Header Ads

NAS Mock Test Result - 'सतत (MP)' चैटबॉट के माध्यम से Class 3 & 6 NAS मॉक टेस्ट Result कैसे दर्ज करें ?

Class 3 & 6 NAS मॉक टेस्ट Result कैसे दर्ज करें ?

How to enter Class 3 & 6 NAS Mock Test Result?

राज्य शिक्षा केन्द्र, मध्यप्रदेश आदेश क्र.रा.शि. के. मूल्यांकन/परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण/2024/4686, भोपाल, दिनांक 10/10/2024

विषय - NAS रेडिनेस मॉड्यूल (मॉक टेस्ट) आयोजन पश्चात परिणामों की प्रविष्टि हेतु निर्मित प्रणाली। संदर्भ-रा.शि.के. का पत्र क्र. राशिके/मूल्यांकन /2024/4447, दिनांक 27.09.2024

उपरोक्त संदर्भित पात्र अनुसार समस्त शासकीय शालाओं में कक्षा 3 एवं 6 में अध्ययनरत विद्यार्थियों का मौक टेस्ट निम्नलिखित गतिविधि कैलेण्डर अनुसार संपादित होना निधर्धारित है-

गतिविधि दिनांक व अवधि

NAS रेडिनेस मॉड्यूल-1 (मॉक टेस्ट-1) 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर, 2024 के मध्य
NAS रेडिनेस मीड्‌यूल-2 (मॉक टेस्ट-2) 24-26 अक्टूबर, 2024 के मध्य
NAS रेडिनेस मीड्यूल-3 (मॉक टेस्ट-3) 28-30 नवंबर, 2024 के मध्य

विदित हो कि समस्त शासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 3 और 6 के समस्त विद्यार्थियों हेतु मॉक टेस्ट-1 का आयोजन 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर के मध्य संपादित किया जा चुका है। 

यहां यह स्पष्ट किया जाता है कि सभी मॉक टेस्ट में कक्षा 3 व 6 में दर्ज सभी विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता किया जाना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी टेस्ट के पश्चात् कक्षा में उपस्थित होता है, ऐसी स्थिति में जब विद्यार्थी शाला में उपस्थित हो उसी दिवस उसका टेस्ट लिया जाए। तात्पर्य यह है कि कक्षा में दर्ज सभी विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट लिया जाना अनिवार्य है।

पत्र के साथ दो प्रपत्र संलग्न हैं-

• प्रपत्र 1 शालास्तर पर संधारित किए जाने वाला प्रपत्र (कक्षा 3 एवं कक्षा 6 का पृथक पृथक)

• प्रपत्र -2: मॉक टेस्ट परिणाम संकलन (कक्षा 3 एवं कक्षा 6 का पृथक पृथक)

प्रत्येक मॉक टेस्ट आयोजन के पश्चात एक सप्ताह के अंदर तीनों मॉक टेस्ट के परिणामों की प्रविष्टि प्रपत्र-1 व प्रपत्र-2 (कक्षा 3, 6 हेतु पृथक-पृधक) की जाए।

प्रपत्र-1 में शालावार कक्षावार मॉक टेस्ट में सम्मिलित विद्यार्थियों के द्वारा सही हल किए गए उत्तर के लिए प्रत्येक प्रश्न क्रमांक के नीचे दिए गए बॉक्स में विषय शिक्षक द्वारा। अंकित किया जाए तथा विद्यार्थी द्वारा गलत किए गए उत्तरों के लिए विषय शिक्षक द्वारा ० अंकित किया जाए। सभी कक्षा शिक्षक का उत्तरदायित्व रहेगा कि वे प्रपत्र में अपने अपने विषय से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों को विद्यार्थियों के राम के समक्ष प्रविष्टि करेंगे। यह प्रपत्र शाला स्तर पर विद्यार्थीवार संधारित किया जाए।

प्रपत्र-2 मॉक टेस्ट परिणाम संकलनः प्रपत्र-2 में परिणामों की प्रविष्टि के लिए प्रपत्र-1 को आधार बनाया जाए। मॉक टेस्ट में सम्मिलित समस्त विद्यार्थियों द्वारा सही हल किए गए प्रश्नों की कुल संख्या को प्रपत्र-2 में अंकित किये जाएं। 

मॉक टेस्ट आयोजन के पश्चात् परिणामों को संकलित करने के लिए राज्य स्तर पर SwiftChat ऐप में "सतत (MP)" चैटबॉट निर्मित किया गया है, जिसमें शाला स्तर से मॉक टेस्ट (परीक्षण उपरांत ओ. एम. आर. पर विद्यार्थी के रेस्यांस के आधार पर सही उत्तरों की जांच पश्चात) के परिणाम अंकित किए जाएं। सभी डी.पी.सी. यह सुनिश्चित करें कि सभी संस्था प्रमुख समय सीमा में इस कार्य को पूर्ण करें। यह प्रविष्टि दिनांक 16 अक्टूबर 2024 तक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। 

