Header Ads

NAS - Class 3 & 6 Mock Test Paper - कक्षा 3 व 6 के विद्यार्थियों का होगा लर्निंग आउटकम आधारित अभ्यास हेतु रेडिनेस मॉड्यूल - मॉक टेस्ट RSKMP Order यहाँ देखिये

NAS - Class 3 & 6 Mock Test Paper कक्षा 3 व 6 के विद्यार्थियों का होगा NAS Mock Test RSKMP Order

NAS - Class 3 & 6 Mock Test Paper कक्षा 3 व 6 के विद्यार्थियों का होगा NAS Mock Test RSKMP Order 

कक्षा 3 एवं 6 के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग आउटकम आधारित अभ्यास हेतु रेडिनेस मॉड्यूल / मॉक टेस्ट कराए जाने के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश का आदेश क्र./रा.शि.के./मूल्यांकन/2024/4447, भोपाल, दिनांक: 27/09/2024 इस प्रकार है -

आदेश का विषय  कक्षा 3 एवं 6 के विद्यार्थियों के लिए लर्निंग आउटकम आधारित अभ्यास हेतु रेडिनेस मॉड्यूल / मॉक टेस्ट कराए जाने बावत।

संदर्भ - राज्य शिक्षा केंद्र का पत्र क्र.रा.शि.के/मूल्यांकन/NAS/2312, दिनांक 28.05.2024

भारत शासन द्वारा प्रारंभिक शिक्षा में विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर का आकलन करने हेतु कक्षा 3, 6, और 9 के विद्यार्थियों का 04 दिसंबर 2024 को पूरे देश में एक साथ राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2024 के तहत परीक्षण आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह सर्वेक्षण NCERT की गाइडलाइंस और टूल्स के अनुसार सेम्पल शालाओं में होगा।

लर्निंग आउटकम आधारित मॉक टेस्ट का आयोजन:

कक्षा 3 और 6 के विद्यार्थियों के हिंदी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान विषयों के लर्निंग आउटकम आधारित प्रश्नों का अभ्यास कराने के लिए तीन रेडिनेस मॉड्यूल (मॉक टेस्ट) तैयार किए गए हैं। ये मॉड्यूल मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा मुद्रित किए गए हैं और निगम के संभागीय डिपो के माध्यम से जिलों को भेज दिए गए हैं।

मॉड्यूल का वितरण

  • कक्षा 3 के मॉड्यूल प्राथमिक शालाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • कक्षा 6 के मॉड्यूल माध्यमिक शालाओं को दिए जाएंगे।

साप्ताहिक कार्य योजना और मॉक टेस्ट का आयोजन:

राज्य स्तर से साझा की गई साप्ताहिक कार्ययोजना के अनुसार, प्रश्नों के अभ्यास के लिए तीन मॉक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे.

  • रेडिनेस मॉड्यूल-1 (मॉक टेस्ट-1)
  • रेडिनेस मॉड्यूल-2 (मॉक टेस्ट-2)
  • रेडिनेस मॉड्यूल-3 (मॉक टेस्ट-3)
Class 3 Mock Test Paper 1  कक्षा 3 के लिए माक टेस्ट 1 पेपर
Class 3 Mock Test Paper 2  कक्षा 3 के लिए माक टेस्ट 2  पेपर
Class 3 Mock Test Paper 3  कक्षा 3 के लिए माक टेस्ट 3 पेपर

इससे विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त होगा। प्रत्येक मॉक टेस्ट के अंत में एक OMR शीट संलग्न की गई है, जिसमें विद्यार्थी अपने उत्तर अंकित करेंगे। कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए OMR शीट भरने में शिक्षक सहयोग करेंगे।

मॉक टेस्ट के उपरांत विश्लेषण और त्रुटि सुधार:

  • मॉक टेस्ट के बाद, शिक्षक द्वारा OMR शीट का प्रश्नवार विश्लेषण किया जाएगा।
  • गलत उत्तरों पर चर्चा करके विद्यार्थियों को सही हल सिखाया जाएगा और आवश्यकतानुसार फीडबैक दिया जाएगा।

मॉक टेस्ट गतिविधि कैलेंडर प्रश्नवार विश्लेषण और त्रुटि सुधार

मॉक टेस्ट गतिविधि तिथि और अवधि
NAS रेडिनेस मॉड्यूल-1 (मॉक टेस्ट-1) 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 के
NAS रेडिनेस मॉड्यूल-2 (मॉक टेस्ट-2) 24 से 20 अक्टूबर 2024 के बीच
NAS रेडिनेस मॉड्यूल-3 (मॉक टेस्ट-3) 28 से 30 नवंबर 2024 के बीच

मॉक टेस्ट प्रविष्टि और रिपोर्टिंग

प्रत्येक मॉक टेस्ट के उपरांत विद्यालय स्तर पर विषयवार, कक्षावार और प्रश्नवार सही उत्तर की जानकारी गूगल शीट में दर्ज की जाएगी।

इसके बाद 5 दिन के भीतर यह जानकारी राज्य शिक्षा केंद्र के ईमेल mp.seert.nas@gmail.com पर भेजी जाएगी।

अन्य निर्देश 

1. सभी मॉक टेस्ट विद्यालय समय में लिए जाएं।

2. मॉक टेस्ट के दौरान लापरवाही करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

3. सभी डाइट प्राचार्य, डी.पी.सी., बी.आर.सी.सी., सी.ए.सी. को शालाओं का सतत निरीक्षण करने और उपरोक्त गतिविधियों के सफल संचालन का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

4. यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ लिया जाए।

NAS Mock Test RSKMP Order 

Download RSKMP Order in PDF.

MP Education Gyan Deep

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए 

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<   

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.