (ए) में त्रुटि अथवा विसंगति होने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को भेजी गई रिक्वेस्ट को संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकरी / आहरण वितरण अधिकारी द्वारा अपने लॉगिन आईडी पर प्राप्त रिक्वेस्ट का परीक्षण कर उपलब्ध शासकीय दस्तावेजों के आधार पर संबंधित की रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट अथवा रिजेक्ट किया जाएगा।
5/ समस्त संबंधित अधिकारी उनके कार्यक्षेत्र/संस्था/कार्यालय में कार्यरत लोक सेवकों को तत्काल सूचित करेंगें कि वे एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रविष्ट की गई उनसे संबंधित जानकारी का परीक्षण दिनांक 22.02.2025 तक अनिवार्य रूप से करके त्रुटि सुधार की आवश्यकता होने पर कंडिका-3 अनुसार रिक्वेस्ट भेजेगें।
6/ समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उनके लॉगइन पर प्राप्त त्रुटि सुधार संबंधी रिक्वेस्ट का परीक्षण करेगे। यदि लोक सेवक द्वारा त्रुटि सुधार संबंधी रिक्वेस्ट सही है तो तदानुसार संबंधित कर्मचारी की जानकारी को अद्यतन कर OK करेगें। यदि किसी लोक सेवक द्वारा की गई रिक्वेस्ट को परीक्षण में सही न पाए जाने की स्थिति में रिजेक्ट किया जाएगा एवं पूर्व में प्रविष्ट की गई जानकारी सही मान्य की जाएगी।
7/ यदि किसी लोक सेवक द्वारा पार्ट-ए अनुसार न तो प्रविष्ट जानकारी से सहमति दी जाती है और न ही सुधार हेतु रिक्वेस्ट की जाती है तो यह माना जायेगा कि संबंधित लोक सेवक से संबंधित एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर की गई प्रविष्टियों सही है। भविष्य में पोर्टल पर संबंधित लोक सेवक द्वारा उसकी जानकारी के संबंध में कोई भी संशोधन, अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा। प्रविष्ट जानकारी के आधार पर ही समस्त स्थापना सबंधी कार्यवाही यथा- स्थानांतरण, युक्तियुक्तकरण, पदोन्नति आदि की कार्यवाही की जाएगी।
8/ एम्पालाई वेरिफिकेशन यूजर मैनुअल संलग्न है, कृपया निम्नानुसार समय सारिणी अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
1 प्रत्येक लोक सेवक द्वारा पार्ट ए की जानकारी का प्रविष्टि कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को रिक्वेस्ट भेजना। 18 से 21.02.2025
2 विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट अथवा रिजेक्ट करना 18 से 22.02.2025
3 प्रत्येक लोक सेवक द्वारा पार्ट बी की प्रविष्टि 24.02.2025
उक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का होगा। संलग्नः उपरोक्तानुसार।
School Education Portal 3.0
Employees Verification (User manual)
स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रत्येक लोकसेवक की जानकारी का सत्यापन नवीन एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर किया जाना है इसकी प्रक्रिया निम्नानुसार होगी :
पहला नाम, मध्य नाम, अंतिम नाम, जन्म तिथि, पिता/पति का नाम, लिंग, वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर, पैन नंबर, क्या गंभीर बीमारी है?, गंभीर बीमारी का प्रकार, ईमेल आईडी, ट्रेजरी कोड- आईएफएमआईएस कर्मचारी कोड, कर्मचारी PRAN कोड, श्रेणी, उप श्रेणी, विकलांग है, विकलांग प्रकार, विकलांग प्रतिशत, प्रथम नियुक्ति आदेश संख्या, प्रथम नियुक्ति आदेश तिथि, प्रथम नियुक्ति पदनाम प्रकार, प्रथम नियुक्ति पदनाम, वर्तमान पदस्थापन उच्च पद प्रभार, उच्च पद प्रभार आदेश क्रमांक, उच्च पद प्रभार आदेश दिनांक, वर्तमान पदस्थापन आदेश तिथि, वर्तमान पदस्थापन ज्वाइनिंग तिथि, पदनाम प्रकार (मूल पद), पदनाम (मूल पद), पदनाम (उच्च पद), क्या अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण कार्यरत है
1. Login: लोकसेवक को अपने लॉग इन से Education Portal3.0" पर लॉग इन कर करना होगा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापित किये गए लोकसेवक ही लॉग इन कर सकेंगे ।
a. URL: educationportal3.in
b. Username: यूनिक id (XX0000)
c. Password:
Mobile Number (पूर्व से पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर)
नोट: यदि मोबाइल नंबर त्रुटिपूर्ण हो तो अपने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते है)
d. Login button पर Click करे
2. लॉग इन उपरांत निम्न स्क्रीन प्राप्त होगी इसके माध्यम से लोकसेवक को नवीन पासवर्ड बनाना होगा ।
3. Verification for Employees (इसके पश्चात निम्न स्क्रीन ओपन होगी जिसके माध्यम से
कर्मचारी को "स्वतः सत्यापन की कार्यवाही करना होगी।
1. View Employee Profile
ii. Change request for Employee Data Update.
iii. Update Employee Profile
iv. Transfer/Promotion History
v. Change Password
4. Update Profile page & forward to BEO (जानकारी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने निम्न प्रारूप में अपडेट करना होगा तथा BEO को forward करना होगा.
5. Verified by BEO: (लोकसेवक द्वारा की गयी रिक्वेस्ट संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निम्न स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी)
a. विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपने username & password से पोर्टल पर Login करेंगे
b. विकासखंड शिक्षा अधिकारी OIS (Office / Institute / School) के आधार पर लोकसेवक की जानकारी को सत्यापित करेंगे ।
c. यदि अनुरोध मान्य होगा तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी दस्तावेज के आधार पर कर्मचारी की प्रोफ़ाइल को अपडेट करते हुए सत्यापित करेंगे
•• इसके पश्चात् कर्मचारी को स्थानांतरण एवं पदोन्नति History को update करना अनिवार्य है।
यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.
Post a Comment