Header Ads

D.El.Ed Course Internship RSKMP NEW Order : राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा डी.एल.एड पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप की अवधि निर्धारित, आदेश यहाँ देखिये

D.El.Ed Course Internship RSKMP NEW Order  : 

D.El.Ed Course Internship RSKMP NEW Order  :

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा डी.एल.एड पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप की अवधि निर्धारित, आदेश यहाँ देखिये 

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश द्वारा सभी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (District Education and Training Institute ) मध्यप्रदेश को नया इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू करने हेतु निर्देशित है.

डी.एल.एड पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप की अवधि निर्धारित करने विषयक राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश का आदेश क्रमांक पृ.क्र/राशिके/शि.शि./2024/1061, भोपाल दिनाँक 22-5-2024 इस प्रकार है -

Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) Internship

डिप्लोमा इन एलिमेन्टरी एजुकेशन (डी.एल.एड) पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पाठ्यक्रम अनुसार प्रथम वर्ष में 24 दिवस एवं द्वितीय वर्ष में 96 दिवस की इंटर्नशिप का प्रावधान है। प्रायः देखने में आ रहा है कि अलग-अलग संस्थानो में अलग-अलग अवधि में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। अतः इस संबंध में निम्नानुसार अवधि निर्धारित किया जाना सुनिश्चित करें -

डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियो की इंटर्नशिप अवधि (D.El.Ed. Internship period for First year trainees)

प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियो की इंटर्नशिप प्रत्येक वर्ष के नवम्बर-दिसम्बर माह की अवधि में

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियो की इंटर्नशिप अवधि (D.El.Ed. Internship period for Second year trainees)

द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियो की इंटर्नशिप प्रत्येक वर्ष के जुलाई से दिसम्बर माह के मध्य

प्रशिक्षणार्थियों के माध्यम से राज्य स्तर से आयोजित किये जाने वाले शैक्षिक संर्वेक्षण अथवा अन्य कार्यों की तिथिया घोषित होने पर उपरोक्तानुसार कार्यक्रम को तद्नुसार संशोधित किया जा सकता हैं। उपरोक्त अवधि के अतिरिक्त अन्य किसी माह में किया गया इंटर्नशिप कार्यक्रम मान्य नही किया जायेगा।

संस्थान की समय सारणी को उपरोक्तानुसार संशोधन किया जावे।

👉राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा डी.एल.एड पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप की अवधि निर्धारित करने सम्बन्धी RSKMP Order यहाँ देखिये.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.