Header Ads

MP Education Gyan Deep: ICT योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं में AI असिस्टेंट जॉबरोल व्यावसायिक शिक्षा संचालन निर्देश 2026-27

MP Education Gyan Deep: ICT योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं में AI असिस्टेंट जॉबरोल व्यावसायिक शिक्षा संचालन निर्देश 2026-27

MP EDUCATION GYAN DEEP म.प्र. शिक्षा जगत की पल-पल की अपडेट, आदेश, परिपत्र और शैक्षणिक सामग्री का नंबर 1 विश्वसनीय पोर्टल

MP Education Gyan Deep: सत्र 2026-27 हेतु ICT योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं में AI असिस्टेंट जॉबरोल व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश जारी!

MP Education Gyan Deep, MP Education Portal, Vimarsh Portal MP, ICT Scheme MP Schools 2026-27, IT ITes Artificial Intelligence Assistant Jobrole Class 9th, MP Board Vocational Education Guidelines, Guest Lecture Honorarium MP Schools, Industrial Visit Guidelines MP Education, Samagra Shiksha Abhiyan MP, DPI Bhopal Orders.

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) अंतर्गत ICT योजना संचालित विद्यालयों में कक्षा 9वी में IT/ITes (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंस जॉबरोल) व्यवसायिक शिक्षा प्रारंभ करने के निर्देश जारी किये हैं. 

ICT योजना अंतर्गत स्वीकृत चयनित 1953 वि‌द्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कक्षा 9वीं में IT/ITes ट्रेड अंतर्गत आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट जॉबरोल में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ करने के सम्बन्ध में DPI के निर्देश इस प्रकार है - 

समग्र शिक्षा अभियान (सेकंडरी एजुकेशन) लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल, म.प्र.
Email: neqfmp4@gmail.com क्र./SSA/व्याव.शि./निर्देश/2026-27/25.11 | भोपाल, दिनांक: 05/08/2026

विषय: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ICT योजना अंतर्गत स्वीकृत चयनित 1953 वि‌द्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कक्षा 9वीं में IT/ITes ट्रेड अंतर्गत आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट जॉबरोल में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ करने विषयक।

विषयार्गत: मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवीन सत्र 2026-27 में ICT योजना अंतर्गत स्वीकृत चयनित 1953 विद्यालयों में कक्षा 9वीं में IT/ITes ट्रेड अंतर्गत आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट जॉबरोल में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की जाना है। कुल 1953 विद्यालयों की सूची विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु भेजी जा रही है (सूची संलग्न)। प्राचार्यों को निर्देशित करे कि वे विद्यालय में उपस्थित कराए गए ICT इन्स्ट्रक्टर के सहयोग से 31 जुलाई तक कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्रों का व्यावसायिक शिक्षा में IT/ITes ट्रेड अंतर्गत आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट जॉबरोल में काउंसलिंग के माध्यम से नामांकन सुनिश्चित करें तथा mp-online पर एंट्री के साथ साथ विमर्श पोर्टल एवं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर नामांकन की एन्ट्री सुनिश्चित करें। ICT योजना अंतर्गत स्वीकृत चयनित 1953 वि‌द्यालयों में कक्षा 9वीं में व्यावसायिक शिक्षा संचालन हेतु निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये जाते हैं:-

