Header Ads

MP Board 10th-12th Result 2026: 15 अप्रैल को घोषित होगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2026: 15 अप्रैल को घोषित होगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2026: 15 अप्रैल को घोषित होगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 | स्थान: भोपाल
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2026 का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पर घोषित किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष 10वीं, 12वीं के साथ-साथ विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (D.P.S.E.) का परिणाम भी एक साथ जारी किया जा रहा है।

रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मण्डल ने 10 से अधिक पोर्टल पर रिजल्ट उपलब्ध कराया है:

S.No. वेबसाइट का नाम डायरेक्ट लिंक
1MP OnlineMP Board 10th-12th Exam Result यहाँ देखिए
2DigiLockerdigilocker.gov.in
3MPBSEmpbse.nic.in

Mobile App पर रिजल्ट कैसे देखें?

वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में आप मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं:

  1. Google Play Store पर जाएँ।
  2. MPBSE MOBILE App या MP Mobile App सर्च करके डाउनलोड करें। 
  1. ऐप खोलें और 'Know Your Result' पर क्लिक करें।
  2. अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) दर्ज करें।
  3. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

महत्वपूर्ण दस्तावेज (Keep Ready)

रिजल्ट चेक करने से पहले अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) साथ रखें क्योंकि आपको निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी:

  • 9 अंकों का रोल नंबर (Roll Number)
  • 8 अंकों का आवेदन क्रमांक (Application Number)

DigiLocker की सुविधा: इस वर्ष भी परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट डिजिटल रूप में डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे, जो भविष्य में प्रवेश के लिए मान्य होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.