Header Ads

MP Board 12th Art Project – Practical List - कक्षा 12 वी कला संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन यहाँ देखिये.

MP Board HSS Project – Practical Class 12th Art Group 

MP Board HSS Project – Practical Class 12th Art Group

(कक्षा 12 वी कला संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन)

MP Board द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रायोगिक कार्य की नई सूची तथा अंक विभाजन जारी कर दिया है. MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट में आपके लिए कक्षा 12 वी कला संकाय के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य की सूची एवं अंक विभाजन दिया जा रहा है. प्रोजेक्ट कार्य एवं अंक विभाजन की PDF लिंक भी पोस्ट में आगे दी जा रही है.
कक्षा 12 वी अर्थशास्त्र प्रोजेक्ट कार्य सूची पूर्णांक – 20 अंक 

क्रमांक शीर्षक आवंटित अंक
01 सम्बन्धित पाठ्यवस्तु 03
02 पाठ्यवस्तु पर आधारित रिसर्च वर्क 06
03 प्रस्तुतिकरण 03
04 मौखिक साक्षत्कार 04
05 अभ्यास पुस्तिका 04

प्रश्न-1 अवसर लागत।

प्रश्न-2 उत्पादन संभावना वक्र ।

प्रश्न- 3 लघु तथा कुटीर उद्योग

प्रश्न-4 लागत विश्लेषण।

प्रश्न-5 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया।

प्रश्न-6 बजट निर्माण प्रक्रिया 

प्रश्न- 7 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याऐं

प्रश्न- 8 स्थानापन्न तथा पूरक वस्तुएं।

प्रश्न-9 मांग की लोच।

प्रश्न-10 पूर्ण प्रतियोगिता बाजार। 

प्रश्न-11 अन्य कोई पाठ्यवस्तु से सबंधित

कक्षा 12 वी  इतिहास प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य सूची 

अंक विभाजन पूर्णांक 20 अंक

  • अभ्यास पुस्तिका -  05 अंक
  • त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक

1. हड़प्पा संस्कृति की नगर योजना, भवन निर्माण कला तथा लेखन शैली का चित्रात्मक अध्ययन करना। 

2. वर्तमान में प्रचलित पांच विभिन्न नोटों औरों को लिए इनके दोनों ओर आप जो देखते हैं उनका वर्णन कीजिए तथा पांच प्राचीन कालीन विभिन्न सिक्कों से इनकी तुलना कीजिए 

3. मानचित्र में सम्राट अशोक के प्रमुख 5 अभिलेखों को चिन्हित करते हुए उनकी प्रमुख विशेषताओं पर एक विस्तृत योजना तैयार कीजिए। 

4. यात्रियों के नजरिए अध्याय में उल्लेखित यात्रियों में से किन्हीं दो यात्रियों के जीवन-या कृतियों के साथसाथ उनकी यात्राओं को मानचित्र में प्रदर्शित करते हुए रिपोर्ट तैयार कीजिए 

5. भक्ति-सूफी परम्परा के किन्हीं दो उपदेशकों, संतों का चयन करते हुए उनके जीवन तथा उपदेशों को चित्र सहित संकलित करते हुए विश्लेषण कीजिए।

6. विजयनगर साम्राज्य ने स्थापत्य कला को नया आयाम प्रदान किया इसे विजयनगर साम्राज्य में स्थापाप के किन्हीं 4 भवनों की चित्र सहित व्याख्या कीजिए 

7.आपके ग्राम/शहर/जिले के स्थानीय 04 स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन-वृत्त का चित्र सहित उनके कार्यक्षेत्र को ममानचित्र में चिन्हित कर विश्लेषण कीजिए.

8. राष्ट्रीय आन्दोलन में महात्मा गांधी की भूमिका को केंद्र में रखकर प्रमुख घटनाओं, आन्दोलनों को क्रमानुसार लिखिए एवं मानचित्र में रेखांकित कीजिए। 

9. इतिहास के एक छात्र के रूप में ग्राम/शहर/जिले का भ्रमण कीजिए और वहां की स्थानीय कला, संस्कृति, भाषा एवं ऐतिहासिक स्थलों का विश्लेषण / अध्ययन अग्रलिखित बिन्दुओं पर कीजिए –

शीर्षक, परिचय/प्रस्तावना, साहित्य समीक्षा, उद्देश्य, परिकल्पना, क्रियाविधि, अपेक्षित परिणाम, सन्दर्भ ग्रन्थ सूची.

10. भारत के राजनीतिक मानचित्र को बनाते हुए प्रत्येक राज्य की राजधानी एवं राजभाषा से प्रदर्शित कीजिए

नोट – 

1.उपरोक्त प्रायोजना कार्य (Project Work) की सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को कोई 5 प्रायोजना कार्य करना अनिवार्य है.

2. उपरोक्त प्रायोजना कार्य (Project Work) के अतिरिक्त विषय शिक्षक पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अन्य प्रायोजना कार्य भी विद्यार्थियों को दे सकते हैं.