1. प्रचार एवं प्रसार

  1. संस्था में विद्यार्थियों के प्रवेश के समय ICT इन्स्ट्रक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों / पालकों की काउंसेलिंग करवाएं।
  2. प्राचार्य एवं ICT इन्स्ट्रक्टर द्वारा व्यावसायिक शिक्षा की आवश्यकता विद्यार्थियों को बताई जायें।
  3. एस.एम.सी. की बैठक में व्यावसायिक शिक्षा का महत्त्व बताएं एवं कौशल ज्ञान सम्बंधित वीडियो का प्रदर्शन करें जिसकी लिंक विभाग के vimarsh पोर्टल (vimarsh.mp.gov.in) पर दी गई है उक्त अपलोडेड वीडियो विद्यार्थियों एवं पालकों को प्रवेश के समय दिखाया जाये एवं सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाए।
  4. वि‌द्यार्थियों को नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के बारे में जानकारी देकर प्रवेश के लिए प्रेरित किया जाये एंव वि‌द्यालय में नोटिस बोर्ड पर व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु सूचना चस्पा की जाए।
  5. विद्यालय के मुख्य द्वार पर व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित फ्लेक्स लगवाये जाए।
  6. प्रवेश के समय विमर्श पोर्टल से अथवा यू-ट्यूब पर वीडियो व्यावसायिक की ओर बढ़ते कदम समग्र-2023 अथवा गूगल पर लिंक https://www.youtube.com/watch?v=Xy-Dea0g55s को सर्च कर वीडियो को विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को दिखाया जाए। तथा लिंक https://www.youtube.com/watch?v=vWGSedmosVE पर उपलब्ध वीडियो प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को प्रदर्शित किया जाए।

2. नामांकन

विद्यालय में स्वीकृत ट्रेड अंतर्गत IT/ITes आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट जॉबरोल में व्यावसायिक शिक्षा में न्यूनतम 40 वि‌द्यार्थियों का नामांकन कक्षा 9वीं में सुनिश्चित किया जाए।

3. व्यावसायिक शिक्षा विषय का चयन

व्यावसायिक शिक्षा विषय (ट्रेड/जॉबरोल) का चयन, म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के आदेश क्र./3051/प.स./2023, भोपाल दिनांक 10.07.2023 के अनुसार भाषा के विकल्प के रूप में किया जाना है।

4. पाठ्यपुस्तक वितरण

व्यावसायिक शिक्षा की पाठ्य पुस्तकों की स्वच्छ एवं पठनीय छाया प्रतियां स्पाइरल वाइंडिंग करवाकर शीघ्र ही संबंधित वि‌द्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाई जायें। पुस्तक vimarsh पोर्टल पर उपलब्ध है इस हेतु पृथक से राशी जारी की जाएगी। एक प्रति प्रिंट करवा के ICT इन्स्ट्रक्टर को अध्यापन कार्य हेतु उपलब्ध कराएँ।

5. पठन पाठन की व्यवस्था

  1. विद्यार्थियों के लिये व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड/जॉबरोल में कक्षावार कॉमन मॉड्यूल- रोजगार कौशल पाठ्यक्रम सम्मिलित है। अतः माह अगस्त में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को रोजगार कौशल का पठन-पाठन/प्रशिक्षण विद्यालय में कार्यरत विषय शिक्षकों (विज्ञान एवं अंगेजी) से करवाया जाए। सम्बंधित वि‌द्यालयों के प्राचार्य जिलों के व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक से रोजगार कौशल की पाठ्यपुस्तकों की एक प्रति अध्यापन कार्य हेतु प्राप्त करें।
  2. विषय विशेषज्ञों द्वारा आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स विषय के तैयार वीडियो लेक्चर vimarsh पोर्टल / LMS/YouTube के मध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे।
  3. इंटरनेट सुविधा सीमित होने वाले क्षेत्रों हेतु वीडियो सामग्री डाउन लोड कर ऑफलाइन माध्यम (पेन ड्राइव) / SD कार्ड, प्रीलोडेड टैबलेट, टीवी अथवा प्रोजेक्टर से भी उपयोग की जा सकेगी।
  4. वि‌द्यालय में उपलब्ध ICT इन्स्ट्रक्टर विद्यार्थियों को अध्यापन में सहयोग प्रदान करेंगे, वीडियो कंटेंट की विस्तृत रूप से व्याख्या करेंगे एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।
  5. कार्यपुस्तिका, प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट आधारित शिक्षण को भी शामिल किया जाएगा।
  6. व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आपके विद्यालय में किसी कारणवश यदि किसी ICT इन्स्ट्रक्टर की उपस्थिति में विलंब हो रहा हो तो विद्यालय में उपस्थित किसी शिक्षक ‌द्वारा रोजगार कौशल का पठन पाठन तब तक करवाया जाये जब तक ICT इन्स्ट्रक्टर उपस्थित न हो जाये।
  7. त्रैमासिक परीक्षा में रोजगार कौशल से ही सम्बंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।
  8. ICT इन्स्ट्रक्टर से प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक शिक्षा के जॉबरोल का प्रशिक्षण कार्य ही करवाया जाए।
  9. ट्रेड से संबंधित प्रायोगिक कार्य हेतु ICT की लैब का उपयोग किया जाये, वि‌द्यालय में क्रियाशील लैब का होना अति आवश्यक है। यदि भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों को लैब क्रियाशील अवस्था में प्रदर्शित नहीं होती है, तो इसका उत्तरदायित्व संस्था प्राचार्य का होगा।
  10. विद्यालयीन समय सारणी में व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के बोर्ड कक्षाओं के विषय को भोजन अवकाश के पूर्व के कालखण्डों में रखा जाए।

