Header Ads

E paper version of Hindi Newspapers – प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों को e paper के रूप में पढ़िए

 e news paper

E paper version of Hindi Newspapers – प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों को e paper के रूप में पढ़िए

e News Paper – यदि लॉक डाउन की वजह से आपको समाचार पत्र नहीं मिल पा रहा है और अब इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) द्वारा न्यूज़ पेपर के e paper की pdf डाउनलोड कर whatsapp या टेलीग्राम आदि पर प्रसारित करने को गैर क़ानूनी बताया है.  जिस whatsapp ग्रुप में pdf share की जाएगी, सम्बन्धित समाचार पत्र उसके एडमिन के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही कर सकता है. ऐसे में हो सकता है कि आपको अब whatsapp ग्रुप में न्यूज़ पेपर की ख़बरें pdf फाइल के रूप में पढने को नहीं मिले.



ऐसी स्थिति में आपकी सुविधा के लिए हम प्रमुख समाचार पत्रों के ऑनलाइन उपलब्ध e-news paper वर्जन की जानकारी व लिंक दे रहें है, जिनके माध्यम से आप सम्बन्धित समाचार पत्र के e-news paper के को अपने मोबाइल पर पढ़ सकेंगे.

कुछ प्रमुख e-news paper और उनकी लिंक की जानकारी श्री दीपक हलवे ‘प्राचार्य’ द्वारा संकलित की गई है. श्री हलवे जी  ‘शैक्षणिक परिसरों की खबरें’ facebook एवं whatsapp ग्रुप्स के माध्यम से एक लम्बे समय से शिक्षा जगत की हलचल से सभी को अवगत कराते आ रहे हैं. 

यहाँ हम कुछ प्रमुख News Papers के e-news paper वर्जन की लिंक दे रहे हैं, लिंक के माध्यम से आप आसानी से सम्बन्धित समाचार पत्र अपने मोबाइल पर देख / पढ़ सकेंगे. अधिकांश e-news paper बिना किसी सबक्रिप्शन शुल्क के निःशुल्क देख पाएंगे, किन्तु कुछ समाचार पत्रों के e पेपर को पढने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नम्बर, ई मेल आई डी आदि दर्ज करनी होगी.



बिना रजिस्ट्रेशन से पढ़े जा सकने वाले प्रमुख e-news paper
epaper पत्रिका / राजस्थान पत्रिका, epaper स्वदेश, epaper नवोदय टाइम्स, epaper  अग्निबाण और epaper प्रभात किरण आदि ऐसे समाचार पत्र हैं जिनके epaper आप बिना किसी रजिस्ट्रेशन के पढ़ सकते हैं. इन  समाचार पत्रों के epaper की लिंक नीचे दी जा रही है, आप जिस न्यूज़ paper को पढ़ना चाहें उस पर क्लिक कीजिए –
समाचार पत्र जिनके epaper को पढ़ने के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक
कुछ समाचार पत्र ऐसे हैं जिनके epaper है तो निःशुल्क किन्तु उनको पढने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. ये रजिस्ट्रेशन आप अपने Google या facebook एकाउंट से कर सकते है या अपना नाम, ई मेल आई डी, मोबाइल नम्बर आदि दर्ज कर भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल / ई मेल पर आए कोड से वेरीफाई के बाद आप epaper पढ़ सकेंगे.
दैनिक भास्कर (epaper) एप्प – दैनिक भास्कर जो की प्रमुख हिन्दी समाचार पत्र है, भास्कर के epaper को पढने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरुरी है याने इसे पढने के लिए आपको शुल्क देना होगा किन्तु यदि आप भास्कर का मोबाइल एप्प डाउनलोड कर उस एप्प में उपलब्ध epaper आप्शन का प्रयोग कर इसे निःशुल्क पढ़ सकते हैं.
आशा है MP Education Gyan Deep की यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी, आपसे आग्रह है कि यदि जानकारी उपयोगी लगे तो इसे अपने मित्रों को share जरुर कीजिए. इस जानकारी को आप यहाँ क्लिक करके whatsapp पर share कर सकते हैं. इसी प्रकार की जानकारियों के लिए विजिट करते रहिए. धन्यवाद.

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.