Holiday For Schools In M.P. Govt. Schools - स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों के लिए अवकाश सत्र 2025-26 घोषित, विभाग ने शिक्षकों के अवकाश में की कमी, आदेश यहाँ देखिये
Breaking News : स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन, दीपावली, दशहरा, शीतकालीन, अवकाश घोषित
मध्य प्रदेश - शैक्षणिक संस्थाओं हेतु सत्र - 2025-26 हेतु अवकाश (ग्रीष्मकालीन, दीपावली, दशहरा, शीतकालीन अवकाश)
Gyan Deep में आपका स्वागत है । स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश (School Education Department Of M.P.) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणिक संस्थाओं / विद्यालयों हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा अवकाश, दीपावली अवकाश घोषित कर दिया है. आप यह जानकारी Gyan Deep (septadeep.blogspot.com) पर देख रहे हैं ।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश घोषित
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल ने आदेश क्रमांक 232414 / 402945/ 2025 / 20-2 भोपाल, दिनांक 08.04.2025 द्वारा प्रदेश की शासकीय शालाओं में ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा अवकाश, दीपावली अवकाश एवं शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया हैं.
ग्रीष्मकालीन अवकाश 2022-26
- विद्यार्थियों के लिए - 01 मई 2025 से 15 जून 2025 तक
- शिक्षकों के लिए - 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक
दशहरा अवकाश (Dashahara Holiday)2025-26
- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए - 01 अक्टूबर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 (कुल 03 दिवस)
दीपावली अवकाश (Dipawali Holiday) 2025-26
- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए - 18 अक्टूबर 2025 से 23 अक्टूबर 2025 (कुल 06 दिवस)
शीतकालीन अवकाश 2025-26
- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए - 31 दिसम्बर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक (कुल 05 दिवस)
आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा अवकाश, दीपावली अवकाश एवं शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है. निम्नानुसार अवकाश घोषित किये गए हैं -
सत्र 2025-26 स्कूलों के लिए घोषित अवकाश | ||
---|---|---|
अवकाश का प्रकार | अवकाश अवधि | रिमार्क |
ग्रीष्मकालीन अवकाश | 01 मई 2025 से 15 जून 2025 तक | विद्यार्थियों के लिए |
ग्रीष्मकालीन अवकाश | 01 मई 2025 से 31 मई 2025 तक | शिक्षकों के लिए |
दशहरा अवकाश | 01 अक्टूबर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 | विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए |
दीपावली अवकाश | 18 अक्टूबर 2025 से 23 अक्टूबर 2025 | विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए |
शीतकालीन अवकाश | 31 दिसम्बर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक | विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए |
शासकीय विद्यालयों के लिए अवकाश आदेश दिनांक 08-04-2025
नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 : वर्ष 2025-26 का शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होगा.
आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Post a Comment