Header Ads

D.El.Ed. Admission 2022-23 : Diploma In Elementary Education डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) नियमित पाठ्यक्रम प्रवेश नियम एवम समय सारणी

D.El.Ed. Admission Septadeep.blogspot.com

Diploma In Elementary Education डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) नियमित पाठ्यक्रम प्रवेश नियम (शासकीय संस्थाओं हेतु)

Diploma in elementary education (d.el.ed.) M.P.

D.El.Ed. Admission 2022-23

D.El.Ed. Registration प्रक्रिया प्रारंभ - प्रथम चरण हेतु रजिस्ट्रेशन 13 May 2022  से 25 May 2022  तक.

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वरा शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाईट) में संचालित डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) द्विवर्षीय नियमित पाठ्यक्रम हेतु नवीन प्रवेश नियम जारी किये हैं. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. ये नियम शेक्षणिक सत्र 2019-20 से प्रभावशील होंगे. इस सम्बन्ध में मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश क्रमांक F.No. 44-06/2022/20-2 भोपाल, दिनांक 29/04/2022 द्वारा निर्देश जारी किए.

D.El.Ed. में प्रवेश हेतु नियमों की संक्षिप्त जानकारी –

प्रवेश हेतु शैक्षणिक अर्हता : 

D.El.Ed. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) के मापदंड अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल , भोपाल मध्यप्रदेश अथवा समकक्ष बोर्ड से हायर सेकेंडरी (+2) स्कूल सर्टिफिकेट या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है. मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए उपर्युक्त पात्रता के प्राप्तांकों में 05 प्रतिशत की छुट रहेगी.

प्रवेश हेतु आयु :

अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश वाले वर्ष की 01 जुलाई को 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली गई हो.

प्रवेश हेतु स्थानों (सीट्स) की उपलब्धता :

प्रत्येक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में उसके क्षेत्राधिकार वाले जिले / जिलों के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रदान किया जाएगा. 

प्रत्येक डाइट में स्वीकृत कुल सीट्स की 5 प्रतिशत सीट्स प्रारंभिक शिक्षा हेतु शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगी. शासकीय सेवारत शिक्षकों के आवेदन उपलब्ध न होने अथवा प्रवेश न होने के पश्चात् स्थान रिक्त रहने पर इन सीट्स पर अन्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.

संकायवार स्थानों (सीट्स) का निर्धारण :

प्रवेश के लिए जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक शासकीय जिला एवं प्रकशन संस्थान (डाइट) में संकायवार स्थान 

कुल स्थान -  50 होने पर

  • गणित एवं जीव विज्ञान संकाय (40 प्रतिशत) – 20
  • कला संकाय (40 प्रतिशत) – 20
  • शेष संकाय (20 प्रतिशत) – 10
कुल स्थान -  100 होने पर
  • गणित एवं जीव विज्ञान संकाय (40 प्रतिशत) – 40
  • कला संकाय (40 प्रतिशत)  – 40
  • शेष संकाय (20 प्रतिशत)   – 20
कुल स्थान -  150 होने पर
  • गणित एवं जीव विज्ञान संकाय (40 प्रतिशत) – 60
  • कला संकाय (40 प्रतिशत)  – 60
  • शेष संकाय (20 प्रतिशत)   – 30
डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया –

Diploma In Elementary Education (D.El.Ed.) नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया mp online portal के माध्यम से की जाएगी.प्रवेश नियमों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. mponline के माध्यम से पंजीयन, संशोधन, महाविद्यालय दर्ज करने हेतु अभ्यर्थी को कियोस्क सेंटर पर निर्धारित शुल्क भुगतान करना होगा. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. महाविद्यालय में सीट आवंटन पंजीयन के समय अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध कराई गई  जानकारी के आधार पर ही किया जाएगा.

प्रवेश हेतु समय सारणी  डी.एल.एड.पाठ्यक्रम सत्र 2022-23

D.El.Ed. एडमिशन 2022-23 (काउंसलिंग गतिविधियाँ)
Online रजिस्ट्रेशन (पोर्टल शुल्क 50/-) 13 मई 2022 से 25 मई 2022
Duplicate Reprint Receipt Registration 13 मई 2022 से 25 मई 2022
Pay Unpaid Registration 13 मई 2022 से 25 मई 2022
Registration Cancellation 13 मई 2022 से 25 मई 2022

प्रवेश हेतु स्थानों (सीट्स) का निर्धारण, संकायवार स्थानों (सीट्स) का निर्धारण, डाईट विहीन जिलों के लिए सम्बद्ध डाईट का विवरण, आरक्षण, महिलाओं के लिए आरक्षण, निःशक्त जन हेतु आरक्षण, भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षण, डी.एल.एड. पाठ्यक्रम, शुल्क तथा प्रवेश प्रक्रिया प्रवेश हेतु विज्ञप्ति, डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश, प्रथम चरण पंजीयन एवं महाविध्यालय प्राथमिकता निर्धारण , द्वितीय चरण- सीट आवंटन , तृतीय चरण- महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, प्रवेश प्रक्रिया की मोनिटरिंग आदि की विस्तृत जानकारी के लिए rsk.mponline.gov.in पर विजिट कीजिए।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने   अशासकीय महाविद्यालयों में Diploma In Elementary Education डिप्लोमा इन एलीमेन्ट्री एजुकेशन ( डी.एल.एड. ) नियमित पाठ्यक्रम प्रवेश नियम भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिए गए . अशासकीय संस्थाओं के लिए नए नियम सत्र 2019-20 से प्रभावशील रहेंगे. 

अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु शैक्षणिक अर्हता , प्रवेश हेतु आयु,     प्रवेश हेतु स्थानों (सीट्स) की उपलब्धता , संकायवार स्थानों (सीट्स) का निर्धारण, आरक्षण, महिलाओं के लिए आरक्षण, निःशक्त जन हेतु आरक्षण, भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षण, डी.एल.एड. पाठ्यक्रम, शुल्क तथा प्रवेश प्रक्रिया - प्रवेश हेतु विज्ञप्ति, डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश, प्रथम चरण पंजीयन एवं महाविध्यालय प्राथमिकता निर्धारण , द्वितीय चरण- सीट आवंटन , तृतीय चरण- महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया निचे दी गई link पर click कीजिए. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

प्रवेश हेतु विज्ञप्ति :

राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों, mp online एवं विभागीय वेबसाइट (Education Portal) पर प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत विज्ञप्ति जारी की जाएगी.

B.Ed., M.Ed., B.P.Ed., M.P.Ed एवं B.Ed.M.Ed. (एकीकृत 3 वर्षीय) तथा B.A.B.Ed., B.Sc.B.Ed.. में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन समय सारणी यहाँ देखिये 

यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे Like एवं Share भी कीजिए । यदि आप चाहते हैं कि Gyan Deep की जानकारियाँ आपकी Whatsapp  पर जुड़िये.

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.


कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.