Header Ads

MP Board HS - HSS Merit List : MP Board प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भोपाल में

Honoring the students who got place in the merit list of MP Board

MP Board HS - HSS Merit List : MP Board प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान

एमपी बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों का सम्मान  

MP Board प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भोपाल में 

MP Board HS Merit List 2023

MP Board HSS Merit List 2023

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकेण्ड्री एवं हाई स्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का नवीन रविन्द्र भवन पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में सम्मान समारोह दिनांक 30 मई 2023 को विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश (ईमेल dpividhya@gmail.com) आदेश कमांक/अकादमिक/प्रति. सम्मान समारोह / 2022-23/1047, भोपाल, दिनांक - 27/05/2023 इस प्रकार है-

प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त (Merit List Students) का सम्मान समारोह 30 मई को

माननीय मुख्य मंत्री महोदय मध्यप्रदेश के मुख्य आतिथ्य में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्ड्री स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) के विभिन्न संकायों में एवं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह दिनांक 30 मई 2023 को दोपहर 01:00 बजे नवीन रविन्द्र भवन पॉलिटेक्निक चौराहा भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

विद्यार्थियों को 29 मई 2023 को भोपाल पहुँचने के निर्देश 

हायर सेकेण्ड्री / हाई स्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची सलग्न है। सहभागियों की आवास व्यवस्था आईकफ आश्रम 1100 क्वाटर एवं गुजराती भवन तुलसी नगर भोपाल में की गई है। विद्यार्थियों के परिवहन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के स्थानीय मद से वाहन की व्यवस्था की जाए। संलग्न सूची अनुसार आपके जिले के विद्यार्थियों की दिनांक 29 मई 2023 की सायंकाल 7:00 बजे तक भोपाल में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे तथा दिनांक 30 मई 2023 को आयोजन पश्चात सायं काल भोपाल से अपने गृह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रत्येक जिले से विद्यार्थियों के साथ एक महिला एवं एक पुरुष अधिकारी को नामांकित कर भेजा जाए। विद्यार्थियों के आने की जानकारी संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग भोपाल के ई-मेल आई.डी. jddpibho-mp@nic.in पर दिनांक 28 मई 2023 रात्रि 9:00 बजे तक निम्नानुसार प्रारूप में अनिवार्य रूप से भेजी जावे।

MP Board High School Merit List : हाई स्कूल परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

MP Board Higher Secondary Merit List : हायर सेकेण्ड्री परीक्षा 2023 की प्रावीण्य सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

यदि ऊपर दी लिंक से ज्वाइन न हो तो कृपया यहाँ क्लिक कर Gyan Deep Info Whatsapp Group Jion कीजिए.

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.