Header Ads

National Rural IT Quiz for Students - नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता 2022 की पूरी जानकारी यहाँ देखिये

TCS RURAL IT QUIZ

National Rural IT Quiz  for Students  

नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता  2022 की पूरी जानकारी यहाँ देखिये 
National Rural IT Quiz, TCS RURAL IT QUIZ

National Rural IT Quiz 2022
National Rural Quiz के लिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी 

National Rural IT Quiz 2022 - लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्य प्रदेश ने आदेश क्रमांक / आई टी सेल/96/2022/407 भोपाल दिनांक 02/09/2022 द्वारा नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन, प्रतियोगिता के आयोजन, पुरस्कार आदि की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए.

National Rural IT Quiz 2022 - नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नोलॉजी, एंव विज्ञान-तकनीकी विभाग, कर्नाटक एव टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अध्यनरत कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिये रूरल आई.टी. क्विज आयोजित किया जाना है।

प्रदेश स्तर की आई.टी. क्विज का आयोजन संबंधी जानकारी निम्नानुसार है

National Rural IT Quiz में कौन भाग ले सकता है - आई.टी. क्विज में ग्रामीण क्षेत्र के विकासखण्ड मुख्यालयों स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों एंव मॉडल स्कूलों एंव ग्रामीण क्षेत्र के अन्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं से 12वीं तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे । अशासकीय विद्यालय प्रतियोगिता भाग नहीं ले सकते है।

National Rural IT Quiz  में कैसे भाग लें - विद्यालय स्तर पर उक्त प्रतियोगिता का प्रचार एवं प्रसार एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक को इस हेतु कोआर्डिनेटर बनाया जाएगा. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों तथा स्कूल स्तर पर कोआर्डिनेटर शिक्षक की जानकारी गूगल फार्म में दिनांक 15/09/2022 तक भरी जाना है, निर्धरित तिथि के पश्चात गूगल फार्म पर एन्ट्री बन्द कर दी जाएगी अतः समय सीमा का ध्यान रखें। Google Form की लिंक आगे दी जा रही है.

Online QuizOnline Test : ऑनलाइन टेस्ट

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, 25 सितंबर, 2022 तक Students को एक विशिष्ट यूजर आईडी और पासवर्ड (unique User ID and Password) प्राप्त होगा। ऑनलाइन मॉक/प्रैक्टिस टेस्ट (online Mock/Practice Test) 27 सितंबर, 2022 को और वास्तविक ऑनलाइन प्रारंभिक Test 28 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। Students को सभी निर्देश मेल द्वारा निर्देश भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थी प्रदेश स्तर के द्वितीय राउँड हेतु चयनित किये जायेगे। OnlineQuiz की लिंक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को whatsapp पर share की जाएगी.

यह लिंक 20 मिनट के लिए ओपन की जायेगी। इसी समय छात्र को इस लिंक पर क्लिक कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

प्रदेश स्तरीय क्विज (State Level Quiz) - प्रदेश स्तर प्रतियोगिता भी आनलाईन ली जावेगी, प्रत्येक जिले से चयनित विद्यार्थी प्रदेश स्तर की पर विद्यार्थियों का चयन सेकण्ड राउंड की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा.State Level Rural IT Quiz हेतु  विद्यार्थियों को जिले स्तर पर स्कूल अथवा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कम्प्यूटर अथवा लेपटाप तथा इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता की तिथि तथा समय पृथक से सूचित किया जाएगा। 

National Level Rural IT Quiz (राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता) - प्रदेश स्तर के विजेता को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जिसका आयोजन माह नवम्बर में बेंगलुरु टेक समिट के नाम से आनलाईन किया जायेगा।

National Rural IT Quiz Champion - नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का विजेता नेशनल रूरल आई.टी. क्विज चेम्पियन होगा।

National Rural IT Quiz Prize

रीजनल स्तर पर विजेता को रु. 10,000/- तथा उप विजेता को रु. 7000/- पुरुस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा। 

राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को रु. 1,00,000/- तथा उप विजेता को रु. 50000/- पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त रीजनल स्तर पर शामिल होने वाले समस्त छात्रों एवं प्रदेश स्तर पर छात्रों को गाईड करने वाले शिक्षक को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

Rural IT Quiz student/teacher information form - नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विद्यार्थियों / शिक्षक को एक Google फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, रजिस्ट्रेशन फॉर्म की लिंक नीचे दी जा रही है.

Rural IT Quiz student/teacher information form के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

DPI द्वारा नेशनल रूरल IT क्विज के सम्बंध में जारी सर्कुलर देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।

यह जानकारी whatsapp पर share करने के लिए नीचे दिए whatsapp बटन पर क्लिक कीजिए.

https://wa.me/?text=*National Rural IT Quiz  for Students*    नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता  की जानकारी जानकारी के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए  ....... https://septadeep.blogspot.com/2020/09/national-rural-it-quiz-for-students.html

MP Education Gyan Deep की अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारा Telegram Group Join कीजिए, टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

ये भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.