Header Ads

MP Atithi Shikshak News : शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक भर्ती समय सारणी एवं प्रक्रिया

 MP EDUCATION GYAN DEEP

शिक्षा विभाग की हर सटीक और त्वरित जानकारी का विश्वशनीय मंच!

MP Guest Teacher (अतिथि शिक्षक) आमंत्रण सत्र 2026-27: आदेश, समय-सारणी और नए नियम विस्तार से समझें

अतिथि शिक्षक 2026-27MP atithi shikshak vyavasthaeducation portal 3.0 MPGFMS portal vacancyatithi shikshak re-joiningshala vikalp chayanDPI bhopal order 652atithi shikshak mandeya ruleslok shiksha sanchalnalaya MPMP education gyan deep news
MP Atithi Shikshak News 
लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश (DPI) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत आदेश दिनांक 30-06-2026 को जारी कर दिया गया है। MP EDUCATION GYAN DEEP के इस विस्तृत ब्लॉग पोस्ट में हम इस आदेश (क्रमांक/अति. शि./2026-27/652) के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरल भाषा में स्पष्ट कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों का आमंत्रण GFMS पोर्टल (एजुकेशन पोर्टल 3.0) के माध्यम से पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा।

रिक्तियों का प्रमाणीकरण (Vacancy Verification)

लॉन्ग टर्म रिक्तियां (Long Term Vacancies): विद्यालय में नियमित शिक्षक के अनुपलब्ध होने की स्थिति में, लॉन्ग टर्म रिक्तियों का सत्यापन शाला प्रभारी द्वारा किया जाएगा। यह सत्यापन विद्यालय में उपलब्ध कक्षों (सेक्शन), समय-सारणी और कुल कालखंड की संख्या के आधार पर वास्तविक आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक नियमित शिक्षक से न्यूनतम 4 और अधिकतम 6 कालखंड में अध्यापन अपेक्षित है। जिन विद्यालयों में पृथक से लैब उपलब्ध नहीं है या विद्यार्थियों की संख्या अत्यंत न्यून है, वहां आवश्यकता नहीं होने पर अतिथि शिक्षक नहीं रखे जाएंगे।

शॉर्ट टर्म रिक्तियां (Short Term Vacancies): नियमित शिक्षक के अवकाश, प्रशिक्षण या अन्य कारणों से उत्पन्न रिक्तियां संकुल प्राचार्य द्वारा पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। इन रिक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी।

अतिथि शिक्षक आमंत्रण हेतु सम्पूर्ण समय-सारणी

📌 प्रथम चरण: केवल अकादमिक (शैक्षणिक पदों) हेतु
1

लॉन्ग टर्म रिक्ति अपडेशन एवं GFMS पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन।

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 01.07.2026 से 06.07.2026 तक
2

Short टर्म रिक्ति केवल शैक्षणिक पदों हेतु पोर्टल पर रिक्वेस्ट दर्ज करना।

👤 कार्यवाही: संकुल प्राचार्य 📅 01.07.2026 से प्रारम्भ
3

संकुल प्राचार्य द्वारा Short टर्म रिक्ति रिक्वेस्ट का सत्यापन।

👤 कार्यवाही: जिला शिक्षा अधिकारी 📅 01.07.2026 से प्रारम्भ
4

विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षक द्वारा GFMS पोर्टल पर उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कराना।

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 01.07.2026 से 06.07.2026 तक
5

विगत सत्र में यदि एक पेनल पर दो या दो से अधिक आवेदक कार्यरत थे एवं वर्तमान सत्र में रिक्ति की संख्या कम होने पर अधिक स्कोर वाले आवेदक द्वारा निर्धारित समयसीमा में री-ज्वाइनिंग हेतु रिक्वेस्ट नहीं की जाती है तो वह स्वतः ही समाप्त हो जाएगी एवं मेरिट क्रम में निचले आवेदक को री-ज्वाइनिंग रिक्वेस्ट प्रदर्शित होगी, ऐसे आवेदक द्वारा पोर्टल पर रिक्वेस्ट करना।

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 07.07.2026 से 08.07.2026 तक
6

शाला प्रभारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक द्वारा की गई उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर उपस्थिति करना।

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 01.07.2026 से 08.07.2026 तक

विशेष :