6. अतिथि व्याख्यान

  1. नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार विषयवस्तु से संबंधित कौशल की अ‌द्यतन एवं महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान करने हेतु माह अगस्त से माह जनवरी तक प्रति माह, प्रति कक्षा 2 अतिथि व्याख्यान वि‌द्वानों/विशेषज्ञों के माध्यम से आवश्यक रूप से करवाने का प्रावधान है। अतिथि व्याख्यान हेतु पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई., इंजीनियरिंग कॉलेज तथा शासकीय/प्रतिष्ठित अशासकीय वाणिज्यिक संस्थानों/उ‌द्योगों के स्थानीय विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाए। अतिथि विद्वान को मानदेय प्रति व्याख्यान ₹1000/- का भुगतान किया जाये। राशि पृथक से जारी की जाएगी। किसी अन्य वि‌द्यालय में कार्यरत् व्यावसायिक प्रशिक्षक / ICT इन्स्ट्रक्टर को अतिथि व्याख्यान हेतु आमंत्रित नहीं किया जाए।
  2. माह के ‌द्वितीय कार्यदिवस तक ICT इन्स्ट्रक्टर / प्राचार्य द्वारा अतिथि व्याख्यान का प्लान बनाकर निर्धारित समय पर आयोजित करवाएं।
  3. प्राचार्य का यह दायित्व होगा कि वह देखें कि जिस व्यक्ति का नाम अतिथि व्याख्यान हेतु प्रस्तावित किया गया है, उसका विषय कौशल एवं अनुभव अतिथि व्याख्यान हेतु उपयुक्त है या नहीं? उपयुक्त व्यक्ति को ही अतिथि व्याख्यान के लिये आमंत्रित किया जाए।
  4. अतिथि व्याख्यान हेतु संबंधित अतिथि वि‌द्वान को आमंत्रण पत्र प्राचार्य के हस्ताक्षर से जारी किया जाए। सामान्यतः किसी भी अतिथि वि‌द्वान को व्याख्यान हेतु सम्पूर्ण सत्र में कक्षा विशेष में दो से अधिक बार आमंत्रित नहीं किया जाए।
  5. एक ही दिवस में एक अतिथि विद्वान से एक ही विषय वस्तु पर एक से अधिक कक्षाओं के विद्यार्थियों का अतिथि व्याख्यान नहीं करवाया जाए। अतिथि व्याख्यान के दिवस ही अतिथि वि‌द्वान/विशेषज्ञ को मानदेय प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। इसका पूर्ण दायित्व प्राचार्य का होगा।
  6. अतिथि व्याख्यान उसी विषयवस्तु से संबंधित होना चाहिए जिसका उस माह में अध्यापन कराया जा रहा है।
  7. अतिथि व्याख्यान के समय वि‌द्यार्थियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  8. अतिथि व्याख्यान के पश्चात् वि‌द्यार्थियों को अतिथि वि‌द्वान से विषयवस्तु से संबंधित प्रश्न पूछने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाए।
  9. संस्था प्राचार्य आयोजित किए गए प्रत्येक अतिथि व्याख्यान की आवश्यक जानकारी एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रति माह भरना एवं अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।
  10. संस्था में आयोजित अतिथि व्याख्यान के फोटोग्राफ एवं मिनिट्स व्यावसायिक शिक्षा रजिस्टर में सुरक्षित रखा जाएँ तथा प्राचार्य, वरिष्ठ कार्यालय के अधिकारियों को भ्रमण के समय अवलोकिल कराया जाए।

