Header Ads

MP Board 10th - 12th Pre-Board Exam 2022 - कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वी प्री बोर्ड परीक्षा 20-01-2022 से Students को घर पर हल करने हेतु दिए जायेंगे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं

MP Board 10th - 12th Pre-Board  Exam 2022 -   
कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वी प्री बोर्ड परीक्षा 20-01-2022 से Students को घर पर हल करने हेतु दिए जायेंगे प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं 
Pre-Board Exam Time Table

Pre-Board Exam Time Table : लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वी प्री बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), मध्यप्रदेश द्वारा जारी Pre Board Exam Time Table के अनुसार High School (Class 10th) की Pre Board Exam 20/01/2022 से प्रारम्भ होगी तथा 28/01/2022 को समाप्त होगी. Higher Secondary (Class 12th) की Pre Board Exam 20/01/2022 से प्रारंभ होकर 31/01/2022  को समाप्त होगी. परीक्षा का समय अपरान्ह 12:00 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा. 

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश क्रमांक / समग्र / 105 / 2022 / 159 भोपाल, दिनांक: 17/01/2022 के अनुसार Pre Board Exam के प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को घर पर हल करने के लिए दिए जायेंगे, सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध में DPI द्वारा जारी निर्देश इस प्रकार है -

शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं दिनांक 20 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित था। शासन के संदर्भित आदेश के अनुक्रम में प्री-बोर्ड परीक्षाएं टेक होम के रूप संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी 2022 से आरंभ होनी है, की समय-सारणी संलग्न है। 

प्री-बोर्ड परीक्षा संचालन के संबंध में निम्नांकित निर्देशों का पालन करें :

• विद्यार्थियों को कोविङ गाईडलाईन का पालन करते हुए प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रश्न-पत्र से कम से कम एक दिवस पूर्व उपलब्ध करावें।

घर हल करने हेतु दिए जायेंगे प्रश्न पत्र - विद्यार्थियों को बार-बार विद्यालय न बुलाना पड़े इस हेतु एक साथ 2 से 3 प्रश्न-पत्र एक साथ सकते उपलब्ध कराये जा है तथा आगामी प्रश्न पत्र प्राप्ति की दिनांक को पूर्व में उपलब्ध कराए गए. प्रश्न-पत्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। 

उत्तर पुस्तिकाएँ वापस जमा करना - कक्षा 10वी के लिए शेष समस्त उत्तरपुस्तिकाएं विद्यार्थियों द्वारा 28/01/2022 को तथा कक्षा 12वीं के लिए शेष समस्त उत्तरपुस्तिकाएं अनिवार्यतः 01/02/2022 तक शाला द्वारा निर्धारित तिथि तक शाला में जमा करनी होगी। समस्त विषय शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों द्वारा की गई गल्तियों में सुधार हेतु 5 फरवरी 2022 तक सूचित करेंगे।  

स्कूल से प्रश्न पत्र एवं उत्तरपुस्तिकाए देना - कक्षावार सकायवार प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान करने हेतु विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर विद्यालय में बुलाया जाये। 

विशेष परिस्थिति में पलकों को - किसी भी विपरीत परिस्तिथि में विद्यार्थियों के अतिरिक्त उनके पालकों को भी प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जा सकती है। 

छात्रावासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावासी विद्यार्थियों को उनके निवास के निकटस्थ विद्यालय के संस्था प्राचार्य प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराएंगे तथा उनके मूल्यांकन उपरांत प्राप्तांक संबंधित संस्था प्राचार्य को प्रेषित करेंगे।  

• छात्रावासी विद्यालयों के प्राचार्य वोकेशनल ट्रेड के पेपर संस्था स्तर पर तैयार कर जिले के माध्यम से संबंधित संस्था प्राचार्य को प्रदान करेंगे।

MP Pre Board Question Paper

प्रश्न-पत्र विमर्श पोर्टल पर - प्रश्न-पत्र विमर्श पोर्टल पर प्राचार्य लॉगइन में दिनांक 17.01.2022 को अपलोड कर दिए जाएंगे।

Class 9th - 11th Pre Exam 2022 - कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी शाला बन्द रहने की अवधि में प्रश्न बैंक से प्रश्न अपनी गृहकार्य की कॉपी में हल करके विद्यालय आरंभ होने पर प्रस्तुत करेंगे। यही उनका प्री-एग्जाम माना जायेगा।

कक्षा- 10वीं प्री-बोर्ड परीक्षा -वर्ष 2021-2022  

Class 10th Pre-Board Exam Time Table 2022 

1. दिनांक 20/01/2022 गुरुवार अंग्रेजी 

2. दिनांक 21/01/2022 शुक्रवार विज्ञान 

3. दिनांक 22/01/2022 शनिवार हिन्दी 

4. दिनांक 24/01/2022 सोमवार गणित 

5. दिनांक 25/01/2022 मंगलवार  संस्कृत / उर्दू

6दिनांक 27/01/2022 गुरुवार - सामाजिक विज्ञान

6. दिनांक 28/01/2022 शुक्रवार - NSQF VOC. (नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क फार वोकेशनल एजुकेशन) 1. IT/ITes 2. Security, 3. Beauty & Wellness, 4. Retail, 5. Electronics & Hardware 6. Plumber 7. solanaceous crop cultivator 8. Apparal made ups and Home Furnishing 9. Automobile 

कक्षा- 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा -वर्ष 2021-2022   

Class 12th Pre-Board Exam Time Table 2022  

1. दिनांक 20/01/2022 गुरुवार - हिन्दी

2. दिनांक 21/01/2022 शुक्रवार अंग्रेजी 

3. दिनांक 22/01/2022 शनिवार  - संस्कृत / उर्दू / मराठी

4. दिनांक 24/01/2022 सोमवार - गणित 

5. दिनांक 25/01/2022 मंगलवार - राजनीति / एनिमल हसबेण्ड्री मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज/ विज्ञान के तत्व/ भारतीय कला का इतिहास

6. दिनांक 27/01/2022 गुरुवार - मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह), इनवायरमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप / जीव विज्ञान / अर्थशास्त्र / ड्राईंग एण्ड डिजाईनिंग / भारतीय संगीत 

7. दिनांक 28/01/2022 शुक्रवार - भौतिक / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एली.ऑफ़ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राईंग एण्ड पेंटिंग

8. दिनांक 29/01/2022 शनिवार  - रसायन / लेखा शास्त्र / भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हर्टिकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाईन

9. दिनांक 31/01/2022 सोमवार - समाज शास्त्र / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस / बायोटेक्नोलॉजी / NSQF 1.आईटी/ आईटीएस 2 सिक्योरिटी 3 हेल्थ केयर 4. फिजिकल ऐज्युकेशन एण्ड स्पोर्टस 5. ट्रेवल्स एण्ड टूरिज्म 6. ब्यूटी एण्ड वेलनेस 

आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 की  कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी का परीक्षा का वार्षिक  परीक्षा टाइम टेबल भी जारी नहीं गया है.  

Download Pre Board Time Time Table - कक्षा 10 वी एवं 12 वी प्री बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए. 

MP Education Gyan Deep की यह जानकारी आपको उपयोगी लगे तो कृपया इसे facebook, Whatsapp आदि के माध्यम से अपने friends को Share जरूर कीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.