Header Ads

Private Schools के लिए Class 9th - 11th Excel Result Sheet 2025-26

Private Schools के लिए Class 9th / 11th Excel Result Sheet 2025-26

9th Result Data Sheet / 11th Result Data Sheet  Result Sheet in Excel 2025-26 Private School Result Software in Excel free Download  How do I create a school result in Excel? How do I create a Marksheet in Excel? How do I create a progress report in Excel? How do I create a student database in Excel?

शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम हेतु प्राइवेट स्कूलों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एक्सेल रिजल्ट शीट उपलब्ध है। इस संशोधित रिजल्ट शीट को डाउनलोड करने की लिंक आगे दी गई है।

  • 9th Result Data Sheet / 11th Result Data Sheet 
  • Result Sheet in Excel 2025-26
  • Private School Result Software in Excel free Download 
  • How do I create a school result in Excel?
  • How do I create a Marksheet in Excel?
  • How do I create a progress report in Excel?
  • How do I create a student database in Excel?

New Updated RESULT SHEET 2025-26 – प्राइवेट स्कूलों के लिए Result Sheet उपलब्ध हो गई है, रिजल्ट सम्बन्धी निर्देश तथा रिजल्ट शीट डाउनलोड करने के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़िए।  

Breaking News – कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं वार्षिक परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट तैयार करने के लिए प्राइवेट स्कूलों हेतु Excel Result Sheet जारी कर दी गई है। New Result Sheet की जानकारी एवं डाउनलोड लिंक पोस्ट में आगे दी गई है।

New Result Data Sheet 2025-26 – कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं का रिजल्ट तैयार करने हेतु नई रिजल्ट डाटा शीट डाउनलोड कीजिए। यह जानकारी आप Septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं। Result Data Sheet Download की लिंक पोस्ट में आगे दी गई है, कृपया रिजल्ट शीट के बारे में दी गई जानकारी पढ़ने के बाद ही इसे डाउनलोड कीजिए। 

  • Result Data Sheet / 11th Result Data Sheet 
  • Result Sheet in Excel 2025-26
  • School Result Software in Excel free Download 

Result Data Sheet – कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं का वार्षिक परीक्षा 2025-26 परिणाम तैयार करने के लिए Excel Formula आधारित यह Result Data Sheet विशेष तौर पर प्राइवेट स्कूलों की आवश्यकतानुसार बनाई गई है। रिजल्ट तैयार करने में कोई समस्या आने पर आप WhatsApp Number 9893959601 पर मैसेज/कॉल द्वारा संपर्क कर सकते हैं। 

Result Data Sheet में अलग-अलग शीट्स हैं, प्रथम शीट START पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही रिजल्ट शीट में जानकारी दर्ज कीजिए। 

आपकी सुविधा के लिए Septadeep.blogspot.com द्वारा प्रमुख शीट्स के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है, इसे पढ़कर आप आसानी से रिजल्ट शीट का प्रयोग कर अपनी शाला का 9th / 11th का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार कर सकेंगे।

Result Sheet Instructions – Revised Result Sheet के प्रयोग सम्बन्धी निर्देश

कक्षा 9th / 11th का रिजल्ट एक्सेल शीट से निर्मित करने के लिये महत्वपूर्ण निर्देश रिजल्ट शीट की प्रथम शीट 'START' पर दिए गए हैं, रिजल्ट तैयार करने से पूर्व महत्वपूर्ण निर्देश जरूर देखिये। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं। जब आप शीट को ओपन करेंगे तब टूल बार / मेनू बार के नीचे 'Macros Disabled' सम्बन्धी एक मैसेज के साथ 'Options' बटन प्रदर्शित होगा, इस बटन पर क्लिक कर 'Enable this content' सेलेक्ट कर OK पर क्लिक कीजिए। Enable करने पर ही शीट सही से वर्क करेगी।

आपको केवल प्रथम दो शीट START और DATA Sheet में ही जानकारी दर्ज करनी है तथा PHOTO शीट में विद्यार्थियों के फोटो अपलोड करने हैं, शेष शीट्स पर दिए बटन पर क्लिक करने पर डाटा शो हो जाएगा।

Excel File में सम्मिलित Sheets का विवरण:

START: Result Sheet की पहली शीट START में आपको वर्ष (2025-26), स्कूल का नाम, DISE CODE, MPBSE CODE, ब्लॉक, जिला आदि जानकारियां दर्ज करनी हैं। इसके साथ ही इस शीट पर MPBSE Subject Code List के साथ ही Result Data Sheet का प्रयोग करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