7. औ‌द्योगिक भ्रमण

  1. व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड/जॉबरोल के पाठ्यक्रम के अनुसार उ‌द्योगों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है ताकि नियोक्ताओं एवं वि‌द्यार्थियों के लिये यह उपयोगी हो सकें एवं कुशल मानव संसाधनों की मांग एवं आपूर्ति के बीच के अंतर को कम किया जा सके। विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा प्रत्येक जॉबरोल के विद्यार्थियों को प्रति त्रैमास में जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसम्बर तथा जनवरी-मार्च (वार्षिक परीक्षा से पूर्व) में एक-एक वर्ष में कुल तीन औ‌द्योगिक भ्रमण करवाना सुनिश्चित करें।
  2. प्रति औ‌द्योगिक भ्रमण अधिकतम ₹4000/- प्रति कक्षा प्रति ट्रेड का व्यय किया जा सकेगा। राशि पृथक से जारी की जाएगी।
  3. स्थानीय स्तर पर औ‌द्योगिक भ्रमण हेतु पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई., इंजीनियरिंग कॉलेज तथा शासकीय/प्रतिष्ठित अशासकीय/वाणिज्यिक संस्थानों/उ‌द्योगों/सेवा क्षेत्र के संस्थानों का चयन करें शासकीय संस्थानों को प्राथमिकता दी जाए।
  4. प्राचार्य का यह दायित्व होगा कि वह सुनिश्चत करें कि विषयवस्तु के आधार पर योजना अनुसार औ‌द्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिये उपयोगी हो।
  5. जिस संस्थान में औ‌द्योगिक भ्रमण करवाया जाना है उस संस्थान को प्राचार्य के हस्ताक्षर से पत्र जारी किया जाए। पत्र जारी करने से पूर्व संबंधित संस्थान से मौखिक सहमति प्राप्त कर ली जाए।
  6. एक ही सत्र में कक्षा विशेष को एक ही उ‌द्योग में औ‌द्योगिक भ्रमण बार-बार नहीं करवाया जाए।
  7. औ‌द्योगिक भ्रमण पर निर्धारित सीमा में व्यय के देयकों का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। इसमें विद्यार्थियों का आवागमन एवं स्वल्पाहार इत्यादि व्यय सम्मिलित है।
  8. औ‌द्योगिक भ्रमण के समय वि‌द्यार्थियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
  9. औ‌द्योगिक भ्रमण के पश्चात् विद्यार्थियों को विषयवस्तु से संबंधित प्रश्न पूछने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जाए।
  10. ICT इन्स्ट्रक्टर तथा प्राचार्य/वि‌द्यालय का एक नियमित शिक्षक वि‌द्यार्थियों को औ‌द्योगिक भ्रमण हेतु ले जाने के पूर्व, एक बार उस उ‌द्योग का भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिये उपयोगी हो।
  11. विद्यार्थियों के एवं विद्यालय के ICT इन्स्ट्रक्टर के साथ एक नियमित व्याख्याता/शिक्षक/शिक्षिका को भेजने का दायित्व प्राचार्य का होगा। भ्रमण दल में यदि बालिकाएं भी हैं, तो वि‌द्यालय की एक महिला शिक्षिका का साथ होना अनिवार्य है। भ्रमण अवधि में विद्यार्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
  12. औ‌द्योगिक भ्रमण हेतु विद्यार्थियों के पालक/अभिभावक को भ्रमण के कम से कम 03 दिवस पूर्व अवगत करा दें। भ्रमण के लिये किसी भी प्रकार की कोई भी राशि वि‌द्यार्थियों से नहीं ली जाये। एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर प्रति त्रैमास निर्धारित प्रारूप में औ‌द्योगिक भ्रमण की जानकारी अपलोड की जाए।
  13. व्यावसायिक शिक्षा के बजट में विलम्ब होने की स्थिति में अतिथि व्याख्यान एवं औ‌द्योगिक भ्रमण हेतु व्यय की प्रतिपूर्ति की व्यवस्था स्थानीय निधि से की जाए। इस हेतु व्यावसायिक के बजट की राशि संबंधित विद्यालय के खाते में जारी की जाएगी।

