Header Ads

Syllabus and Study Material for NIOS D.el.ed. डी.एल.एड. के लिए पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री।

Study Material for NIOS D.El.Ed.

Syllabus & Study Material for NIOS D.el.ed. डी.एल.एड. के लिए पाठ्यक्रम एवं अध्ययन सामग्री।
STUDY MATERIAL (अध्ययन सामग्री) 

यदि आपने NIOS के माध्यम से Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) के लिए आवेदन किया है तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के अंतर्गत सेवारत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के माध्यम से  D.El.Ed. हेतु आवेदन किए गए हैं। कई लोगों ने NIOS से होने वाले D.El.Ed. के पाठ्यक्रम (Syllabus) के बारे में जानकारी चाही है, आज MP Education Gyan Deep द्वारा इसी बारे में जानकारी दी जा रही है। आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।




D.El.Ed. हेतु पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री (Syllabus & Study Material)

NIOS पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार डी.एल.एड. के लिए Multi Channel Access to Digital Study Material के अंतर्गत अध्ययन सामग्री और ऑडियो-विडियो उपलब्ध है। जिसे आप विभिन्न चैनल और वेबसाइट्स के माध्यम से देख / प्राप्त कर सकते है। यहाँ हम आपको उन सभी वेबसाइट और चैनल आदि की जानकारी दे रहे हैं जहाँ से आप डी.एल.एड. हेतु Study Material प्राप्त कर सकते है।

  • SWAYAM MOOC Platform इसके लिए लॉगिन करें - swayam.gov.in
  • SWAYAMPRABHA DTH VAGDA Channel No. 32 - यह चैनल आप Dish DTH के अंतर्गत चैनल नम्बर 32 पर देख सकते हैं।
  • D.El.Ed. App - डी.एल.एड. एप्प को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Mukta Vidya Vani - मुक्त विद्या वाणी के लिए आप www.nios.ac.in  पर विजिट कीजिए।
  • NIOS D.el.ed. Web Portal - website www.deled.nios.ac.in पर विजिट कीजिए।




NIOS D.El.Ed. Study Material in PDF:



हम आपको डी.एल.एड. के लिए pdf में उपलब्ध अध्ययन सामग्री की जानकारी भी दे रहे हैं, NIOS पोर्टल पर ये Study Material हिन्दी और अंग्रेजी के साथ ही असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी और तेलगु भाषा में भी उपलब्ध है। यहाँ हम आपको Hindi एवं English माध्यम में उपलब्ध अध्ययन सामग्री के लिए लिंक दे रहे हैं जिसके माध्यम से आप पाठ्यक्रम / Course Material PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है।

Details of Study Material 
अध्ययन सामग्री का विवरण :

Study Material in English Medium :
  • Course 501 - Elementary Education in India: A Socio- Cultural Perspective.
  • Course 502 - Pedagogic Processes in Elementary Schools.
  • Course 503 - Learning Languages at Elementary Level.
  • Course 504 - Learning Mathematics at Elementary Level.
  • Course 505 - Learning Environmental Studies at Primary Level.
  • Course 506 - Understanding Children in inclusive context.
  • Course 507 - Community & Elementary Education.
  • Course 508 - Learning in Art, Health & Physical and Work Education at Elementary Level.
  • Course 509 - Learning Social Science at Upper Primary Level.
  • Course 510 - Learning Science at Upper Primary Level.





हिन्दी माध्यम में अध्ययन सामग्री - डी.एल.एड. के लिए हिन्दी माध्यम में उपलब्ध अध्ययन सामग्री इस प्रकार है -

  • कोर्स 501 - भारत में प्राथमिक शिक्षा : एक सामाजिक-सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य।
  • कोर्स 502 - प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक प्रक्रियाएं।
  • कोर्स 503 - प्राथमिक स्तर पर भाषाएं सीखना।
  • कोर्स 504 - प्राथमिक स्तर पर गणित सीखना।


उपरोक्त सभी Study Material पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए नीचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए -


यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे Like एवं Share भी कीजिए । यदि आप चाहते हैं कि Gyan Deep की जानकारियाँ आपकी facebook टाइम लाइन पर भी मिले तो Please Gyan Deep के facebook page को like कीजिए ।



Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए ।                    

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.