Header Ads

National Achievement Survey-NAS - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में RSKMP निर्देश यहाँ देखिये

National Achievement Survey-NAS - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में RSKMP निर्देश यहाँ देखिये 

National Achievement Survey-NAS - राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में RSKMP निर्देश यहाँ देखिये

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (NAS 2024) की तैयारी के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश क्र. / राशिके / मूल्यांकन/NAS/2024/2312, भोपाल, दिनांक 28/05/2024.

नवम्बर के दुसरे सप्ताह में होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (National Achievement Survey-NAS) भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय एवं एन.सी.ई.आर.टी. के संयुक्त दिशा निर्देशानुसार बड़े पैमाने पर किया जाने वाला सैम्पल सर्वे आकलन है। यह सर्वे प्रत्येक तीन वर्षों में देश के प्रत्येक जिले के चयनित शालाओं में किया जाता है। इस वर्ष सर्वे का आयोजन माह नवंबर के द्वितीय सप्ताह में कक्षा 3, 6 एवं 9 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं हेतु किया जाना नियत है। 

चयनित शालाओं में होगा National Achievement Survey

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सेम्पल शाला के रूप में शासकीय शालाओं के साथ ही अशासकीय शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसों आदि को चयनित किया जा सकता है। सर्वे-परिणाम के आधार पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की जाती है और सुधार हेतु नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। NAS स्कोर का उपयोग PGI जैसे कई इंडीकेटर्स में भी किया जाता है। इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर और प्रदेश स्तर पर यह सर्वे लर्निंग आउटकम्स की वास्तविक स्थिति को जानने हेतु महत्वपूर्ण टूल है।

NAS 2024 की तैयारी हेतु जिला स्तर से की जाने वाली कार्यवाही / गतिविधि

1. जिला स्तरीय NAS टास्क फोर्स का गठन (जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, DEO एवं DPC), समय-सीमा -  31 मई 2024 तक 

2. NAS तैयारी हेतु विषयवार कोर समूह का गठन- प्रत्येक क्लस्टर हेतु 5 विषय के लिए पांच शिक्षकों का चिन्हांकन किया जाएगा जो अकादमिक रूप से सुदृढ़ और अपने शिक्षक साथियों को मदद करने में इच्छुक हों। [जिम्मेदारी - DPC, APC(A) एवं BRCC, समय-सीमा - 15 जून 2024 तक]

3. NAS 2024 आयोजन के संबंध में शासकीय, अशासकीय शाला प्रमुखों व मदरसा संचालकों की बैठक आयोजित कर NAS के प्रति जागरूक करना। [जिम्मेदारी - DEO, DPC एवं APC (A), समय-सीमा -  माह जून 2024]

4. अशासकीय शालाओं को ओलम्पियाड एवं अभ्यास प्रश्नबैंक, NAS अभ्यास प्रश्नबैंक, प्रैक्टिस पेपर, मॉक टेस्ट आदि सामग्री की साफ्टकॉपी उपलब्ध कराना। [जिम्मेदारी - जिला स्तर, समय-सीमा - माह जून-जुलाई 2024]

5. शासकीय शालाओं में ओलम्पियाड एवं अभ्यास प्रश्नबैंक, NAS अभ्यास प्रश्नबैंक, प्रैक्टिस पेपर, मॉक टेस्ट आदि सामग्री का अभ्यास कराया जाना सुनिश्चित करना। [जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, DPC, APC (A), समय-सीमा - माह जुलाई से अक्टूबर 2024 तक]

6. NAS प्रकृति के प्रश्नों पर छात्रों के अभ्यास कार्य में शिक्षकों को विषयवार सपोर्ट, संबलन एवं मॉनीटरिंग [जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, डाईट फैकल्टी, DPC, APC (A), समय-सीमा - माह जुलाई से अक्टूबर 2024 तक]

7. हार्डस्पाट्स पर कॉन्सेप्ट कैपसूल / वीडियो बनाकर जिले के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप (जिसमें शिक्षक भी जुड़े हों) साझा किया जाना। [जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, डाईट फैकल्टी, SRG, DRG, मास्टर ट्रेनर आदि।, समय-सीमा - माह जून-जुलाई 2024]

8. शास. एवं अशा. शालाओं के शिक्षकों का यू-ट्यूब लाईव के द्वारा NAS के संबंध में उन्मुखीकरण। [जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, डाईट फैकल्टी, SRG, DRG, मास्टर ट्रेनर आदि।, समय-सीमा - माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2024]

9. शालाओं में प्रत्येक मॉक टेस्ट के गंभीरता पूर्वक प्रशासन (Administration) को सुनिश्चित करना। [जिम्मेदारी - डाईट प्राचार्य, डाईट फैकल्टी, DPC, APC(A), समय-सीमा - माह अगस्त, से अक्टूबर 2024 तक]

10. मॉक टेस्ट पश्चात् भरी हुई समस्त ओ.एम.आर. शीट्स के पैक बंडल निर्देशानुसार जमा कराए जाना सुनिश्चित करना। [जिम्मेदारी - DPC, APC(A), समय-सीमा - माह अगस्त, से अक्टूबर 2024 तक]

NAS 2024 की तैयारी हेतु शाला स्तर से की जाने वाली कार्यवाही / गतिविधि

1. ओलंपियाड प्रश्नबैंक एवं NAS अभ्यास प्रश्नबैंक 2021 के प्रश्नों द्वारा कक्षा 3 एवं 6 में अध्ययनरत छात्रों का विषयवार अभ्यास [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

2. अभ्यास प्रश्नबैंक के ऐसे प्रश्न जिनमें चित्र, डायग्राम, नक्शे, ग्राफ आदि हैं, उनको "स्वयं सिद्धि चैटबॉट" के माध्यम से बच्चों को अभ्यास कराया जाएगा। [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

3. शेष प्रश्न जिनमें अनुच्छेद, तालिका, सामान्य निर्देश आदि हैं, ऐसे प्रश्नों को शिक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर छात्रों से उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में हल करवाया जाएगा। यह कार्य शाला समय में निर्धारित कालखण्डों में विषयवार होगा। [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

4. शिक्षकों को प्रदाय किए गए टेबलैट के द्वारा कक्षा में विषयवार रोस्टर बनाकर तीन-तीन बच्चों को एक टेबलैट पर इस प्रकार अभ्यास कराया जाए कि सभी बच्चों को अभ्यास के अवसर प्राप्त हो सकें। [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

5. स्वयं सिद्धि चेटबोट में प्रदाय की जा रही पाठ्य सामग्री का छात्रों द्वारा अधिकतम उपयोग एवं छात्रों की शतप्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करना [जिम्मेदारी - समस्त विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

6. प्रत्येक बच्चें से ओ.एम.आर. शीट पर मॉक टेस्ट के प्रश्नों को हल करवाना. [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह अगस्त से अक्टूबर 2024 तक]

7. मॉक टेस्ट उपरांत यह विश्लेषण शाला स्तर पर किया जाए कि जिन लर्निंग आउटकम्स / विषयवस्तु में प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उनमें अधिक अभ्यास कराया जाए। [जिम्मेदारी - शाला प्रमुख एवं विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह अगस्त से अक्टूबर 2024 तक]

8. NAS में पूछे गए लर्निंग आउटकम्स की पाठ्य पुस्तकों से मैपिंग करना [जिम्मेदारी - विषय शिक्षक, समय-सीमा - माह जून से अक्टूबर 2024 तक]

👉राज्य शिक्षा केन्द्र National Achievement Survey-NAS की तैयारी सम्बन्धी RSKMP Order यहाँ देखिये.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.