8. ICT इन्स्ट्रक्टर द्वारा किये जाने वाले कार्य

  1. ICT इन्स्ट्रक्टर यह सुनिश्चित करेगा कि सभी छात्रों का प्रोफ़ाइल और उनकी प्रगति रिपोर्ट को त्रैमासिक आधार प्रधानाचार्य की समीक्षा के पश्चात ADPC/जिला समन्वयक को प्रदान किया जाए।
  2. विषय विशेषज्ञों ‌द्वारा आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स विषय के तैयार वीडियो लेक्चर vimarsh पोर्टल/ LMS/YouTube के मध्यम से उपलब्ध कराये जाएंगे।
  3. विद्यालय में उपलब्ध ICT इन्स्ट्रक्टर उक्त वीडियो लेक्चर को डाउन लोड कर उसके माधयम से विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग प्रदान करेंगे, वीडियो कंटेंट की विस्तृत रूप से व्याख्या करेंगे एवं विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।
  4. निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ICT इन्स्ट्रक्टर सैधान्तिक और प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन करेगा, और विभाग द्वारा साझा की गई योजना का कठोरता से पालन करेगा। अकादमिक कैलेंडर के साथ पूर्ण समन्वय आवश्यक है।
  5. ICT इन्स्ट्रक्टर विद्यालय में प्रधानाचार्य के निर्देशन में व्यावसायिक प्रशिक्षण गतिविधियों जैसे क्षेत्र भ्रमण, अतिथि व्याख्यान, इंटर्नशिप, प्रयोगशाला स्थापना, ऑन द जॉब ट्रेनिंग, प्रशिक्षुता, प्लेसमेंट और सम्मेलनों में भाग लेगा।
  6. ICT इन्स्ट्रक्टर अभिलेखों का रखरखाव, रिपोर्ट तैयार करना, कक्षा गतिविधियों का संचालन और MIS (प्रबंधन सूचना प्रणाली) एजुकेशन पोर्टल 3.0 में नियमित रूप से अपडेट करना सुनिश्चित करेगा।
  7. ICT इन्स्ट्रक्टर/प्राचार्य उ‌द्योग विशेषज्ञों और अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित करने के लिए नेटवर्क मजबूत करेगा।
  8. ICT इन्स्ट्रक्टर सुनिश्चित करेगा कि प्रयोगशाला अच्छी स्थिति में हो। प्रयोगशाला का रखरखाव करेगा, स्टॉक रजिस्टर बनाएगा, उपकरण, मशीनें, औजार, कच्चा माल और उपभोज्य वस्तुएं प्रबंधित करेगा। यदि आवश्यक हो तो मासिक आधार पर उपभोग्य वस्तुओं की सूची प्राचार्य को प्रस्तुत करेगा और मानकों के अनुसार सामग्री प्रदान की जाएगी।
  9. ICT इन्स्ट्रक्टर प्रत्येक दिन का कार्य योजना और शिक्षण कार्य का डायरियां बनाएगा, जिसे नियमित रूप से प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा।
  10. ICT इन्स्ट्रक्टर सभी छात्रों का छात्र प्रोफ़ाइल अंतिम सप्ताह में तैयार और अ‌द्यतन करेगा। इसमें सभी छात्रों की जानकारी, सैधान्तिक, प्रायोगिक सत्र, अतिथि व्याख्यान, उ‌द्योग भ्रमण और अन्य अनुभवजन्य गतिविधियों का विवरण शामिल होगा, जिसे ICT इन्स्ट्रक्टर द्वारा सत्यापित किया जाएगा।
  11. ICT इन्स्ट्रक्टर मासिक प्रगति रिपोर्ट में अतिथि व्याख्यान, कक्षावार, अतिथि व्याख्याता का नाम, संपर्क विवरण, उ‌द्योग भ्रमण की योजना और निष्पादन कक्षा, तिथियां, स्थल, विषय जमा किए गए इंडेंट्स और उनका अनुपालन, मासिक आंतरिक मूल्यांकन, छात्र की स्थिति, छात्र प्रोफ़ाइल का, नवाचार, सफलता की कहानियां आदि का विवरण शामिल होगा, ICT इन्स्ट्रक्टर द्वारा तैयार किया जाएगा।
  12. ICT इन्स्ट्रक्टर मानकों के अनुरूप आंतरिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
  13. ICT इन्स्ट्रक्टर छात्रों को उ‌द्योग की आवश्यकताओं के अनुसार वर्क रेडीनेस, सॉफ्ट स्किल्स, मॉक इंटरव्यू और संचार कौशल विकसित करने के लिए प्रशिक्षण देगा।
  14. ICT इन्स्ट्रक्टर छात्रों को व्यावहारिक परीक्षाओं और viva-voce की तैयारी कराएगा।
  15. ICT इन्स्ट्रक्टर मूल्यांकन और प्रमाणपत्र प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
  16. ICT इन्स्ट्रक्टर प्रचार-प्रसार, मार्गदर्शन, काउंसलिंग, औ‌द्योगिक भ्रमण के दौरान छात्रों की सुरक्षा, भ्रमण का आयोजन, छात्रों का मोबिलाइजेशन, और अन्य निर्देशों का पालन करेगा।
  17. स्टेट कार्यालय के निर्देशानुसार ICT इन्स्ट्रक्टर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।