DATA Sheet: यह सबसे महत्वपूर्ण शीट है क्योंकि इसी शीट पर विद्यार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी (अनुक्रमांक, विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, श्रेणी, लिंग, जन्म तिथि, स्कॉलर नम्बर, नामांकन क्रमांक, माध्यम, सेक्शन, विषय कोड) के साथ त्रैमासिक परीक्षा, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक तथा पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन का ग्रेड व सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि करनी है।

PHOTO: इस शीट पर दिए गए निर्देश अनुसार विद्यार्थियों की फोटो व विद्यालय का लोगो अपलोड करना है।

Result Sheet: इस शीट पर किसी भी प्रकार की एंट्री नहीं करनी है। START, DATA Sheet और PHOTO शीट पर जानकारी दर्ज करने के पश्चात् 'Annual Result Sheet' ओपन कीजिए और Sheet पर दिए बटन 'SHOW RESULT' पर क्लिक कीजिए। आपकी स्कूल/कक्षा का रिजल्ट शो होगा।

Summary: इस शीट पर भी आपको कोई एंट्री नहीं करनी है। पूर्व शीट्स में दर्ज डाटा के आधार पर Result Summary (सेक्शन वाइज ग्रेड, जातिवार ग्रेड, विषयवार ग्रेड आदि) स्वतः प्रदर्शित हो जाएगी।

Merit List: इस शीट पर कक्षा की सेक्शन अनुसार या सभी संकाय की सम्मिलित Merit List तैयार होगी। देखने के लिए 'SHOW DATA' बटन पर क्लिक करें।

Supp. List: पूरक प्राप्त विद्यार्थियों की सूची देखने के लिए 'SHOW DATA' पर क्लिक करें।

MarkSheet: इस शीट का प्रयोग कर आप मार्कशीट प्रिंट कर सकते हैं। पीले कलर के बॉक्स में सरल क्रमांक प्रविष्ट करने पर सम्बन्धित छात्र की अंकसूची प्रदर्शित होगी। 'Print One' बटन पर क्लिक कर एक-एक करके अंकसूची प्रिंट की जा सकेगी।

DEO Profarma: इस शीट पर रिजल्ट से सम्बन्धित विभिन्न गोषवारा तैयार हो जायेंगे, जिन्हें प्रिंट लिया जा सकेगा।

NOTICE BOARD: नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने हेतु रिजल्ट सूची (रोल नम्बर, विद्यार्थी का नाम, प्राप्तांक, परिणाम आदि जानकारी के साथ) तैयार हो जाएगी। 'SHOW DATA' पर क्लिक कर इसका प्रिंट लिया जा सकता है।

CONVERTER: वोकेशनल विषय के सैद्धांतिक प्राप्तांक को 40% अधिभार में कन्वर्ट करने हेतु।

(विशेष - रिजल्ट तैयार करने से पूर्व नीचे दी लिंक से महत्वपूर्ण निर्देश पीडीएफ को जरूर ध्यानपूर्वक पढ़िए)

डाउनलोड लिंक्स:

Download Result Sheet for Class 9th "प्राइवेट स्कूलों के लिए Class 9th का Result तैयार करने हेतु New Result Sheet 2025-26 यहाँ से Download कीजिए।"

Download Revised Result Sheet for Class 11th "प्राइवेट स्कूलों के लिए Class 11th का Result तैयार करने हेतु New Result Sheet 2025-26 यहाँ से Download कीजिए।"

नोट - प्राइवेट स्कूलों की कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए यह Result Data Sheet आपकी सुविधा के लिए दी जा रही है। यदि इन शीट्स में किसी त्रुटि के कारण रिजल्ट में कोई त्रुटि आती है तो इसके लिए MP Education Gyan Deep जिम्मेदार नहीं रहेगा। कृपया उपयोग से पूर्व भलीभाँति जाँच लेवें।

आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगें तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।


महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए

शिक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, रिजल्ट, आदेश और अपडेट पाने के लिए MP EDUCATION GYAN DEEP से जुड़े रहें।

यहाँ आपको मिलेंगे

  • शिक्षा विभाग के नवीनतम आदेश
  • परीक्षा परिणाम
  • छात्रवृत्ति योजनाएँ
  • महत्वपूर्ण शैक्षणिक जानकारी
Official Update

Gyan Deep Info

शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!

JOIN WHATSAPP
आज ही 50,000+ शिक्षकों व छात्रों के परिवार से जुड़ें!

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.