MP Education One Tree in the Name of Mother Campaign - एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 की पूरी जानकारी व YouTube Live प्रसारण लिंक यहाँ देखिये
एक पेड़ माँ के नाम अभियान : स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल
MP Education One Tree in the Name of Mother Campaign
ईको क्लब विद्यालयों द्वारा दिनांक 05.06.2025 से 30.09.2025 के मध्य "एक पेड़ मॉ के नाम 2.0" वृक्षारोपण अभियान के संबंध में कार्य योजना
लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर भोपाल, मध्यप्रदेश (ई-मेल- dpividhya@gmail.com)
आदेश क्र./अकादमिक/सी/2025/933 भोपाल, दिनांक 30/05/2025
कार्य योजना (Action Plan):
1. लक्ष्य (Target):
- छात्रों द्वारा स्कूल परिसर स्कूल की ओर जाने वाली सड़क घर उपयुक्त सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण कर 05.06.2025 से 30.09.2025 तक 50 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त करना।
- लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रत्येक जिले हेतु एक लाख पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है।
- जिला शिक्षा अधिकारी जिले में विद्यालयों/ग्राम में उपलब्ध भूमि एवं विद्यालय की छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयवार लक्ष्य का निर्धारण करेंगे।
2. क्रियान्वयन रणनीति (Implementation Strategy):
यह अभियान तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा:
चरण 1: तैयारी चरण (Preparatory Phase)-01.06.2025 से 04.06.2025 तक
- जिला स्तर पर डीएमडीसी की अध्यक्षता में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान हेतु समिति का गठन। समिति में DFOs, DEOs, DPCS, स्कूल प्राचार्य, SMCs और नागरिक समाज के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।
- जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सहायक नोडल अधिकारी होंगे।
- स्कूल स्तर पर पौधों की आवश्यकता का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा और उसे ब्लॉक जिला स्तर पर संकलित किया जाएगा।
- नर्सरियों का मानचित्रण, स्थानीय जलवायु व पारिस्थितिकीय लाभों के आधार पर फलदार, पुष्पीय व औषधीय पौधों का चयन। DEOS द्वारा DFO%, उद्यानिकी विभाग आदि से परामर्श लेकर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की आवश्यकता का आकलन किया जाएगा।
- DEOS दवारा DFOS एवं संस्था प्राचार्य से परामर्श लेकर पौधारोपण स्थलों की पहचान जैसे स्कूल परिसर, स्कूल तक जाने वाली सड़क, घर, सार्वजनिक स्थल (जैसे अमृत सरोवर के आस-पास का क्षेत्र)।
"एक पेड़ माँ के नाम" पर आयु-उपयुक्त मॉड्यूल, एनिमेटेड वीडियो व पर्यावरण विषयक क्विज स्कूलों को प्रसारित करने हेतु विभाग द्वारा साझा किया जाएगा। यह मॉड्यूल पर्यावरणीय स्थिरता, पौधों की प्रजातियों, पौधारोपण उपरांत देखभाल और संरक्षण के बारे में जानकारी देगा।
प्रदेश के विद्यालयों में 15 जून 2025 तक विद्यार्थियों के लिये ग्रीष्म अवकाश घोषित है अतः 05 जून से 15 जून तक अभियान को स्थानीय छात्रों को प्रेरित कर संचालित किया जाये एवं विद्यार्थियों को व्हाटऐप के माध्यम से निवास स्थान के आस-पास वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करें।
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान YouTube Live प्रसारण
एक पेड़ माँ के नाम कर्युक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 05 जून 2025 को किया जाएगा, जिसे आप नीचे दिए जा रहे लिंक से देख सकते हैं -
एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विवरण | Live Broadcast Details
- तिथि व समय: 05 जून 2025, प्रातः 11:00 बजे
- स्थान : केंद्रीय विद्यालय, गोले मार्केट, नई दिल्ली
- यूट्यूब लिंक | YouTube Link
चरण 2: क्रियान्वयन चरण (Implementation Phase) 05.06.2025 से 30.09.2025 तक
- DFOS द्वारा प्रातः रासभा के रागय माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर छार्जी से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संकट व पौधारोपण के महत्व पर संवाद किया जाएगा।
- छात्रों और उनकी मालाओं द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण किया जाएगा, जिससे छात्र, माता और धरती माता के बीच संबंध सुदृढ होगा।
- लगाए गए पौधों के साथ एक पट्टिका होगी जिसमें छात्र और उसकी माता का नाम अंकित होगा।
- छात्र 'मिशन लाइफ" के अंतर्गत ईको क्लब द्वारा होस्ट की गई माइक्रोसाइट पर पौधारोपण की सेल्फी अपलोड करेंगे (विवरण शीघ्र साझा किया जाएगा)।
- प्रत्येक वृक्ष प्रजाति के लिए एक क्यूआर कोड बनाया जा सकता है, जिससे बॉटनिकल जानकारी का डिजिटल प्रसार हो सके।
- डिजिटल/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि व्यापक भागीदारी व जागरुकता सुनिश्चित हो।
चरण 3: पौधारोपण उपरांत चरण (Post Plantation Phase)
- लगाए गए पौधों की देखभाल छात्रों द्वारा की जाएगी, जिसकी निगरानी "मिशन लाइफ के ईको क्लब्स के प्रभारी शिक्षक करेंगे।
- DFOs और DEOs, DPCC द्वारा पौधों के जीवित रहने की स्थिति का सर्वेक्षण किया जाएगा
- क्रियान्वयन के बिन्दु-
- 100 प्रतिशत शासकीय एवं अशासकीय शालाओं का पंजीयन तथा ईको क्लब का गठन किया जाकर नोटिफिकेशन ईको क्लव पोर्टल पर अपलोड करना है।
- पोर्टल (http://ecoclubs.education.gov.in/) पर विद्यार्थियों द्वारा पौधा रोपण की माँ के साथ सेल्फी अपलोड की जानी है।
- सेल्फी अपलोड करने हेतु शाला का यूडाईस कोड एवं विद्यार्थी की आईडी अनिवार्य होगी।
- सेल्फी अपलोड करने के उपरांत भागीदारी का ई सर्टीफिकेट डाउनलोड किया जा सकेगा।
दायित्व एवं पर्यवेक्षण-
जिला स्तर पर कक्षा 9 से 12 के विद्यालयों में संपूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के पर्यवेक्षण का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी का एवं कक्षा 6 से 8 के विद्यालयों में कार्यक्रम का दायित्व जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र का होगा।
आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<
MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:
Post a Comment