9. जिला शिक्षा अधिकारी/ जिला / संभागीय व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक के कार्य

  1. राज्य द्वारा निर्धारित मानदंड अनुसार व्यावसायिक शिक्षा का संचालन।
  2. गुणवत्ता पर व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक और प्राचार्यों की समीक्षा एवं उचित प्रबंधन।
  3. व्यावसायिक शिक्षा वाले विद्यालयों की सघन मॉनिटरिंग करना।
  4. राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप एडीपीसी, डीवीसी (व्यवसायिक शिक्षा समन्वयक) और प्राचार्यों को दिशा-निर्देश एवं उचित मार्गदर्शन प्रदान कर निर्देशों का पालन करवाना।
  5. व्यावसायिक शिक्षा में जिले में प्राप्त पुस्तकों की पावती 15 दिवस में राज्य को प्रेषित करना।
  6. प्राचार्य को आदेशित कर विद्यालयों में न्यूनतम 40 नामांकन करवाए जाएं।
  7. ICT इन्स्ट्रक्टर की उपस्थिति प्राचार्यों के माध्यम से प्रत्येक माह की 2 तारीख तक विमर्श पोर्टल/एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपलोड करवाना।
  8. वरिष्ठ कार्यालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन करना।
  9. विद्यालय में लैब की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता सुनिश्चित करवाना।
  10. जिला व्यावसायिक समन्वयक द्वारा प्रत्येक माह समस्त ICT इन्स्ट्रक्टर के साथ समीक्षा बैठक करना।
  11. सभी वि‌द्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की ट्रेडवार पुस्तकों की उपलब्धता करवाना।
  12. प्लेसमेंट व इंटर्नशिप हेतु रोजगार मेला आयोजित करवाना व समीप के संस्थानों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों को सहयोग करना।
  13. जिला व्यावसायिक समन्वयक संभागीय व्यावसायिक समन्वयक से समन्वय स्थापित कर कार्य संपादित करेंगे।

