मध्य प्रदेश में 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन। DPI के आदेश, सांदीपनि विद्यालय भ्रमण और पूरा कैलेंडर देखें।
MP EDUCATION GYAN DEEP
मध्य प्रदेश स्कूलों में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा (15-29 जुलाई 2026): विस्तृत दिशा-निर्देश
सांदीपनि विद्यालयों के लिए एक दिवसीय आयोजन के निर्देश
सभी सांदीपनि विद्यालयों में माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर एवं प्रभारी मंत्री के समन्वय से तिथि तय होगी। प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार हैं:
- विज्ञान प्रदर्शनी, प्रयोग एवं प्रोजेक्ट आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन।
- गुरूजनों का सम्मान एवं मेधावी छात्रों का सम्मान।
- विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचार की जानकारी।
- डिजिटल / AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रदर्शन।
- अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय की सहभागिता।
- प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया व स्थानीय संचार माध्यमों का प्रयोग।
प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों हेतु महत्वपूर्ण बिंदु
15 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े के सफल संचालन हेतु DPI द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं:
- नोडल अधिकारी: जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) तथा विकासखंड/विद्यालय स्तर पर BEO एवं सांस्कृतिक प्रभारी नोडल अधिकारी होंगे।
- गूगल शीट पर रिपोर्टिंग: प्रतिदिन की गतिविधि, प्रतिभागियों की संख्या और फोटो/वीडियो अनिवार्य रूप से संचालनालय की गूगल शीट पर दर्ज किए जाएंगे।
- सांदीपनि विद्यालय भ्रमण: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्लॉट निर्धारित कर निकटस्थ सांदीपनि विद्यालय का भ्रमण कराया जाएगा। बालिकाओं के दल में महिला शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य है।
- 'एक गुरु-एक वृक्ष' अभियान: इस अभियान के तहत वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
- अध्ययन में व्यवधान नहीं: प्रतिदिन की गतिविधियाँ अधिकतम 1 घंटे तक ही संचालित होंगी ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो।
गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा कार्यक्रम कैलेंडर (15 - 29 जुलाई 2026)
कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय के प्रार्थना स्थल / सभा कक्ष में आयोजित होगा। संस्था प्रमुख / प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी सहभागी होंगे। दीप प्रज्वलन के पश्चात सरस्वती वंदना एवं गुरू वंदना के साथ पखवाड़ा का शुभारंभ किया जाएगा।
सान्दीपनि विद्यालयों के निकट संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य एवं संबंधिता शिक्षकों के नेतृत्व में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को समीपस्थ सान्दीपनि विद्यालयों का स्लॉट निर्धारित कर शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। स्लॉट का निर्धारण संकुल प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। भ्रमण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं नवाचार गतिविधियों का अवलोकन कराया जाएगा।
विद्यालय स्तर पर कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ भाषण प्रतियोगिता में सहभागी होंगे। हिंदी. संस्कृत एवं भाषा शिक्षक प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन करेंगे। भाषण प्रतियोगिता सभागार/प्रार्थना स्थल में आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विषय: "मेरे जीवन में गुरु"। कक्षा 6वीं से 12वीं के विद्यार्थियों की सहभागिता।
विद्यालय स्तर पर कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ निबंध प्रतियोगिता में सहभागी होंगे। हिंदी, संस्कृत एवं भाषा शिक्षक प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन करेंगे। निबंध प्रतियोगिता कक्षावार आयोजित की जाएगी। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रार्थना स्थल पर प्रेरणादायक प्रस्तुतियां।
योगाभ्यास, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता।
विशेषज्ञों, पूर्व विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों को मार्गदर्शन।
कक्षा 6वीं-8वीं द्वारा वृक्षारोपण (गुरु को समर्पित)। कक्षा 1वीं-5वीं हेतु नेम-प्लेट गतिविधियां।
अभिभावक-शिक्षक बैठक। उत्कृष्ट परिणाम वाले अभिभावकों का सम्मान।
अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी संयुक्त रूप से सहभागिता करेंगे। विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं नैतिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उन अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा जिनके बच्चों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक रहा है।
कक्षा 9वीं से 12वीं (NCC/NSS/स्काउट-गाइड) द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली।
वरिष्ठ शिक्षकों व पूर्व विद्यार्थियों द्वारा अनुभव साझा करना व प्रेरक संवाद।
विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
90 प्रतिशत से अधिक उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान जिला स्तर पर तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
विद्यालय स्तर पर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु सन्मान, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया जाएगा तथा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन कब किया जा रहा है?
उत्तर: यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 से 29 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
Q2: सांदीपनि विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण में कौन-सी कक्षाएं भाग लेंगी?
उत्तर: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्लॉट अनुसार भ्रमण कराया जाएगा।
Q3: क्या इन गतिविधियों से पढ़ाई प्रभावित होगी?
उत्तर: नहीं, स्पष्ट निर्देश हैं कि गतिविधियां प्रतिदिन अधिकतम एक घंटे ही संचालित की जाएंगी।
_%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6.webp)

Post a Comment