Header Ads

MP EDUCATION :. Pratibha parva 2019-20 प्रतिभा पर्व वर्ष 2019-20 जानिए प्रतिभा पर्व के बारे में.

 प्रतिभा पर्व septadeep
प्रतिभा पर्व वर्ष 2019-20
जानिए प्रतिभा पर्व के बारे में.
मध्य प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शालेय व्यवस्था के संचालन की स्थिति तथा कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का आंकलन करने के लिए दिनांक 12, 13 व 14 दिसंबर 2019 को प्रतिभा पर्व का आयोजन किया जाएगा, ताकि गुणवत्ता सुधार हेतु प्रयास किए जा सके. 



प्रतिभा पर्व मुल्यांकन के आधार पर बच्चों व शिक्षकों की वास्तविक एकेडमिक आवश्यकताओं, पाठ्यपुस्तकों एवं पूरक सामग्री के विकास में मदद मिलेगी. यूनिसेफ के सहयोग से प्रतिभा पर्व 2019 में कक्षा 3, 5 और 8 हेतु नेशनल एचीवमेंट सर्वे के मापदंडों के अनुरूप मूल्याङ्कन की कार्यवाही की जाएगी. 

प्रतिभा पर्व 2019-20 : प्रतिभा पर्व प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रदेश का अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शालाओं में शालेय व्यवस्था संचालन की स्थिति एवं बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों का जायजा लिया जाता है ताकि गुणवत्ता सुधार हेतु प्रयास किए जा सके। तत्पश्चात् परिणामों के विश्लेषण के आधार पर अकादमिक गेप्स की पहचान की जाती है और उनमे सुधार के लिए प्रयास किए जाते हैं। इस अनुक्रम में प्रदेश की समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शाলাओं में प्रतिभा पर्व का आयोजन 12, 13 एवं 14 दिसम्बर 2019 को किया जाएगा। इसके अंतर्गत समस्त प्राथमिक य माध्यमिक शालाओं के शत प्रतिशत बच्चों का मूल्यांकन किया जाएगा।


प्रतिभा पर्व मूल्यांकन को अंतर्राष्ट्रीय मानकों/राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के मापदंडों के अनुरूप बनाने के दृष्टि से यूनिसेफ के सहयोग से कक्षा-3, 5 व 8 में हिन्दी व गणित विषयों में मूल्यांकन का स्वरूप तैयार किया गया है। प्रतिभा पर्व मूल्यांकन में यह प्रयास किया गया है कि बच्चो का अधिगम जीवन की वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव करते हुए हो अर्थात् बच्चे वास्तविक जीवन की दशाओ में सीखे गए ज्ञान की प्रयोग कर सके अतएव ज्ञान के बजाय क्षमताओं का आकलन किये जाने पर जोर दिया गया है। अत: प्रश्नों का स्वरूप अनुप्रयोग, समस्या समाधान तथा विश्लेषण आधारित दक्षता जैसे कौशलों पर केन्द्रित किया गया है।

इस मूल्यांकन के आधार पर बच्चों व शिक्षकों की अकादमिक आवश्यकताओं (Academic Gaps) को पता किया जा सकेगा जिससे शिक्षकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं, पाठ्यपुस्तकों व पुरक सामग्री दिकास करने में मदद मिल सकेगी। प्रतिभा पर्व अंतर्गत इस प्रकार के गूल्याकन से सीखने-सिखाने की प्रक्रिया व सतत मूल्यांकन प्रक्रियाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा।



प्रतिभा पर्व सम्बन्धी विस्तृत निर्देश, प्रतिभा पर्व आयोजन की तिथियां, प्रतिभा पर्व गतिविधि कैलेंडर, प्रतिभा पर्व की समय सारणी, प्रतिभा पर्व सम्बन्धी गतिविधियां संपादित करने संबंधी निर्देश, प्रतिभा पर्व हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम और प्रतिभा पर्व  सम्बन्धी विविध प्रपत्र (प्रारूप) की जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी परिपत्र आगे दिया गया है।


प्रतिभा पर्व  वर्ष 2019-20 के बारे में राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल ने क्रमांक / रा.शि.के. / मुल्यांकन / प्र.प. / 2019 / 7117 भोपाल दिनांक 16.11.2019 द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए.

प्रतिभा पर्व के अंतर्गत मुल्यांकन – दिनांक 12 दिसंबर 2019 से 14 दिसंबर 2019 

प्रथम दिवस – विषयगत शैक्षिक मुल्यांकन भाग – 1,2 (दिनांक- 12.12.2019)

द्वितीय दिवस - विषयगत शैक्षिक मुल्यांकन भाग – 1,2 (दिनांक- 13.12.2019)

तृतीय दिवस – बालसभा का आयोजन एवं बच्चों को सम्मानित करना (दिनांक- 14.12.2019)  राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शालाओं में प्रतिभा पर्व तीन दिन मनाया जाएगा. 

प्रथम एवं द्वितीय दिवस – प्रथम एवं द्वितीय दिवस बच्चों का विषय आधारित मुल्यांकन किया जाएगा.

तृतीय दिवस – प्रतिभा पर्व के तीसरे दिन आयोजित की जाने वाली बालसभा को “आनन्द उत्सव” के रूप में मनाया जाएगा. यह आनन्द उत्सव विद्यालय का वार्षिक उत्सव होगा. इस अवसर पर विद्यालय में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. बालसभा में कहानी उत्सव को भी शामिल किया गया है. 

तीसरे दिवस के इस कार्यक्रम अभिभावकों तथा     जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. 


प्रतिभा पर्व के अंतर्गत मुल्यांकन के विस्तृत निर्देश, प्रतिभा पर्व के आयोजन की रुपरेखा आदि की जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देश देखने के लिए निचे दी गई link पर click कीजिए-

▶ प्रतिभा पर्व वर्ष 2019-20 के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी विस्तृत निर्देश देखने / डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए।◀


Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियां है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ click कीजिए।


#Online_Transfer
#Adhyapak_Samvarg
Adhyapak Samvarg Online Transfer : View Vacancies (mp education portal पर अध्यापक संवर्ग के रिक्त पदों की जानकारी देखना)

देखिए Youtube पर वीडियो।


यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगे तो इसे Like एवं Share भी कीजिए । यदि आप चाहते हैं कि Gyan Deep की जानकारियाँ आपकी facebook टाइम लाइन पर भी मिले तो Please Gyan Deep के facebook page को like कीजिए ।


कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.