International Yoga Day 2025 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का होगा आयोजन, सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किये निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2024) पर सामूहिक योग कार्यक्रम
Yoga program on International Yoga Day
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का होगा आयोजन, सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने जारी किये निर्देश
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल का आदेश क्रमांक एफ 5-4/2022/1/4, भोपाल, दिनांक 11 जून 2024 इस प्रकार है -
दिनांक 21 जून 2024 को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद पैमाने पर आयोजित कर मनाया जाना है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के योग दिवस के अवसर पर की जाने वाली सुझावात्मक गतिविधियों की सूची भी प्रेषित की गयी है। (संलग्न)
2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2024 को प्रदेश में किए जाने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निम्नांकित निर्देश प्रसारित किए जाते हैं -
2.1. संपूर्ण प्रदेश में जिला, विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर दिनांक 21 जून 2024 को सामूहिक योग कार्यक्रम का दृहद आयोजन किया जाना है। यह जानकारी आप MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. इन क्रार्यक्रमों में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों (स्कूल शिक्षा/ उच्च शिक्षा/चिकित्सा शिक्षा/तकनीकी शिक्षा/ आयुष/नर्सिंग / पशु चिकित्सा/कृषि शिक्षा) पॉलिटेक्निक, आई. टी. आई. एवं समस्त शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही योग संस्थानों, एन.सी.सी. एन.एस.एस. पुलिसकर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, शासकीय सेवकों स्वयंसेवी संगठन, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संगठन तथा आम नागरिकों की सामूहिक योग कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाये।
2.2 योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका किसी धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। सामूहिक योग प्रदर्शन स्वैच्छिक होगा, किन्तु प्रदेश की समस्त शासकीय / अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से आयोजित किया जाये।
2.3 आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कॉनन प्रोटोकॉल निर्धारित कर सामूहिक योग कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में CYP (Common Yog Protocol) अनेक भाषाओं में https://yoga.ayush.gov.in/YAP/CYP/CYP-Home?lang=en. एवं यू-ट्यूब YouTube@MoAyush@MDNIY पर उपलब्ध है। कार्यक्रम में उसी अनुसार योगाभ्यास किया जाना है।
2.4. आयोजन स्थल पर योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए यदि भारत सरकार द्वारा उस दिन दूरदर्शन से फिल्म प्रसारित की जाती है तो आयोजन स्थल पर उस फिल्म को एल.ई.डी. या प्रोजेक्टर के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाया जाए अन्यथा वेबसाईट https://ayush.gov.in पर उपलब्ध CYP (Common Yog Protocol) को प्रदर्शित किया जाए।
2.5. संपूर्ण प्रदेश में निम्नानुसार पल-प्रतिपल समय-सारणी अनुसार एक ही समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा -
| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम समय सारणी | ||
|---|---|---|
| 1 | सभी सहभागी गण की उपस्थिति | प्रातः 6.00 बजे से पूर्व |
| 2 | अतिथि गण का आगमन | प्रातः 6.00, बजे |
| 3 | अतिथि गण का उद्बो धन | प्रातः 6.02 बजे |
| 4 | मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण | प्रातः 6.10 बजे |
| 5 | सामान्य योग अभ्यास क्रम | प्रातः 7.00 से 7.45 बजे तक |
| 6. | आभार एवं कार्यक्रम समापन | 7.50 बजे |
2.6 प्रत्येक आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराये, जिन्हें देखकर सभी सहभागी योग कर सके।
2.7 आयोजन स्थल पर निर्वाध विद्युत प्रवाह, ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये वर्षा की स्थिति में कार्यक्रम इनडोर किया जा सकता है।
