Header Ads

One Time Registration (OTR) on NSP Portal - जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों का होगा NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगी छात्रवृत्ति, जनजातीय कार्य विभाग ने जारी किये निर्देश

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों का होगा NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगी छात्रवृत्ति, जनजातीय कार्य विभाग ने जारी किये निर्देश 

One Time Registration (OTR) on NSP Portal - जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों का होगा NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, तभी मिलेगी छात्रवृत्ति, जनजातीय कार्य विभाग ने जारी किये निर्देश

One Time Registration (OTR) on NSP Portal 

भारत सरकार के निर्देश अनुसार जनजातीय विद्यार्थियों का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) किये जाने के संबंध में कार्यालय आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्यप्रदेश (Email: scholarship.ctd@mp.gov.in) का आदेश क्रमांक/पीएमएस./194/2025/11645 भोपाल, दिनांक 12/06/2025 इस प्रकार है -

कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक अध्ययनरत जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा OTR नबंर प्राप्त करने की प्रक्रिया दो चरणों में सम्पन्न होगी (जिसकी प्रक्रिया संलग्न है)। 

I. प्रथम चरण में विद्यार्थी को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट से अथवा मोबाइल पर NSP OTR मोबाइल एप डाउनलोड कर उसमें आवश्यक जानकारी दी जाकर रेफरेंस नंबर प्राप्त करना होगा.

II. द्वितीय चरण में NSP OTR App एवं AadharFaceRD services App डाउनलोड कर रेफरेंस नंबर के माध्यम से OTR की प्रक्रिया पूर्ण कर OTR नंबर का प्राप्त करना होगा। MPTAASC पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करते समय OTR नंबर दिया जाना अनिवार्य है।

उक्त कार्यवाही एक माह की समय-सीमा में पूर्ण की जानी है। विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुये जिलों में समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये जाते हैं-

प्राचार्यों एवं अधीक्षकों की पृथक बैठक:(OTR प्रक्रिया की जानकारी हेतु)

1. समस्त हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्यों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों और छात्रावास अधीक्षकों की पृथक-पृथक बैठक आयोजित कर OTR प्रक्रिया की जानकारी दी जाए जिससे विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त हो सके।

विद्यार्थी OTR अभियान एवं शिक्षक प्रशिक्षण: (कक्षा 9-12 के लिए विशेष अभियान)

2. कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के OTR कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। प्रत्येक स्कूल से दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए जिनके द्वारा विद्यार्थियों को OTR हेतु मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

छात्रवृत्ति हेतु जनजातीय विद्यार्थियों की OTR सूची संधारण: (स्कूल स्तर पर कक्षावार अद्यतन सूची)

3. प्रत्येक हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षावार प्रवेशित जनजातीय वर्ग के विद्यार्थी और उनके OTR नंबर की सूची संधारित की जाएगी जिससे छात्रवृत्ति का आवेदन करते समय OTR प्राप्त करने की समस्या नहीं हो।

छात्रावासों में OTR पंजीकरण की जिम्मेदारी: (छात्रावास अधीक्षक द्वारा प्रोफाइल में OTR अंकित करना)

4. विभागीय छात्राबासों में प्रवेशित जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के OTR कराये जाने का उत्तरदायित्व छात्रावास अधीक्षक का होगा। छात्रावास अधीक्षक प्रवेशित विद्यार्थियों के प्रोफाइल पंजीयन के साथ-साथ उनका OTR नंबर भी प्रवेश पंजी में संधारित करेंगे।

OTR हेतु पूर्व तैयारी: आवश्यक दस्तावेज: (आधार, लिंक्ड मोबाइल, NPCI एक्टिव खाता)

5. OTR हेतु विद्यार्थी का आधार नंबर, उसके आधार से लिंक मोबाइल नंबर जिस पर OTP प्राप्त होगा और उसका बैंक खाता आधार से लिंक होना (NPCI active) अनिवार्य है। यह जानकारी विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को पूर्व से दी जाए जिससे OTR के समय उन्हें अनावश्यक समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

OTR प्रगति की नियमित समीक्षा: (जिला स्तरीय बैठकों में निगरानी)

6. जिले में कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक प्रवेशित जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या के मान से OTR की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक समय-सीमा बैठक में की जाए।

OTR प्रक्रिया दस्तावेज का वितरण एवं प्रदर्शन: (संस्थानों व सूचना पटल पर लगाना)