कक्षा 12वीं इतिहास विषय के प्रायोजना कार्य (प्रोजेक्ट वक) हेतु सुझावात्मक मार्गदर्शी बिन्दु -

1. प्रायोजना का शीर्षक
2. उद्देश्य
3. क्रिया विधि
4. चित्रांकन / रेखाचित्र / नक्शे / फोटोग्राफ्स, आदि
5. उपसंहार / निष्कर्ष
8. संदर्भ ग्रंथ सूची
7. परिशिष्ट
8. कक्षा कक्ष में विद्यार्थी का प्रस्तुतीकरण
9. प्रायोजना पर छात्र शिक्षक का प्रतिपरीक्षण
10. शिक्षक द्वारा प्रायोजना कार्य को समीक्षा 20 से 30 शब्दों में
विषय-राजनीति शास्त्र पूर्णांक- 20 अंक

अंक विभाजन

  • अभ्यास पुस्तिका -  05 अंक
  • त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • प्रायोजना कार्य पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक

कक्षा 12 वी राजनीति शास्त्र प्रायोजना कार्य सूची 

1. शीत युद्ध के कारणों का विश्लेषण करते हुए महाशक्तियों द्वारा बनाये गए सैन्य संगठनों के नाम एवं संगठन में शामिल देशों की सूची तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करें।

2. भारत ने आजादी के बाद गुट निरपेक्ष नीति क्यों अपनाई ? किसी एक महाशक्ति के साथ रहने पर हमें किन परेशानियों से गुजरना पड़ता सूची तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करें।

3. संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपद्धति की सचित्र क्रमवार सूची तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करें।

4. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्यों के नाम बताते हुए उनकी कार्यप्रणालियों की कमियों की सूची बनाईये। 

5. सार्क संगठन पर प्रोजेक्ट तैयार करते हुए संगठन ने किस प्रकार की भूमिका अदा की. कारण सहित विश्लेषण कर प्रोजेक्ट तैयार करें। 

6. यूरोपीय संघ की विशेषताओं का चार्ट तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करें जो उसे प्रभावित संगठन बनाते हैं.

7. भारत द्वारा परमाणु नीति अपनाये जाने के कारणों की सूची तैयार बार प्रोजेक्ट तैयार करें। 

8. सन् 1952 से अब तक आपके राज्य में जितने विधान सभा चुनाव हुए और सरकारें बनीं उनका एक चार्ट (सूची) तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करें।

सक्र.चुनाव वर्ष दल का नाम (जिनकी सरकार बनी) मुख्यमंत्री का नाम

9. कोविड 19 जैसी घातक बीमारियां क्या पर्यावरण का कारण हैं, दूषित पर्यावरण से होने वाली प्रमुख बीमारियों की सूची तैयार करें। 

10. भारत में स्वतंत्रता के बाद हुए 5 प्रमुख जन आन्दोलनों की सूची तैयार कर प्रोजेक्ट तैयार करे.

कक्षा 12 वी समाज शास्त्र प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य सूची

अंक विभाजन 

  • अभ्यास पुस्तिका -  05 अंक
  • त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक
  • वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट -  05 अंक

1. भारतीय समाज से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं इनसे संबंधित विषयों पर प्रत्येक विद्यार्थी को तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।

कक्षा 12वीं मनोविज्ञान प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य सूची 

अंक विभाजन पूर्णांक 30 अंक

  • प्रयोग (कोई दो).- 10+5= 15 अंक (कोई एक सपन्न करना है तथा एक लिखना है) 
  • प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) - 05 अंक
  • प्रायोगिक अभिलेख (प्रैक्टिकल फाइल) - 05 अंक
  • मौखिक प्रश्न - 05 अंक
निम्नलिखित विषयों में से प्रयोग संपन्न कराना है :
1. बुद्धि
2. व्यक्तित्व
3. समायोजन
4. अभिवृत्ति
5. उपलब्धि परीक्षण
कक्षा 12 वी भूगोल प्रोजेक्ट / प्रायोगिक कार्य सूची 

अंक विभाजन पूर्णांक 30 अंक
  • 1. प्रायोगिक परीक्षा - 18 अंक
  • 2. प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) – 03 अंक 
  • 3. अभिलेख – 04 अंक 
  • 4. मौखिक प्रश्न – 05 अंक 

भूगोल में प्रयोगात्मक कार्य भाग-02.

1. आंकड़े स्त्रोत एवं संकलन

2. आंकड़ों का प्रक्रमण 

3. आकड़ों का आलेखी निरूपण

4. आंकड़ों का प्रक्रमण एवं मानचित्रण में कम्प्यूटर का उपयोग

5. क्षेत्रीय सर्वेक्षण

6. स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी

भूगोल प्रोजेक्ट कार्य- अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय, प्रादेशिक स्तर पर वर्ष में होने वाली वास्तविक भौगोलिक घटनाओं / मानवीय क्रियाकलापों जैसे- भूकंप, सुनामी सूवा अतिवृष्टिर्यावरण, जनसंख्या प्रयास, आर्थिक, सामाजिक, मानवीय गतिविधियों आदि के अंतर्गत होने वाली घटनाओं का विवरण चित्र सूचना, समाचार पत्रों की कटिंग आदि संकलन पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करवाए जाएँ। विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने एवं विषय के प्रति रूचि उत्पन्न करने से विषय संबंधी अन्य प्रोजेक्ट कार्यों का समावेश शिक्षक द्वारा किया जा सकता है।

नोट- प्रायोगिक परीक्षा के समय किसी एक प्रोजेक्ट फाइल / कार्य का परीक्षण किया जाए।

MP Board Class 12th Art Project & Practical List PDF में Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.