  • माह फरवरी से अप्रैल 2026 तक नियमित मानदेय पाने एवं सत्र में 90% ई अटेंडेंस वाले अतिथि शिक्षक ही री-ज्वाइनिंग हेतु रिक्वेस्ट कर सकेंगे ।
  • अतिथि शिक्षक पोर्टल पर आवेदक का जिस पैनल का स्कोर कार्ड है, केवल उसी पैनल में वि‌द्यालय में उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कर सकेंगे।
  • यदि किसी पैनल में गतवर्ष 2 या अधिक रिक्तियों थी तथा इस वर्ष में 1 रिक्ति है, तो ऐसी स्थिति में अधिक स्कोर कार्ड वाले अतिथि शिक्षक को उपस्थित कराया जायेगा। अन्य अतिथि शिक्षक शाला विकल्प चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
  • विगत सत्र 2025-26 में कार्यरत अतिथि शिक्षक द्वारा जिस विद्यालय में कार्य किया है, उसी वि‌द्यालय में अतिथि शिक्षक ‌द्वारा स्वयं के लॉगिन आई.डी. से उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज करने की कार्यवाही GFMS पोर्टल 3.0 पर निधर्धारित समयावधि में की जाए।
  • विद्यालय के शाला प्रभारी अतिथि शिक्षक को विद्यालय में उपस्थित कराने के पूर्व स्कोर कार्ड में दर्ज शैक्षणिक व्यावसायिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की जानकारी का परीक्षण करने के उपरांत अतिथि शिक्षक की उपस्थिति पोर्टल पर प्रमाणित करेंगे। त्रुटिपूर्ण जानकारी पाये जाने पर उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट को Reject करने की कार्यवाही करेंगे। रिजेक्ट करने का कारण अनिवार्यतः अंकित करना होगा ।
  • वि‌द्यालय में अतिथि शिक्षक द्वारा निर्धारित समयावधि में उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट नहीं देने पर एवं शाला में रिक्वेस्ट के सत्यापन हेतु समयसीमा में उपस्थित नहीं होने पर संबंधित का उपस्थिति पत्रक उपस्थिति रिक्वेस्ट स्वतः ही निरस्त हो जायेगी। इसके उपरांत आवेदक को शेष रिक्तियों हेतु होने वाली नवीन शाला विकल्प चयन की प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
  • शाला प्रभारी अतिथि शिक्षक से ऑनलाइन उपस्थिति पत्रक का प्रिंट प्राप्त करें, हस्ताक्षर एवं सील के साथ एक प्रति वि‌द्यालयीन अभिलेख के रूप में संधारित करेंगे तथा एक सत्यापित प्रति अतिथि शिक्षक को देंगे।
  • आवेदक ‌द्वारा निर्धारित समय सीमा में रिक्वेस्ट एवं विद्यालय के शाला प्रभारी के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर यदि आवेदक की ऑनलाइन जॉइनिंग नहीं हो पाती है तो आवेदक निर्धारित समयसीमा के उपरांत ज्वाइनिंग इनिंग हेतु किसी भी प्रकार का दावा नहीं कर सकेंगे ।

प्रथम चरण के उपरांत शेष रिक्तियों के लिये आवेदकों के स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में शाला विकल्प चयन उपरांत मेरिट कम के आधार पर दिये गये वि‌द्यालय में अतिथि शिक्षक शाला आवंटन होगा जिसकी संभावित समयसारणी निम्नानुसार है-

रिक्त पदों का अपडेशन एवं शेष रिक्त शैक्षणिक पदों तथा गैर शैक्षणिक पदों पर री ज्वाइनिंग

📌 द्वितीय चरण: रिक्त पदों का अपडेशन, शेष शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर री-ज्वाइनिंग

1

लॉन्ग टर्म रिक्ति अपडेशन एवं GFMS पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन।

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 10.07.2026 से 12.07.2026 तक
2

विगत सत्र में गैर शैक्षणिक पदों पर कार्यरत अतिथि शिक्षक द्वारा GFMS पोर्टल पर उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कराना।

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 10.07.2026 से 13.07.2026 तक
3

विगत सत्र में यदि एक पेनल पर दो या दो से अधिक आवेदक कार्यरत थे एवं वर्तमान सत्र में रिक्ति की संख्या कम होने पर अधिक स्कोर वाले आवेदक द्वारा निर्धारित समयसीमा में री-ज्वाइनिंग हेतु रिक्वेस्ट नहीं की जाती है तो वह स्वतः समाप्त हो जाएगी एवं मेरिट क्रम में निचले आवेदक को री-ज्वाइ‌निंग रिक्वेस्ट प्रदर्शित होगी, ऐसे आवेदक द्वारा पोर्टल पर रिक्वेस्ट दर्ज करना।

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 14.07.2026
4

शाला प्रभारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक द्वारा की गई उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर उपस्थिति करना।

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 10.07.2026 से 14.07.2026 तक
📌 3.2 शाला विकल्प चयन की कार्यवाही (शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों हेतु)
1

शाला विकल्प चयन हेतु रिक्तियों का प्रदर्शन

👤 कार्यवाही: पोर्टल पर 📅 15.07.2026
2

इच्छुक आवेदकों ‌द्वारा शाला विकल्प चयन करना

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 16.07.2026 से 18.07.2026 तक
3

