Class 3, 4, 6, 7th Annual Exam Time Table 2025-26 : कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 हेतु वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहाँ देखिये
कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 हेतु वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च माह में होगी वार्षिक मूल्याङ्कन परीक्षा
Class 3, 4, 6, 7th Annual Exam Time Table 2025-26
MP Education - राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 हेतु वार्षिक परीक्षा 2024-25 का टाइम टेबल घोषित कर दिया है. राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश क्रमांक 46/2026/RSKस्था.वा. मूल्यां./ भोपाल, दिनांक 05-02-2026 के अनुसार प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा 3, 4, 6 एवं 7 हेतु वार्षिक मूल्यांकन सत्र 2025-26 का आयोजन दिनांक 09 मार्च से 17 मार्च 2026 की अवधि में आयोजित की जाएगी.
Class 3rd, 4th, 6th & 7th Annual Exam Time Table 2025-26
कक्षा – 3, 4, 6 एव, 7 वी वार्षिक परीक्षा समय-सारणी 2025-26 [नियमित]
Class 3rd, 4th Annual Exam Time Table 2025-26
कक्षा 3, 4 की वार्षिक परीक्षा दिनांक 09 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 17 मार्च 2026 को समाप्त होगी. परीक्षा का समय प्रातः 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
| 1. दिनांक 09-03-2026 (सोमवार) – प्रथम भाषा : हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
| 2. दिनांक 10-03-2026 (मंगलवार) – गणित / संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
| 3. दिनांक 14-03-2026 (शनिवार) – द्वितीय भाषा : अंग्रेजी (हिन्दी, उर्दू तथा मराठी माध्यम हेतु) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
| 4. दिनांक 16-03-2026 (सोमवार) – पर्यावरण अध्ययन |
| 5. दिनांक 17-03-2026 (मंगलवार) – अतिरिक्त भाषा : हिन्दी, उर्दू |
2. प्रथम भाषा के रूप में उर्दू / मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी तथा अतिरिक्त भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा.
3. प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा.
4. परीक्षा अवधि में स्थानीय / अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय सारणी अनुसार सम्पन्न होगी. आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं।
कक्षा – 6 व 7 वार्षिक परीक्षा समय-सारणी 2025-26 [नियमित]
Class 6th & 7th Annual Exam Time Table 2025-26
कक्षा 6 व 7 की वार्षिक परीक्षा दिनांक 09 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 14 मार्च 2026 को समाप्त होगी. परीक्षा का समय प्रातः 10:00 से 12:30 तक (कुल 2:30 घंटे)
| 1. दिनांक 09-03-2026 (सोमवार) – प्रथम भाषा : हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
| 2. दिनांक 10-03-2026 (मंगलवार) – गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों हेतु) |
| 3. दिनांक 11-03-2026 (बुधवार) – द्वितीय भाषा : अंग्रेजी (हिन्दी, उर्दू तथा मराठी माध्यम हेतु) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) |
| 4. दिनांक 12-03-2026 (गुरुवार) – विज्ञान |
| 5. दिनांक 13-03-2026 (शुक्रवार) – तृतीय भाषा : हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, मराठी |
| 6. दिनांक 14-03-2026 (शनिवार) – सामाजिक विज्ञान |
2. प्रथम भाषा के रूप में उर्दू / मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी तथा तृतीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा.
3. प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा हिन्दी तथा तृतीय भाषा के रूप में संस्कृत / उर्दू / मराठी / पंजाबी / उड़िया / गुजराती भाषा का चयन करना अनिवार्य होगा.
4. परीक्षा अवधि में स्थानीय / अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय सारणी अनुसार सम्पन्न होगी.
कक्षा – 3, 4, 6 एव, 7 वी वार्षिक परीक्षा समय-सारणी 2025-26 PDF में डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए.
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


Post a Comment