7. पत्र के साथ संलग्न OTR प्रक्रिया की प्रतियां प्रत्येक शिक्षण संस्थान एवं छात्राबासों में वितरित की जाएं एवं सूचना पटल पर भी चस्पा की जाए।

प्रेस विज्ञप्ति द्वारा जन जागरूकता: (विद्यार्थी व अभिभावकों को सूचित करना)

8. प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से OTR के संबंध में विद्यार्थियों एवं पालकों को जागरूक करने की कार्यवाही जिले में की जाए।

कृपया कक्षा 9वीं एवं उससे ऊपर के जनजातीय वर्ग के प्रत्येक विद्यार्थी का OTR 30 जुलाई 2025 से पूर्व कराने का कष्ट करें जिससे छात्रवृत्ति योजनाओं में उन्हें लाभान्वित किया जा सके।

संलग्न - OTR की संक्षिप्त प्रक्रिया तथा     भारत सरकार द्वारा जारी यूजर मैन्यूअल ।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया

क) प्रथम चरण 

प्रथम चरण में विद्यार्थियों को OTR हेतु रेफरेंस नंबर प्राप्त करना होगा जिसके लिये उनके द्वारा निम्नानुसार कार्यवाही सम्पन्न की जानी होगी-

1. रेफरेंस नंबर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट अथवा मोबाइल पर NSP OTR मोबाइल एप डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है।

2. भारत सरकार की NSP वेवसाइट पर जाकर होम पेज पर प्रदर्शित Get your OTR के नीचे प्रदर्शित विकल्प Apply Now पर क्लिक करें।

3. विद्यार्थियों हेतु विंडो प्रदर्शित होगी जिस पर Register yourself पर क्लिक कर चाही गयी आवश्यक जानकारियां भरनी होगी।

4. उपरोक्त कार्यवाही किये जाने हेतु विद्यार्थी के पास उसका आधार नंबर और आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।

5. आधार से बैंक खाता DBT मोड पर लिंक होना आवश्यक है। उपरोक्तानुसार वांछित जानकारी दिये जाने के पश्चात् विद्यार्थी का रेफरेंस नंबर प्राप्त हो जाएगा जिसके आधार पर विद्यार्थी OTR की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

ख) द्वितीय चरण

रेफरेंस नंबर प्राप्त करने के पश्चात् वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूर्ण किया जाना है। OTR फेस ऑथेन्टिकेशन के द्वारा होना है जिसकी कार्यवाही निम्नानुसार सम्पन्न की जाएगी -

1. सर्वप्रथम मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से NSP OTR app एवं AadharFaceRD Services App डाउनलोड कर इन्स्टॉल करें।

2. NSP एप पर eKYC by FaceAuth. पर क्लिक करें।

3. विद्यार्थी का रेफरेंस नंबर डालकर Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. विद्यार्थी को उसका पर्सनल डाटा प्रदर्शित होगा जहां Proceed for face Authentication पर क्लिक करें।

5. मोबाइल का कैमरा अपने फेस के समक्ष लायें जिससे फेस ऑथेन्टिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी और आवेदक को उसका OTR नंबर प्राप्त हो जाएगा। OTR नंबर सुरक्षित रखें। 

MPTAASC पोर्टल पर छात्रवृत्ति का आवेदन करते समय यह OTR नंबर दिया जाना अनिवार्य है।

📎 महत्वपूर्ण Links:

🔗 National Scholarship Portal (NSP)

🔗 MPTAASC Portal

🔗 Download and install the NSP OTR App from the Google Play Store. 

🔗 Download and install AadhaarFaceRD services app in the android device. 

CTD MP Order & OTR User Manual 

जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों का होगा NSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में CTD MP Order एवं OTR User Manual PDF में यहाँ देखिये.

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए। 

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।  

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep के मार्गदर्शक आदरणीय श्री दीपक हलवे "प्राचार्य" द्वारा संचालित >>'शैक्षणिक परिसरों की ख़बरें' Facebook ग्रुप से जुड़ने की लिंक<<   

MP Education Gyan Deep की अपडेट जानकारी Whatsapp पर पाने के लिए हमारा ग्रुप >> "Gyan Deep Info - 9" यहाँ से Join कीजिए। <<

MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप का Whatsapp चैनल ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

Follow the MP Education Gyan Deep Channel on WhatsApp:

👉शिक्षा से जुड़ी ऐसी ही उपयोगी जानकारियों की अपडेट अपने Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए  MP Education Gyan Deep का Whatsapp Channel यहाँ क्लिक कर Follow कीजिए 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.