2.8 प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वृहत आयोजन किया जाये। सभी नगर निगम, तहसील, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं ग्राम पचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में एक प्रमुख स्थान पर गृहद आयोजन किये जाये। यह जानकारी आप MP EDUCATION Gyan Deep पर देख रहे हैं.इन आयोजनों का व्यय ये अपनी स्थानीय निधि से बहन करें। जो छात्र / शासकीय सेवक सामूहिक कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं, वे उनकी शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यालयों में ही योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
2.9 सामूहिक योग कार्यक्रम में जिले के माननीय जनप्रतिनिधी यथा मा. प्रभारी मंत्री, अन्य मंत्रीगण, सांसद, महापौर, अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायकगण, अध्यक्ष नगर पालिका/नगर पंचायत / जनपद पंचायत तथा जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पार्षदगण, स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्था, गणमान्य नागरिक एवं समाज के हर वर्ग आदि की सहभागिता हेतु अनुरोध किया जाये।
2.10 कार्यक्रम स्थल पर एन.एस.एस., एन.सी.सी. कैडेट्स, विद्यालयीन छात्रों, कॉलेज छात्रों, शासकीय सेवकों, पुलिसकर्मियों, जतप्रतिनिधियों, आम नागरिकों आदि के लिए पृथक-पृथक स्थान चिन्हांकित किए जावे। यह जानकारी आप MP EDUCATION Gyan Deep पर देख रहे हैं. प्रशिक्षित कैडेट्स का उपयोग कार्यक्रम में योग प्रदर्शन के लिए भी किया जा सकता है। दिव्यांगों के लिए आवश्यक विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जावे।
2.11 प्रदेश में बड़ी संख्या में महिला स्वसहायता समूह क्रियाशील है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन समूहों के माध्यम से कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक पहल व. समन्वय किया जाए। इसी प्रकार अन्य विभागों के अंर्तगत कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्वसहायता समूहों की भागीदारी भी कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाये।
2.12 आयोजन जून के तृतीय सप्ताह में होने से उस समय मानसून सक्रिय होना संभावित है। ऐसी स्थिति में वर्षा तथा उमस के साथ अत्यधिक गर्मी भी पड़ सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित, की जावे। बच्चों को सीधे धूप में खड़ा नहीं रखा जावे। उन्हें पानी, बिस्किट आदि अवश्य दें।
2.13 योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिये केसी विशिष्ट रंग के परिधान की आवश्यकता नहीं है। प्रतिभागीगण सुविधा जनक परिधान यथा सफेद टी-शर्ट एवं लोवर या अन्य में योगाभ्यास करने का प्रयास करें। विद्यार्थी शाला गणवेश में भी आ सकते हैं।
2.14 जिला कलेक्टर द्वारा जिले की कार्ययोजना तैयार कर जिले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम की व्यवस्था के पर्यवेक्षण, निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। तथा निर्दिष्ट स्थानों व संस्थाओं में आयोजन नियत समय पर व्यवस्थित रूप से संपन्न होना सुनिश्चित किया जावे।
3. प्रशिक्षण - सामूहिक योग कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकॉल अनुसार एक साथ योगाभ्यास करेंगे। अतः जिला, विकासखण्ड तथा पंचायत आदि स्तर पर उपलब्ध शासकीय एवं ख्याति प्राप्त संस्थानों से योग प्रशिक्षकों का सहयोग प्राप्त कर सभी प्रतिभागीगणों को पूर्व प्रशिक्षण कराया जाये। सभी स्तर पर प्रशिक्षण दिनांक 20 जून 2024 के पूर्व पूर्ण किया जावे।
4. जागरूकता अभियान - जनसामान्य में योग के लाभों एवं उपयोगिता के बारे में जागरूकता हेतु योग विशेषज्ञों के सहयोग से कॉमन योग प्रोटोकॉल पर संगोष्ठी, व्याख्यान तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम इत्यादि को आयोजन भी किया जाए।
5. काऊंटडाउन का आयोजन - जिला मुख्यालय पर दिनांक 14 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाऊन का एक कार्यक्रम आयोजित करें। इसमें दिनांक 21 जून 2024 के अनुसार ही पल प्रतिपल कार्यक्रम का अनुसरण किया जाए।
6. प्रचार-प्रसार - जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए त्था डिजीटल फोटोज व व्हिडीयोज ayush.mp.gov.in के IDY के लिंक पर अपलोड करें।
7. समन्वय - अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में समन्वय हेतु विभाग अपने स्तर से अधीनस्थ मैदानी अमले को आवश्यक दिशानिर्देश जारी करें।
सामान्य प्रशासन विभाग आदेश
आपने Gyan Deep पर विजिट किया, थैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
Gyan Deep के facebook पेज पर जाने के लिए यहाँ click कीजिए, और हमारे facebook पेज को like कीजिए.
Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


Post a Comment