Header Ads

कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा 2026 : अब 16 जून से होगी परीक्षा, संशोधित टाइम टेबल यहाँ देखिये

MP Board कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा (Second Exam) 2026: संशोधित टाइम टेबल और राज्य शिक्षा केंद्र के महत्वपूर्ण निर्देश

MP Board Class 5th 8th supplementary exam 2026, RSK Class 5th 8th Time Table 2026, राज्य शिक्षा केन्द्र कक्षा 5 व 8 पुनः परीक्षा 2026, Class 5 and 8 re-exam date MP Board, RSK instructions for supplementary exam, MP Board 5th 8th admit card 2026.

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), भोपाल ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा (Second Exam) का संशोधित टाइम टेबल और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा अब 16 जून 2026 से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

नीचे राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों और परीक्षा की समय-सारणी की विस्तृत जानकारी दी गई है।

राज्य शिक्षा केंद्र के महत्वपूर्ण निर्देश

अतिरिक्त कक्षाएं: परीक्षा से पूर्व अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए शाला स्तर पर विषयवार अतिरिक्त शिक्षण (Remedial Classes) की व्यवस्था की जाएगी।

प्रोजेक्ट कार्य के अंक: जिन छात्रों ने प्रोजेक्ट कार्य जमा नहीं किया है या जिन्हें 7 से कम अंक मिले हैं, उनसे प्रोजेक्ट पूर्ण कराकर परीक्षा पोर्टल पर अंक अपडेट किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र (Admit Card): सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र मई अंत 2026 तक पोर्टल से डाउनलोड कर उपलब्ध कराए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्र जनशिक्षा केंद्र स्तर पर ही बनाए गए हैं। शाला प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि वे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं।

प्रश्नपत्रों की छपाई: प्रश्नपत्रों की छपाई परीक्षा वाले दिन ऑन-स्पॉट परीक्षा केंद्रों पर ही की जाएगी।

गर्मी से बचाव के इंतजाम: सभी केंद्रों पर शीतल पेयजल, ORS/इलेक्ट्रॉल पाउडर, पंखे और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन: कॉपियों का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून 2026 के मध्य निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर किया जाएगा।

परिशिष्ट-1: कक्षा-5 पुनः परीक्षा समय-सारणी 2025-26

समय: प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक

दिनांक दिन विषय
16 जून 2026 मंगलवार प्रथम भाषा- हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी
18 जून 2026 गुरुवार गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु)
19 जून 2026 शुक्रवार द्वितीय भाषा- अंग्रेजी / हिन्दी
20 जून 2026 शनिवार पर्यावरण अध्ययन
22 जून 2026 सोमवार अतिरिक्त भाषा- हिन्दी / संस्कृत / उर्दू / पंजाबी / चित्रकला

परिशिष्ट-2: कक्षा-8 पुनः परीक्षा समय-सारणी 2025-26

समय: प्रातः 10:00 से दोपहर 12:30 तक

दिनांक दिन विषय
16 जून 2026 मंगलवार प्रथम भाषा- हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी (सहायक वाचन सहित)
18 जून 2026 गुरुवार गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु)
19 जून 2026 शुक्रवार द्वितीय भाषा- अंग्रेजी / हिन्दी
20 जून 2026 शनिवार विज्ञान
22 जून 2026 सोमवार तृतीय भाषा- संस्कृत / हिन्दी / उर्दू / मराठी / गुजराती / चित्रकला
23 जून 2026 मंगलवार सामाजिक विज्ञान
नोट: दिव्यांग छात्रों को नियमानुसार अतिरिक्त समय/लेखक की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार ही होगी।

कक्षा 5वीं और 8वीं पुनः परीक्षा 2026

टाइम टेबल और महत्वपूर्ण निर्देश PDF में देखें

MP Board Class 5th 8th supplementary exam 2026, RSK Class 5th 8th Time Table 2026, राज्य शिक्षा केन्द्र कक्षा 5 व 8 पुनः परीक्षा 2026, Class 5 and 8 re-exam date MP Board, RSK instructions for supplementary exam, MP Board 5th 8th admit card 2026.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.