TCS National Rural IT Quiz for Students - TCS नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता 2025 की पूरी जानकारी यहाँ देखिये
TCS National Rural IT Quiz for Students
TCS National Rural IT Quiz 2025
TCS National Rural IT Quiz 2025 - लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्य प्रदेश ने आदेश क्रमांक / कंप्यूटर / आई टी क्विज/2025/247 भोपाल दिनांक 19/09/2025 (संदर्भ:- टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) से प्राप्त ईमेल दिनांक 04/09/2025) द्वारा TCS नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए. यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन, प्रतियोगिता के आयोजन, पुरस्कार आदि की पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए.
TCS National Rural IT Quiz 2025 - TCS नेशनल रूरल आई.टी. क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नोलॉजी, एंव विज्ञान-तकनीकी विभाग, कर्नाटक एव टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में अध्यनरत कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिये रूरल आई.टी. क्विज आयोजित किया जाना है।
प्रदेश स्तर की आई.टी. क्विज का
आयोजन संबंधी जानकारी निम्नानुसार है
TCS National Rural IT Quiz में कौन भाग ले सकता है - आई.टी. क्विज में ग्रामीण क्षेत्र के विकासखण्ड मुख्यालयों स्थित उत्कृष्ट विद्यालयों एंव मॉडल स्कूलों एंव ग्रामीण क्षेत्र के अन्य शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं से 12वीं तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे । अशासकीय विद्यालय प्रतियोगिता भाग नहीं ले सकते है।
National Rural IT Quiz में कैसे भाग लें - ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु नेशनल रूरल आईटी क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में DPI निर्देश इस प्रकार है -
सूचना प्रौद्योगिकी, बायोटेक्नालाजी एवं विज्ञान-तकनीकी विभाग, कर्नाटक सरकार एवं टाटा कंसलटेंसी सर्विस (TCS) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिये रूरल आई.टी. क्विज आयोजित की जा रही है। विद्यालय में स्थापित आई.सी.टी. लैब में विद्यार्थी कम्प्यूटर एवं डिजिटल लिट्रेसी से संबंधित स्किल प्राप्त कर रहे है। इस अनुक्रम में विद्यार्थियों को विचज़ में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। रूरल आई.टी. क्विज़ की प्रक्रिया निम्नानुसार है:-
1. प्रथम राउंड
1.1 आई.टी. क्विज का प्रथम राउंड विद्यालय स्तर पर दिनांक 26.9.2025 के पूर्व आयोजित किया जाए। क्विज़ में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 4 विद्यार्थियों का चयन प्रदेश स्तर के द्वितीय राउंड हेतु किया जाए।
1.2 विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रथम राउंड की आई.टी. क्विज़ से संबंधित प्रश्न पत्र एवं उनके उत्तर विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगिन पर उपलब्ध कराये जाऐंगे।
1.3 विद्यालय स्तर पर चयनित 4 विद्यार्थियों की जानकारी विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य के लॉगिन से दिनांक 27.9.2025 तक दर्ज की जाए। 27.9.2025 तक दर्ज जानकारी द्वितीय राउंड की आई.टी. क्विज हेतु TCS को प्रेषित की जाएगी, अतः समयसीमा का ध्यान रखा जाए।
1.4 ग्रामीण क्षेत्र के आईसीटी लैब विद्यालयों में आई.टी. क्विज का आयोजन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
2. द्वितीय राउंड
2.1 द्वितीय राउंड की आई.टी. क्विज प्रदेश स्तर पर भोपाल में आयोजित की जाएगी, क्विज की तिथि संबंधी सूचना पृथक से दी जाएगी। विद्यालय की विजेता टीम के विद्यार्थी विद्यालय गणवेश में पहचान पत्र सहित प्रदेश स्तर की आई.टी. क्विज में सम्मिलित होने के लिए स्थल पर 10.30 बजे तक पहुँचना सुनिश्चित करें।
2.2 प्रदेश स्तर की विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर की आई.टी. क्विज में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
2.3 राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित क्विज़ की तैयारी के लिए क्विज़ से संबंधित यू-ट्यूब वीडियों देखे जा सकते है।
रूरल आई.टी. क्विज के आयोजन के संबंध में उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। क्विज के संबंध में टी.सी.एस. से प्राप्त विवरण संलग्न है। इस संबंध में अन्य जानकारी हेतु सुश्री साक्षी वर्मा से उनके मोबाईल नंबर-9111333993 पर संपर्क किया जा सकता है।
TCS- National Rural IT Quiz (Rural IT Quiz student/teacher information)
- विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता 26-9-2025 तक पूर्ण कराए।
- विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता हेतु प्रश्नपत्र विमर्श पोर्टल से प्राचार्य के लॉगिन से डाउनलोड करें तथा 26-9-2025 तक प्रतियोगिता आयोजित करें।
- विद्यालय स्तर पर चयनित 4 विद्यार्थियों की जानकारी विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य के लॉगिन से दिनांक 27.9.2025 तक दर्ज की जाए।
- द्वितीय राउंड की आई.टी. क्विज प्रदेश स्तर पर भोपाल में आयोजित की जाएगी।
- द्वितीय राउंड की क्विज की तिथि संबंधी सूचना पृथक से दी जाएगी।
TCS National Level Rural IT Quiz (राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता) - प्रदेश स्तर के विजेता को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जिसका आयोजन माह नवम्बर में बेंगलुरु टेक समिट के नाम से आनलाईन किया जायेगा।
TCS National Rural IT Quiz Champion - नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का विजेता TCS नेशनल रूरल आई.टी. क्विज चेम्पियन होगा।
TCS National Rural IT Quiz Prize -
रीजनल स्तर पर विजेता को रु. 10,000/- तथा उप विजेता को रु. 7000/- पुरुस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर विजेता को रु. 1,00,000/- तथा उप विजेता को रु. 50000/- पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त रीजनल स्तर पर शामिल होने वाले समस्त छात्रों
एवं प्रदेश स्तर पर छात्रों को गाईड करने वाले शिक्षक को प्रमाण पत्र प्रदान किया
जाएगा।
DPI द्वारा नेशनल रूरल IT क्विज के सम्बंध में जारी सर्कुलर देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।
यह जानकारी whatsapp पर share करने के लिए नीचे दिए whatsapp बटन पर क्लिक कीजिए.
Septa Deep
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
- 🔗 Follow MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
- 🔗 Jion Gyan Deep Info Whatsapp Group
- 🔗 Jion MP Education Gyan Deep Telegram Channel
Post a Comment