Tribal Department Teachers Transfer 2026-27: जनजातीय विभाग शिक्षक स्थानांतरण 2026-27: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
Tribal Department Teachers Transfer 2026-27: Online Application Process
Transfer On-request Application Form की प्रक्रिया
EHRMS पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद Transfer On-request Application Form ओपन होगा। इस फॉर्म को तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है:
- Employee Basic Details: सर्वप्रथम आवेदक को अपनी बेसिक डिटेल्स को Self-Verify करना अनिवार्य है।
- Transfer Choices: बेसिक डिटेल्स सत्यापन के बाद, अपनी पसंद के संस्थानों का चयन करें।
- Transfer Reason: स्थानांतरण का उचित कारण और उससे संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें।
स्थानांतरण आवेदन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश एवं नियम
- डेटा सत्यापन: आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पदनाम, विभाग आदि) सटीक और अद्यतित है। विसंगति होने पर अपने कार्यालय व्यवस्थापक से तुरंत संपर्क करें।
- सभी लाल स्टार (*) से अंकित फ़ील्ड्स भरना अनिवार्य है। अधूरे या त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
- संस्थानों का चयन: वांछित संस्थान चुनने के लिए अधिकतम 15 कार्यालय/संस्थानों का चयन किया जा सकता है। प्राथमिकता 'Priority Dropdown' से सेट करें।
- पोर्टल पर दर्शायी गई रिक्तियाँ अनंतिम (tentative) हैं। अद्यतन आंकड़ों के आधार पर परिवर्तन विभाग के अधिकार क्षेत्र में है।
- छात्रावास/आश्रम अधीक्षक पद पर पदस्थापना हेतु स्थानांतरण आवेदन न करें।
- दस्तावेज़ अपलोड: उल्लेखित कारण की पुष्टि हेतु आवश्यक अभिलेख PDF फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य है। अधिकतम साइज 2 MB होना चाहिए।
- सत्यता एवं जवाबदेही: स्वैच्छिक आवेदन में सत्य जानकारी देने का दायित्व आवेदक एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) का होगा। गलत जानकारी देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
- एक बार फाइनल सबमिट करने के उपरांत आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।
- घोषणा पत्र प्रमाणीकरण: अपलोड किए जा रहे अभिलेखों की सत्यता हेतु घोषणा पत्र को स्वयं प्रमाणित करना तथा संबंधित कार्यालय प्रशासक (Office Administrator) द्वारा अंतिम प्रमाणीकरण अनिवार्य है।
- आवेदन में अंकित विकल्पों में पद रिक्त नहीं होने पर अन्य संस्था में पदस्थ नहीं किया जाएगा।
- मात्र ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर देने से स्थानांतरण सुनिश्चित नहीं होता। मुख्यालय का निर्णय अंतिम होगा।
EHRMS Portal Direct Link
स्थानांतरण आवेदन फॉर्म भरने हेतु सीधे पोर्टल पर जाने के लिए नीचे दी गई लिंक का उपयोग करें:
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. जनजातीय कार्य विभाग ट्रान्सफर की अंतिम तिथि क्या है?
A. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून 2026 है।
Q2. मैं स्थानांतरण के लिए कितने स्कूलों का चयन कर सकता हूँ?
A. आप 'Priority Dropdown' का उपयोग कर अधिकतम 15 कार्यालय/संस्थानों का चयन कर सकते हैं।
Q3. यदि बेसिक जानकारी (नाम, पद) में त्रुटि हो तो क्या करें?
A. फॉर्म भरने से पूर्व आवश्यक सुधार के लिए तुरंत अपने कार्यालय व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Gyan Deep Info
शिक्षा संबंधी सभी आदेश सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाएं!
JOIN WHATSAPP🔗 ब्लॉग स्रोत: MP Education Gyan Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
🔗 MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
🔗 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')
🔗 Gyan Deep Info Whatsapp Group
🔗 MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।


Post a Comment