10. विश्व युवा कौशल दिवस पर गतिविधियाँ

समस्त व्यावसायिक शिक्षा प्राचार्य अपने विद्यालय में 15 जुलाई को प्रत्येक वर्ष स्किल एग्जिविशन का आयोजन करवायें, जिसमे वि‌द्यार्थियों द्वारा वर्किंग/नॉन वर्किंग मॉडल, स्किल से संबंधित चार्ट एवं स्किल के महत्व का प्रदर्शन करने वाली लद्यु नाटिकाओं का मंचन करवायें कन्टिनजेन्सी मद से अधिकतम ₹1000/- व्यय व्यवस्था की जाये।

11. एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि व्याख्यान, औ‌द्योगिक भ्रमण एवं ICT इन्स्ट्रक्टर की उपस्थिति

प्रत्येक माह की 02 तारीख तक प्राचार्य द्वारा एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अतिथि व्याख्यान एवं औ‌द्योगिक भ्रमण अपलोड कराना अनिवार्य है. अन्यथा की स्थिति में प्राचार्य के विरु‌द्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

12. पोर्टफोलियो का निर्माण

व्यावसायिक शिक्षा के वि‌द्यार्थियों से संस्था प्राचार्य अपनी देख-रेख में ICT इन्स्ट्रक्टर के द्वारा प्रत्येक वि‌द्यार्थी से उसकी पोर्टफोलियो फाईल का निर्माण करवायें। इस फाइल के प्रथम पृष्ठ पर वि‌द्यार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्पूर्ण व्यक्तिगत (अधिकारिक) जानकारी लिखी जाएँ तत्पश्चात् शिक्षण सत्र के दौरान होने वाली प्रत्येक मुख्य गतिविधियाँ लिखी जाएँ। अ‌द्यतन पोर्टफोलियो फाईल का प्राचार्य द्वारा अवलोकन किया जाए।

13. असेसमेंट

व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत एक्जिट लेवल कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की मुख्य वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम, नई दिल्ली अन्तर्गत संबंधित सेक्टर स्किल कांउसिल के माध्यम से एवं सैधान्तिक परीक्षा माध्यमिक मंडल म.प्र. भोपाल के वार्षिक परीक्षा आदेश अनुसार संपादित करवाई जाती है। विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा में प्रत्येक संबंधित वि‌द्यार्थी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों की मुख्य सैधान्तिक एवं प्रायोगिक वार्षिक परीक्षा अन्य विषयों के समान ही स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

14. ऑन द जॉब ट्रेनिंग

व्यावसायिक शिक्षा के ट्रेड जॉबरोल के कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की कम से कम 20 दिवसीय (न्यूनतम 80 घंटे) ऑन द जॉब ट्रेनिंग ग्रीष्म अवकाश में प्राचार्य ‌द्वारा ICT इन्स्ट्रक्टर के सहयोग से संम्पन्न करवाई जाएगी। इस हेतु स्थानीय उ‌द्योगों/संस्थानों से संपर्क कर प्राचार्य द्वारा ऑन द जॉब ट्रेनिंग हेतु संस्था से चर्चा कर ऑन द जॉब ट्रेनिंग की व्यवस्था करवाई जाये। प्राचार्य, ऑन द जॉब ट्रेनिंग में विद्यार्थियां की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।

15. सेवाकालीन प्रशिक्षण

वर्तमान सत्र में सेवाकालीन एवं प्रेरण प्रशिक्षण समग्र शिक्षा के माध्यम से कार्यरत ICT इन्स्ट्रक्टर की 3 दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण करवाया जायेगा। राज्य स्तर से सूचना पर संबंधित ICT इन्स्ट्रक्टर को प्रशिक्षण हेतु अनिवार्यतः कार्यमुक्त करना सुनिश्चित करें।

