Header Ads

MP Board 12th Agriculture Project – Practical List - कक्षा 12 वी कृषि संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन यहाँ देखिये.

MP Board HSS Project – Practical Class 12th Agriculture  Group 

MP Board 12th Agriculture Project – Practical List - कक्षा 12 वी कृषि संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन यहाँ देखिये.

(कक्षा 12 वी कृषि संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन)

MP Board द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रायोगिक कार्य की नई सूची तथा अंक विभाजन जारी कर दिया है. MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट में आपके लिए कक्षा 12 वी कृषि संकाय के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य की सूची एवं अंक विभाजन दिया जा रहा है. प्रोजेक्ट कार्य एवं अंक विभाजन की PDF लिंक भी पोस्ट में आगे दी जा रही है.

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2022-23 सुझावात्मक प्रायोजना कार्य कक्षा 12वीं
कक्षा 12 वी कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूलतत्व (कृषि संकाय) प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य पूर्णांक 30 अंक

अंक विभाजन
  • 1. तीन प्रयोग - 18 अंक
  • 2. प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) - 04 अंक
  • 3. अभिलेख - 04 अंक
  • 4. मौखिक प्रश्न - 04 अंक

कक्षा 12 वी कृषि के लिए उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूलतत्व (कृषि संकाय) प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य 

प्रश्न - 1. पाठ्यक्रम आधारित भौतिक विज्ञान से संबंधित कोई एक प्रयोग (06 अंक)

प्रश्न - 2 पाठ्यक्रम आधारित एकल अनुमापन अथवा एक अम्लीय एवं एक क्षारीय मूलक का परीक्षण (06 अंक)

प्रश्न - 3 सोलेनेसी, क्रूसीफेरी, मालवेसी एवं ग्रेमिनी में से किसी एक कुल के एक पौधे का वैज्ञानिक भाषा में अध्ययन करना। (06 अंक)

अथवा 

मधुमक्खी, रेशमकीट, लाख कीट एवं दीमक में से किसी एक कीट के जीवन चक्र का अध्ययन करना। 

परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।

प्रोजेक्ट की सूची : -

1. सूची छिद्र कैमरे का निर्माण करना।

2. सूर्य प्रकाश के वर्णक्रम का मॉडल।

3. मानव नेत्र का मॉडल। 

4. मेथेन, एथीलीन एवं एसीटिलीन गैस का परीक्षण।

5. गोबर गैस का मॉडल

6. वाष्पोत्सर्जन, श्वसन एवं प्रकाश संश्लेषण क्रियाओं का परीक्षण करना 

7. कुलों का अध्ययन।

8. कीटों के जीवन चक्र एवं आंतरिक भागों का अध्ययन

नोट- उक्त प्रोजेक्ट के अलावा पाठ्यक्रम विषय आधारित किसी भी विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जा सकता है। 
कक्षा 12 वी फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य पूर्णांक 30 अंक

अंक विभाजन

निम्नलिखित में से कोई तीन -

प्रश्न - 1 धान, गन्ना, सोयाबीन एवं घना में से किसी एक फसल हेतु उर्वरक की गणना आधारित एक प्रश्न (06 अंक)

प्रश्न - 2 धान, गन्ना, सोयाबीन एवं चना में से किसी एक फसल का आय-व्यय पत्रक तैयार करना। (06 अंक) 

प्रश्न - 3 पौध प्रसारण की किसी एक विधि का प्रदर्शन करना (06 अंक) 

प्रश्न – 4  जैली, जैम एवं स्क्वेश, केचप / सॉस में से कोई एक परिरक्षित पदार्थ तैयार करने का प्रदर्शन करना।

प्रोजक्ट कार्य : -

1. दो पौधे शाला परिसर में लगाना एवं वर्ष भर उनकी देख करना) (2+2=4 अंक)

अथवा

शाला में पहले से लगे पौधों की देखभाल करना एवं कर्तन किया करना। (2+2=4 अंक) 

2. विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का संकलन करना। 

3. विभिन्न फसलों के बीजों का संकलन करना। 

4. पाठ्यक्रम आधारित कोई फल परिरक्षित पदार्थ तैयार करना।

5. कीट रोग एवं खरपतवारों का संकलन करना। 

6. पाठ्यक्रम आधारित किसी भी विषय पर प्रोजेक्ट कार्य कराया जा सकता है।

कक्षा 12 वी पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, मुर्गीपालन एवं मत्स्यपालन (कृषि संकाय) प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य पूर्णांक 30

प्रश्न - 1 गाय अथवा भैंस के किन्हीं दो प्रमुख अंगों का गुणांकन पत्रक तैयार करना (06 अंक)

प्रश्न - 2 पशुओं के लिए शुष्क पदार्थ एवं दाने की मात्रा की गणना करना (06 अंक) 

प्रश्न - 3 कोई एक दुग्ध उत्पाद तैयार करना (06 अंक)

प्रोजेक्ट की सूची 

1. किन्हीं दस दवाईयों के नाम एवं उपयोग या दस उपकरणों के नाम, कार्य एवं चित्र सहित लिखे।

2. पशु शाला का मुंह से मुंह या पूंछ से पूछ पद्धति का चित्र बनाकर लाभ एवं हानियां लिखें। 

3. किन्हीं राष्ट्रीय कृषि संस्थानों का भ्रमण छात्र-छात्राओं को कराना। 

4. दूध का आपेक्षिक धनत्व ज्ञात करने की विधि का प्रदर्शन।

नोट - उक्त प्रोजेक्ट के अलावा पाठ्यक्रम विषय आधारित किसी भी विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जा सकता है।

कक्षा 12 वी कृषि (कला समूह) प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य पूर्णांक 30 अंक

अंक विभाजन

प्रश्न - 1 पौध प्रसारण की किसी एक विधि का सही प्रदर्शन करना (06 अंक)

प्रश्न - 2 पाठ्यक्रम आधारित किसी एक सब्जी फसल हेतु बीज शैय्या तैयार करना (06 अंक)

प्रश्न – 3 लैक्टोमीटर द्वारा दुध के आपेक्षिक घनत्व का परीक्षण करना। (06 अंक) 

अथवा

गाय अथवा भैंस हेतु शुष्क पदार्थ एवं दाने की मात्रा की गणना करना ।

प्रोजेक्ट की सूची

1. पाठ्यक्रम आधारित विभिन्न फसलों सब्जियों फलों एवं फूलों के बीजों का संकलन। 

2. फसलों के रोगों एवं कीटों एवं उनसे संक्रमित पौधे के भाग का संकलन।

3. सिचाई एवं जल निकास की सभी विधियों का प्रदर्शन।

नोट- उक्त प्रोजेक्ट के अलावा पाठ्यक्रम विषय आधारित किसी भी विषय पर प्रोजेक्ट तैयार कराया जा सकता है।

ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.