New order on e-attendance from DPI - संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस लगाने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश 22-08-2025
'हमारे शिक्षक' एप से ई-अटेंडेंस पर नया आदेश
संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस लगाने के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय का नया आदेश
आदेश जारीकर्ता - लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर भोपाल, मध्यप्रदेश (ई-मेल dpividhya@gmail.com) दूरभाष 0755-2583650
आदेश क्रमांक तथा दिनांक - आदेश क्र./अकादमिक/ह.शि./सी/2025/1522, भोपाल, दिनांक 22.8.2025
प्रति - समस्त जिला शिक्षा अधिकारी मध्यप्रदेश।
आदेश का विषय - 'हमारे शिक्षक' ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म पर प्राचार्यों / प्रधानाध्यापकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित किये जाने बाबत्त ।
आदेश का संदर्भ - इस कार्यालय का पत्र क्रमांक/अकादमिक/ह.शि./2025/1074 भोपाल दिनांक 20.06.2025 |
'ई‑अटेंडेंस' नया आदेश (22.08.2025)
- ई‑अटेंडेंस सुविधा: "हमारे शिक्षक" एप/पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है।
- अनुपालन में कमी: कई संस्थाओं में संस्था प्रमुख उपस्थिति नहीं दर्ज कर रहे; शिक्षक भी पालन नहीं कर रहे।
- डीईओ की जिम्मेदारी: सभी संस्था प्रमुख एवं स्टाफ की ई‑अटेंडेंस प्राथमिकता से सुनिश्चित कराएं और मॉनिटरिंग करें।
- अलग मॉनिटरिंग: संस्था प्रमुखों की ई‑अटेंडेंस निगरानी हेतु पोर्टल पर पृथक व्यवस्था उपलब्ध है।
आदेश का विवरण -
1. विभागीय आदेश - विभागीय आदेश क्रमांक/अकादमिक/ह.शि./2025/1074 भोपाल दिनांक 20.06.2025 हमारे शिक्षक ई-गवर्नेस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाये जाने की सुविधा प्रदान की गई है।
2. संस्था प्रमुख नहीं लगा रहे ई-अटेंडेंस - मॉनिटरिंग रिपोर्ट में संज्ञान में आया है कि विद्यालयों में संस्था प्रधान द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है जिसके कारण संबंधित संस्था के शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे है, जो उचित नहीं है।
3. मॉनिटरिंग - जिला शिक्षा अधिकारी जिलान्तर्गत समस्त कार्यरत संस्था प्रधान एवं शैक्षणिक स्टॉफ की ई-अटेंडेंस लगाये जाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करावें एवं इसकी मॉनिटरिंग करें।
4. संस्था प्रमुखों की ई-अटेंडेंस की मॉनिटरिंग अलग से - संस्था प्रमुखों की ई-अटेंडेंस मॉनिटरिंग के लिये पृथक से पोर्टल पर व्यवस्था की गई है।
🔗 अधिक जानकारी और अन्य शैक्षणिक अपडेट्स के लिए जुड़ें –
- 🔗 Follow MP Education Gyan Deep Whatsapp Channel
- 🔗 Jion Gyan Deep Info Whatsapp Group
- 🔗 Jion MP Education Gyan Deep Telegram Channel
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों के साथ जानकारी साझा करें।
ये भी देखिये -
- Mission Karmayogi Scheme 2025: मिशन कर्मयोगी योजना 2025: iGOT पोर्टल पर शिक्षकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण की जानकारी यहाँ देखिए
- ACR - Annual Confidential Report 2025: वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन के संबंध में जनजातीय कार्य विभाग का महत्वपूर्ण आदेश
- How to get Good Marks in the Exam? परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, जरुर देखिए.
- MP Board Class 12th Question Bank 2025-26 By DPI - कक्षा 12 वी (त्रैमासिक परीक्षा 2025) के लिए जारी प्रश्न बैंक 2025-26 PDF में डाउनलोड कीजिए.
- Class 11th Quarterly Exam Imp. Questions for Quarterly Exam 2025 - कक्षा 11वीं त्रैमासिक परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ देखिये
- Instructions for Quarterly Examination - कक्षा 9वी से 12वी त्रैमासिक परीक्षा 28 अगस्त से, शाला स्तर से तैयार किये जायेंगे प्रश्नपत्र लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये निर्देश
- MP Board Class 11th New Question Bank in PDF - कक्षा 11 वी (त्रैमासिक परीक्षा 2025) के लिए DPI द्वारा प्रश्न बैंक PDF में Download कीजिए.
- Class 10th NEW Question Bank 2025-26 : एम.पी. बोर्ड कक्षा 10 वी त्रैमासिक परीक्षा 2025 प्रश्न बैंक यहाँ से डाउनलोड कीजिए


Post a Comment