शाला विकल्प चयन के आधार पर मेरिट क्रम में शाला आवंटन

👤 कार्यवाही: पोर्टल / विभागीय 📅 21.07.2026
4

अतिथि शिक्षक को दी गई शाला हेतु GFMS पोर्टल पर आवंटित ‌द्वारा उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज करना

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 21.07.2026 से 23.07.2026 तक
5

शाला प्रभारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक द्वारा की गई उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर Accept/Reject कर Accept की स्थिति में उपस्थिति करना

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 21.07.2026 से 24.07.2026 तक
📌 3.3 शाला विकल्प चयन की कार्यवाही (शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों हेतु)
1

शाला विकल्प चयन हेतु रिक्तियों का प्रदर्शन

👤 कार्यवाही: पोर्टल पर 📅 25.07.2026
2

इच्छुक आवेदकों द्वारा शाला विकल्प चयन करना

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 26.07.2026 से 28.07.2026 तक
3

शाला विकल्प चयन के आधार पर मेरिट क्रम में शाला आवंटन

👤 कार्यवाही: पोर्टल / विभागीय 📅 30.07.2026
4

अतिथि शिक्षक को दी गई शाला हेतु GFMS पोर्टल पर आवंटित द्वारा उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज करना

👤 कार्यवाही: आवेदक द्वारा 📅 30.07.2026 से 31.07.2026 तक
5

शाला प्रभारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि शिक्षक द्वारा की गई उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर Accept/Reject कर Accept की स्थिति में उपस्थिति करना

👤 कार्यवाही: शाला प्रभारी 📅 30.07.2026 से 31.07.2026 तक

अतिथि शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (General Instructions)

यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है; किसी भी अतिथि शिक्षक को ऑफलाइन आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

अतिथि शिक्षक की सेवाएं पूर्णतः अस्थायी हैं, और विद्यालय में नियमित शिक्षक की उपलब्धता होने पर सेवाएं स्वतः समाप्त हो जाएंगी।

अतिथि शिक्षक की प्रतिदिन की उपस्थिति ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के एप "हमारे शिक्षक" के माध्यम से शाला प्रारंभ होने के निर्धारित समय पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

जो अतिथि शिक्षक निर्धारित समयसीमा में "हमारे शिक्षक" एप पर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं लगाएंगे, उनका मानदेय जनरेट नहीं होगा।

समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिमाह की 5 तारीख तक अनिवार्यतः अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करेंगे।

अभ्यर्थी अपनी समस्याओं या अभ्यावेदनों को ई-मेल आईडी dpi.atithi@gmail.com पर भेज सकेंगे।

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक आमंत्रण की प्रक्रिया कैसी होगी?

उत्तर: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अतिथि शिक्षक आमंत्रण की कार्यवाही एजुकेशन पोर्टल 3.0 अंतर्गत GFMS पोर्टल के माध्यम से पूर्णतः ऑनलाइन की जाएगी। किसी भी अतिथि शिक्षक को ऑफलाइन आमंत्रित नहीं किया जायेगा।

प्रश्न 2: अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति किस मोबाइल एप से दर्ज होगी?

उत्तर: अतिथि शिक्षकों की प्रतिदिन की उपस्थिति ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के एप "हमारे शिक्षक" के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

प्रश्न 3: क्या पुराने अतिथि शिक्षकों को री-ज्वाइनिंग के लिए कोई शर्त पूरी करनी होगी?

उत्तर: हाँ, माह फरवरी से अप्रैल 2026 तक नियमित मानदेय पाने एवं सत्र में 90% ई-अटेंडेंस वाले अतिथि शिक्षक ही री-ज्वाइनिंग हेतु रिक्वेस्ट कर सकेंगे।

प्रश्न 4: मानदेय का भुगतान कब तक किया जाएगा?

उत्तर: समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रतिमाह की 5 तारीख तक अनिवार्यतः अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करेंगे।

MP EDUCATION GYAN DEEP, MP Guest Teacher Order 2026-27, GFMS Portal Atithi Shikshak, MP Atithi Shikshak Re-joining Rules, Hamare Shikshak App Attendance, Education Portal 3.0 Guest Teacher Update, DPI Atithi Shikshak Niyam 2026.

Disclaimer:
यह ब्लॉग पोस्ट केवल सूचनात्मक और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए तैयार की गई है। दी गई समस्त जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आधिकारिक पत्र क्रमांक/अति. शि./2026-27/652 (दिनांक 30-06-2026) पर आधारित है। किसी भी प्रकार के संशय या नवीनतम अपडेट के लिए कृपया MP EDUCATION GYAN DEEP वेबसाइट और शासकीय GFMS पोर्टल (https://gfms.educationportal3.in/) का अवलोकन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.