16. युवा संगम

युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन कौशल विकास संचालनालय द्वारा आई.टी.आई. के माध्यम से अप्रेंटिशिप मेला "युवा संगम" का आयोजन किया जाता है, प्राचार्य द्वारा समीपस्थ शासकीय आई.टी.आई. से समय सारणी प्राप्त की जाये। कक्षा 12वीं के 18 वर्ष पूर्ण करने वाले वि‌द्यार्थियों को युवा संगम मेले में निर्धारित समय पर उपस्थित कराया जाये।

17. प्रशिक्षुता पोर्टल

व्यावसायिक शिक्षा में विद्यार्थियों को नेशनल प्रशिक्षुता पोर्टल तथा राज्य की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हेतु भी संबंधित ICT इन्स्ट्रक्टर के माध्यम से सत्रारंभ के पूर्व कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों का पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।

18. बजट व्यय

राज्य कार्यालय द्वारा संबंधित विद्यालयों के लिये अतिथि व्याख्यान, कन्टिजेंसी, लैब के रॉ मैटिरियल, औ‌द्योगिक भ्रमण हेतु बजट जारी किया जायेगा। बजट व्यय करने से संबंधित निर्देश पृथक से जारी किए जायेंगे। जब तक बजट प्राप्त नहीं होता तब तक स्थानीय निधि से व्यावसायिक शिक्षा की विभिन्न गतिविधियों का संचालन आवश्यक रुप से सुनिश्चित करें।

19. अतिथि व्याख्यान एवं औद्योगिक भ्रमण की अनिवार्यता

माह अगस्त 2026 से माह जनवरी 2027 तक 6 माह हेतु प्रति कक्षा प्रति माह दो अतिथि व्याख्यान का आयोजन एवं अतिथि व्याख्यान विशेषज्ञ को भुगतान समय पर करना सुनिश्चित करें तथा प्रति त्रैमास जुलाई-सितम्बर, अक्टूबर-दिसम्बर एवं जनवरी में प्रति कक्षा एक औ‌द्योगिक भ्रमण करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा प्राचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी / वसूली की जायेगी।

नवीन व्यावसायिक शिक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की आवश्यकता/समस्या होने की स्थिति मे, विद्यालय प्राचार्य अपने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक / जिला व्यावसायिक समन्वयक / संभागीय व्यावसायिक समन्वयक से संपर्क करें।

MP Education Gyan Deep, MP Education Portal, Vimarsh Portal MP, ICT Scheme MP Schools 2026-27, IT ITes Artificial Intelligence Assistant Jobrole Class 9th, MP Board Vocational Education Guidelines, Guest Lecture Honorarium MP Schools, Industrial Visit Guidelines MP Education, Samagra Shiksha Abhiyan MP, DPI Bhopal Orders.

❓ सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q.1: कक्षा 9वीं में व्यावसायिक शिक्षा के रूप में किस ट्रेड का संचालन किया जाना है?
उत्तर: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ICT योजना के अंतर्गत चयनित 1953 विद्यालयों में कक्षा 9वीं में IT/ITes ट्रेड के अंतर्गत 'Artificial Intelligence Assistant' (आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स असिस्टेंट) जॉबरोल में व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की जानी है।

Q.2: व्यावसायिक शिक्षा विषय का चयन किस रूप में किया जाना है?
उत्तर: व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड का चयन म.प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के आदेश दिनांक 10.07.2023 के अनुसार भाषा के विकल्प के रूप में किया जाना है।

Q.3: अतिथि व्याख्यान हेतु मानदेय राशि कितनी निर्धारित की गई है?
उत्तर: अतिथि व्याख्यान हेतु योग्य विषय विशेषज्ञ/विद्वान को प्रति व्याख्यान ₹1000/- का मानदेय दिया जाएगा।

🛡️ Disclaimer (अस्वीकरण)

MP Education Gyan Deep ब्लॉग पर उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त जानकारी विभागीय आदेशों और सार्वजनिक सूचनाओं पर आधारित है। पाठकों से अनुरोध है कि अंतिम और आधिकारिक पुष्टि हेतु संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के मूल आदेश का ही अवलोकन करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.