MP Online Anganwadi Recruitment आंगनवाडी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी, ऑनलाइन आवेदन एवं रिक्त पदों की जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी, ऑनलाइन आवेदन एवं रिक्त पदों की जानकारी
आंगनवाडी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन जारी, ऑनलाइन आवेदन एवं रिक्त पदों की जानकारी
संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश "विजयाराजे वात्सल्य भवन, 28A, अरेरा हिल्स, भोपाल (म०प्र०) -462011
(फोन: 2550909, फैक्स: 2550912, E-m-all directorate.wed@mp.gov.in/ Website www.mpwedmis.org)
आदेश क्र./मबावि/SAP-2/2025/2106 भोपाल, दिनांकः 19/06/2025
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित, मानसेवी रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन आवेदन आमंत्रण सूचना
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश अन्तर्गत जिलों की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाडी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित, मानसेवी रिक्त पदों हेतु पात्र महिलाओं से जिलेवार निम्नानुसार रिक्त पदों की पूर्ति हेतु MP Online द्वारा तैयार 'चयन पोर्टल' (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं:-
संभागवार रिक्त पदों की संख्या की जानकारी
सं.क्र. | संभाग | आगनवाड़ी कार्यकर्ता | आंगनवाड़ी सहायिका |
1 | इंदौर | 341 | 3326 |
2 | उज्जैन | 203 | 1780 |
3 | ग्वालियर | 283 | 1874 |
4 | चम्बल | 134 | 1477 |
5 | जबलपुर | 365 | 2647 |
6 | नर्मदापुरम | 95 | 563 |
7 | भोपाल | 171 | 2040 |
8 | रीवा | 126 | 1440 |
9 | शहडोल | 122 | 581 |
10 | सागर | 187 | 1748 |
11 | कुल संख्या | 2027 | 17476 |
ग्राम / शहर / वार्डवार रिक्त पद के लिए - संभाग के नाम पर क्लिक करें > जिले के नाम पर क्लिक करें > विकासखण्ड के नाम पर क्लिक करें
1. विज्ञापन में जिलेवार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी उल्लेखित है। बाल विकास परियोजना एवं आंगनवाड़ी केन्द्रवार रिक्त पदों का विवरण संबंधित जिले/बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं MP Online द्वारा तैयार 'चयन पोर्टल (https://chavan.mponline.gov.in) पर उपलब्ध है।
2. नियुक्ति से संबंधित नियम, निर्देश, शर्ते, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य अर्हताओं से संबंधित जानकारी MP Online द्वारा तैयार "चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) एवं विभागीय वेबसाइट पोर्टल mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है।
3.1 जिस ग्राम/नगरीय क्षेत्र के वार्ड में रिक्त पद की पूर्ति की जानी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम एवं शहरी/ नगरीय क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। अन्य ग्राम/वार्ड की महिला आवेदन हेतु पात्र नहीं है।
3.2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता हायर सेकण्डरी (12वीं उत्तीर्ण) अनिवार्य है।
3.3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 01.01.2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है।
4. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र, विज्ञप्ति प्रकाशन के दिनांक से 10 दिवस की समयावधि में ही केवल ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किये जायेंगे। ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।
6. विभाग के संचालनालय, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय को प्रेषित नियुक्ति संबंधी आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जावेगा। केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।
7. ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा MP Online द्वारा तैयार चयन पोर्टल' (https://chayan.mponline.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन MP Online द्वारा स्थापित कियोस्क के माध्यम से या स्वयं MP Online के पोर्टल पर जाकर भर सकते है। MP Online द्वारा भरे जाने वाले आवेदन हेतु शुल्क राशि रूपये 100/- एवं 18% GST निर्धारित है।
8. MP Online से संबंधित समस्या निराकरण हेतु हेल्पलाईन नंबर- 0755-6720208 है।
9. जिन आंगनवाडी केन्द्रों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये विज्ञप्ति जारी की जा रही है, उनके संबंध में यदि कलेक्टर/अपर कलेक्टर / संभाग आयुक्त/अपर आयुक्त के न्यायालय अथवा माननीय उच्च न्यायालय में यदि कोई वाद प्रचलित है अथवा भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई वाद निर्मित होता है तो माननीय न्यायालय का निर्णय अंतिम होगा अर्थात् चयन एवं नियुक्ति माननीय न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगी।
10. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की संख्या / विज्ञापित रिक्त पदों में परिवर्तन का अधिकार विभाग का होगा।
Online Application Link - MP Online Chayan Portal पर यहाँ से जाइये
MP Anganwadi Bharti Niyam - Rule Book - आंगनवाडी भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन, भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी के लिए आंगनवाडी भर्ती आदेश एवं नियम पुस्तिका PDF में यहाँ देखिये
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
- 🔗 Follow MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
- 🔗 Jion Gyan Deep Info Whatsapp Group
- 🔗 Jion MP Education Gyan Deep Telegram Channel
- 🔗 Join 'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' (Facebook Group By श्री दीपक हलवे 'प्राचार्य')
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
Post a Comment