MP Tribal Department Promotion 2025 – जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश में पदोन्नति की कार्यवाही शुरू – eHRMS Profile Update करना अनिवार्य
MP Tribal Department Promotion 2025 – eHRMS Profile Update निर्देश जारी
जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश में पदोन्नति की कार्यवाही शुरू – प्रोफाइल अपडेट करना अनिवार्य
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विभाग ने पदोन्नति (Promotion) की कार्यवाही शुरू करने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए समस्त अधिकारियों के eHRMS पोर्टल पर प्रोफाइल अद्यतन करना अनिवार्य किया गया है।
- जनजातीय कार्य विभाग पदोन्नति 2025
- eHRMS प्रोफाइल अपडेट MP
- मध्यप्रदेश पदोन्नति नियम 2025
- जनजातीय कार्य विभाग राजपत्रित संवर्ग पदोन्नति
- Tribal Department Promotion MP
⚡ जनजातीय कार्य विभाग - पदोन्नति प्रोफाइल अपडेट जरूरी ⚡
- मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के तहत पदोन्नति प्रक्रिया शुरू।
- eHRMS पोर्टल पर राजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रोफाइल तुरंत अपडेट करें।
- 18 संवर्गों (Cadres) के प्रोफाइल अद्यतन आवश्यक।
- अद्यतन कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें।
- प्रोफाइल अपडेट बिना पदोन्नति प्रक्रिया अधूरी मानी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए: www.tribal.mp.gov.in
प्रमुख बिंदु
- आदेश जारी करने वाला कार्यालय – आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश
- पत्र क्रमांक – आईटी/eHRMS/81/2025/20489
- दिनांक – 21 सितम्बर 2025
- संदर्भ – कार्यालयीन पत्र क्र. 19552 दिनांक 12.09.2025
- नियम – मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 (दिनांक 19.06.2025 को अधिसूचित)
क्या करना होगा?
सभी कार्यालय प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों / कर्मचारियों के प्रोफाइल eHRMS पोर्टल पर एक सप्ताह के भीतर अद्यतन किए जाएं।
यह अद्यतन जानकारी पदोन्नति की कार्यवाही में महत्वपूर्ण आधार होगी।
पदोन्नति हेतु शामिल 18 कैडर
कुल 18 राजपत्रित संवर्ग (Cadres) को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इनमें 08 प्रथम श्रेणी संवर्ग और 10 द्वितीय श्रेणी संवर्ग शामिल हैं। प्रमुख पद व उनके फीडिंग कैडर इस प्रकार हैं:
| क्र. | पदोन्नति होने वाला पद | फीडिंग कैडर |
|---|---|---|
| 1 | अपर आयुक्त | अपर संचालक |
| 2 | अपर संचालक | उपायुक्त |
| 3 | संयुक्त संचालक / उपायुक्त | सहायक आयुक्त / अनुसंधान अधिकारी / प्राचार्य प्रथम श्रेणी |
| 4 | सहायक आयुक्त / उप संचालक | जिला संयोजक |
| 5 | प्राचार्य (प्रथम श्रेणी) | प्राचार्य उ.मा.वि. |
| 6 | अनुसंधान अधिकारी | सहायक अनुसंधान अधिकारी |
| 7 | कार्यपालन यंत्री | सहायक यंत्री |
| 8 | वरिष्ठ लेखाधिकारी | लेखाधिकारी |
| 9 | जिला संयोजक / सहायक संचालक / सहायक परियोजना प्रशासक | क्षेत्र संयोजक |
| 10 | सहायक यंत्री | उपयंत्री |
| 11 | सहायक अनुसंधान अधिकारी | सहायक सांख्यिकी अधिकारी / अनुसंधान सहायक |
| 12 | लेखाधिकारी | कनिष्ठ लेखा अधिकारी |
| 13 | प्राचार्य उ.मा.वि. / सहायक संचालक (शिक्षा) | प्राचार्य हाई स्कूल |
| 14 | विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (प्रशासन) | क्षेत्र संयोजक |
| 15 | प्राचार्य हाई स्कूल / विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (शिक्षा) | व्याख्याता |
| 16 | निज सहायक, आयुक्त जनजातीय कार्य | शीघ्रलेखक ग्रेड-2 |
| 17 | क्षेत्र संयोजक / विकास खंड अधिकारी | मंडल संयोजक / कार्यक्रम निरीक्षक |
| 18 | प्रचार अधिकारी | प्रचार सहायक |
Septa Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
- 🔗 Follow MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
- 🔗 Jion Gyan Deep Info Whatsapp Group
- 🔗 Jion MP Education Gyan Deep Telegram Channel


Post a Comment