स्विफ्ट चैट ऐपडाउनलोड करने एवं "सतत (MP)' चैटबॉट प्राप्त करने की प्रक्रिया -

1. स्विफ्ट चैट ऐप (SwiftChat by ConveGenius) डाउनलोड करने हेतु निम्नानुसार लिंक पर क्लिक करें-  

2. स्विफ्ट चैट ऐप पर जाकर 'सतत (MP)' नाम टाईप कर बैटबॉट को प्राप्त कर सकेंगे अधवा दिये गये लिंक पर क्लिक करके भी 'सतत (MP)' चैटबॉट प्राप्त कर सकते है-

3. आदेश में दिये क्यू आर कोड (QR Code) को स्केन करके भी 'सतत (MP)' बेटबॉट प्राप्त कर सकते हैं।

स्विफ्ट चैट ऐप डाउनलोड करने के पश्चात "सतत (MP)" चैटबॉट पर कार्य शुरू करने हेतु निम्न चरणों का अनुसरण करें-

"सतत (MP)" चैटबॉट पर मॉक टेस्ट रिजल्ट कैसे दर्ज करें ?

चैटबॉट पर कार्य कैसे शुरू करें

यदि आप Swift Chat ऐप डाउनलोड कर app के माध्यम से "सतत (MP)" चैटबॉट पर जाना चाहते हैं तो  प्ले स्टोर से Swift Chat ऐप डाउनलोड करें, आप सीधे लिंक के माध्यम से भी "सतत (MP)" चैटबॉट पर कार्य कर सकते हैं.

Step 1 "सतत (MP)" चैटबॉट लिंक पर क्लिक कीजिए, नीचे दिए चित्र अनुसार पेज ओपन होगा - 

Class 3 & 6 NAS मॉक टेस्ट Result कैसे दर्ज करें ?

अपना मोबाईल नंबर दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें, NAS मॉक टेस्ट रिजल्ट दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे.

Step 2 चैटबॉट पर 'Hi' लिख कर भेजे

आगे बढ़ने पर Department of Education Madhya Pradesh के 'सतत (MP) में आपका स्वागत है यह मैसेज प्रदर्शित होगा 

Step 3 अपनी भाषा का चुनाव करें

Class 3 & 6 NAS मॉक टेस्ट Result कैसे दर्ज करें ?

यूजर आईडी दर्ज करें और विवरण की पुष्टि करें - आगे बढ़ने पर 'उपयोगकर्ता आई डी (User ID) दर्ज करना है, यहाँ आपको अपना यूनिक आई डी दर्ज करना है.

यूनिक आई डी दर्ज क्र send करने पर आपका User ID (यूनिक आई डी), नाम और पदनाम प्रदर्शित होगा. विवरण सही होने पर 'हाँ, विवरण सही है', पर क्लिक करें और आगे बढ़े.

आगे आपको पहले आप्शन  Mock Test का चयन करना है. आगे Mock Test No. व कक्षा जिसका रिजल्ट दर्ज करना है पर क्लिक कीजिए. करें और विवरण की पुष्टि करें

स्कूल का  UDISE कोड दर्ज करें और विवरण की पुष्टि करें

इसके बाद स्क्रीन पर क्रमशः प्रश्न शो होंगे,  सभी प्रश्‌नों के परिणामी की प्रविष्टि प्रारंभ करें, और सबमिट करें

कक्षा-3 में कुल 45 प्रश्न होंगे और कक्षा-6 में कुल 60 प्रश्न होंगे, जिनमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या भरी जाएगी। 

अन्तिम रूप से सबमिट करने से पहले प्रविष्ट की गई जानकारी की जाँच करें एवं सही होने पर सबमिट करें। मौक टेस्ट परिणामों के विश्लेषण के आधार पर यह देखा जाए कि जिन प्रश्नों (लर्निंग आउटकम्स) के उत्तर विद्यार्थियों द्वारा सही नहीं दिए गए हैं उन पर विषय शिक्षक द्वारा सतत अभ्यास करवाया जाए। 

>>> 'सतत (MP) चैटबॉट से रिजल्ट दर्ज करने की लिंक <<

समस्त जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया जाता है कि सभी शासकीय शालाओं के शाला प्रमुखों को इस आशय की सूचना तत्काल प्रसारित करें और दिए गए समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाएं।

संलग्न : प्रपत्र-1 एवं प्रपत्र-2 (कक्षा 3 एवं 6 हेतु पृथक-पृथक) - प्रपत्र-1 शाला स्तर पर संधारित किए जाने वाला प्रपत्र 1 में जानकारी दर्ज करने पर प्रपत्र 2 में अपने आप जानकारी फील हो जाएगी

Class 3 & 6 NAS Mock Test Result Excel Formula Sheet
कक्षा 3 NAS Mock Test Result Class 6 प्रपत्र-1 & 2 कक्षा 6 NAS Mock Test Result Class 6 प्रपत्र-1 & 2

RSKMP द्वारा जारी आदेश एवं प्रपत्र 1 व 2 पीडीएफ में यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

MP Education Gyan Deep

श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य' MP Education Gyan Deep

>>> MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक <<<   

Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए 

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.