Header Ads

CM RISE School Teachers free from BLO and other works - सी.एम.राइज स्कूल शिक्षकों को BLO एवं अन्य कार्यों से मुक्त रखने सम्बन्धी आदेश

सी.एम.राइज स्कूल शिक्षकों को अन्य कार्यों से मुक्त रखने सम्बन्धी आदेश 

CM RISE School Teachers free from BLO and other works - सी.एम.राइज स्कूल शिक्षकों को BLO एवं अन्य कार्यों से मुक्त रखने सम्बन्धी आदेश

CM RISE School Teachers free from BLO and other works

आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश द्वारा CM RISE School Teachers को BLO एवं अन्य कार्यों में नहीं लगाने सम्बन्धी निर्देश जारी किये हैं.

सी.एम. राईज विद्यालयों में स्टाफ एवं विद्यालय की विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं एवं अन्य कार्यों से मुक्त रखने के सम्बन्ध में कार्यालय, आयुक्त जनजातीय कार्य मध्यप्रदेश भोपाल का क्र./ शि.शा./ सी.एम. राईज / 2022/23796 भोपाल दिनांक 30.11.2022 इस प्रकार है -

संदर्भ - 1. लोक शिक्षण संचालनालय का पत्र क्र.-सी. एम. राइज / पीएमयू/2022/123 दिनांक 11.11.22

2. सी.एम. राईज योजनाअंतर्गत शासन के आदेश क्रमांक एफ 12-5/2021 /25-2 दिनांक 21.11.2021 द्वारा 85 विद्यालय एवं शासन के आदेश क्रमांक एफ 12-5/2021/25-2/ 212 दिनांक 24.03.2022 द्वारा 10 विद्यालय

प्रदेश में सी. एम. राईज विद्यालय उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले उच्च स्तरीय विद्यालय की परिकल्पना पर प्रारंभ किए गए है। परंतु सी. एम. राईज विद्यालय के प्राचार्यों के द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके विद्यालय परिसर तथा स्टाफ को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है। यह स्थिति खेद जनक हैं। इन विद्यालयों को एवं उनके स्टाफ को गैर शैणणिक कार्यों एवं बाह्य परीक्षाओं से मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया जाता है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

इस संदर्भ में निर्देशित किया जाता है कि प्रदेश के समस्त भी. एम. राईज विद्यालयों में निम्नानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। 

1. समस्त सी. एम. राईज विद्यालयों के भवन एवं परिसर का उपयोग पुस्तक वितरण, स्ट्रॉग रूम एवं मूल्यांकन केन्द्र के रूप में न किया जाये। 

2. समस्त सी. एम. राईज विद्यालयों का उपयोग बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केन्द्र, डीएलएड पूरक परीक्षा एवं अन्य बाह्य परीक्षाओं के लिए न किया जाये, क्योंकि आगामी माहो में इन विद्यालयों में निर्माण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

3. सी. एम. राईज विद्यालयों के स्कूल लीडर्स एवं स्टाफ को डीएलएड परीक्षा एवं अन्य परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य एवं अन्य कार्यों में संलग्न न किया जाये। 

4. सी. एम. राइज़ विद्यालयों के स्टाफ की डयूटी बीएलओ एवं अन्य कार्यों में न लगाई जाए। अतः प्राथमिकता के आधार पर इसे सुनिश्चित कराए कि सी.एम. राइज विद्यालयों के स्टाफ की ड्यूटी बीएलओ इत्यादि के रूप में न लगे।

अंतः कृपया उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.