Header Ads

New order on e-attendance from DPI - संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस लगाने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश 22-08-2025

'हमारे शिक्षक' एप से ई-अटेंडेंस पर नया आदेश 

'हमारे शिक्षक' एप से ई-अटेंडेंस पर नया आदेश

संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस लगाने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश 

आदेश जारीकर्ता - लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर भोपाल, मध्यप्रदेश (ई-मेल dpividhya@gmail.com) दूरभाष 0755-2583650

आदेश क्रमांक तथा दिनांक - आदेश क्र./अकादमिक/ह.शि./सी/2025/1522, भोपाल, दिनांक 22.8.2025

प्रति - समस्त जिला शिक्षा अधिकारी मध्यप्रदेश।

आदेश का विषय - 'हमारे शिक्षक' ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म पर प्राचार्यों / प्रधानाध्यापकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित किये जाने बाबत्त ।

आदेश का संदर्भ - इस कार्यालय का पत्र क्रमांक/अकादमिक/ह.शि./2025/1074 भोपाल दिनांक 20.06.2025 |

सारांश

'ई‑अटेंडेंस' नया आदेश (22.08.2025)

जारीकर्ता: लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल आदेश क्र.: अकादमिक/ह.शि./सी/2025/1522 संदर्भ: 1074/20.06.2025
प्राचार्य/प्रधानाध्यापक की ई‑अटेंडेंस सुनिश्चित करना।
  1. ई‑अटेंडेंस सुविधा: "हमारे शिक्षक" एप/पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।
  2. अनुपालन में कमी: कई संस्थाओं में संस्था प्रमुख उपस्थिति नहीं दर्ज कर रहे; शिक्षक भी पालन नहीं कर रहे।
  3. डीईओ की जिम्मेदारी: सभी संस्था प्रमुख एवं स्टाफ की ई‑अटेंडेंस प्राथमिकता से सुनिश्चित कराएं और मॉनिटरिंग करें।
  4. अलग मॉनिटरिंग: संस्था प्रमुखों की ई‑अटेंडेंस निगरानी हेतु पोर्टल पर पृथक व्यवस्था उपलब्ध है।

आदेश का विवरण - 

1. विभागीय आदेश - विभागीय आदेश क्रमांक/अकादमिक/ह.शि./2025/1074 भोपाल दिनांक 20.06.2025 हमारे शिक्षक ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। 

2. संस्था प्रमुख नहीं लगा रहे  ई-अटेंडेंस - मॉनिटरिंग रिपोर्ट में संज्ञान में आया है कि विद्यालयों में संस्था प्रधान द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है जिसके कारण संबंधित संस्था के शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे है, जो उचित नहीं है।

3. मॉनिटरिंग -  जिला शिक्षा अधिकारी जिलान्तर्गत समस्त कार्यरत संस्था प्रधान एवं शैक्षणिक स्टॉफ की ई-अटेंडेंस लगाये जाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करावें एवं इसकी मॉनिटरिंग करें। 

4. संस्था प्रमुखों की  ई-अटेंडेंस की मॉनिटरिंग अलग से - संस्था प्रमुखों की ई-अटेंडेंस मॉनिटरिंग के लिये पृथक से पोर्टल पर व्यवस्था की गई है।

🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।  

ये भी देखिये -

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.