Header Ads

NEW : MP Board Higher Secondary Practical / Project List - हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2022-23 प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य सूची

Practical & Project Work For Higher Secondary Students

Practical & Project Work For Higher Secondary Students

MP Board (माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल) द्वारा Higher Secondary Exam शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए Project Work तथा Practical Work की New List जारी कर दी है. mpbse द्वारा जारी प्रोजेक्ट एवं वर्क सम्बन्धी नवीन निर्देश के अनुसार कक्षा 12 वी में प्रोजेक्ट कार्य के लिए पूर्णांक 20 अंक तथा प्रायोगिक के लिए पूर्णांक 30 अंक रहेगा. हायर सेकेण्डरी परीक्षा सत्र 2022-23 हेतु MP Board द्वारा जारी सुझावात्मक प्रोजेक्ट / प्रायोगिक वर्क सत्र 2022-23 की जानकारी आगे दी जा रही है. यदि आप प्रोजेक्ट लिस्ट पीडीएफ में डाउनलोड करना चाहते हैं तो लिंक पोस्ट में आगे दी गई है।
Higher Secondary Exam Project work List 2022-23

पूर्णांक 20 अंक (अंक विभाजन)
अभ्यास पुस्तिका 05 अंक
त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अक
अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक
वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट 05 अंक

MP Board HSS Subject wise Project List – MPBSE द्वारा जारी आदेश आनुसार प्रत्येक विद्यार्थी से तीन प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है।
Project Work List for Class 12th Hindi

कक्षा 12वीं हिन्दी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. सूर्योदय से पूर्व आकाश में क्या क्या परितर्वतन होते है? तथा सूर्योदय पश्चात् वातावरण में आपके घर आस पास क्या क्या परिवर्तन होते हैं लगभग 150 शब्दों में लिखिए।

2. 'बाजार दर्शन' पाठ के आधार पर अपने क्षेत्र के बाजार का वर्णन कीजिए।

3. किसी समाचार पत्र या पत्रिका का संपादकीय लिखिए। 

4. पानी का संकट वर्तमान स्थिति में बहुत गहराया हुआ है इसी तरह के पर्यावरण से संबद्ध अन्य किसी एक संकट के बारे में लगभग 150 शब्दों में लिखिए।  

5. विभिन्न व्यापारी अपने उत्पादन की बिक्री के लिए अनेक तरह के विज्ञापन बनाते हैं, आप भी हाथ से बनी किसी वस्तु की बिकी के लिए एक विज्ञापन बनाकर लिखिए। 

6. आपके जीवन की किसी एक महत्वपूर्ण यात्रा का वर्णन लगभग 200 शब्दों में लिखिए। 

7. किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे है, इस विषय पर एक संक्षिप्त निबंध लिखिए। 

8. अपने विद्यालय के किसी एक कार्यक्रम पर प्रतिवेदन तैयार कीजिए। 

9. आपने दूरदर्शन या सिनेमा हॉल में अनेक चलचित्र देखे होंगे पर्दे पर चीजें जिस सिलसिलेवार ढंग से चलती है उसमें पटकथा का विशेष योगदान होता है पटकथा कई महत्वपूर्ण संकेत देती है जैसे - 

  • कहानी / कथा 
  • संवादों की विषय वस्तु 
  •  संवाद अदायगी का तरीका 
  • आसपास का वातावरण / दृश्य 
  • दृश्य का बदलना 

आरोह भाग 2 पाठ्यपुस्तक के अपने पसंदीदा भाग के एक अंश को पटकथा में रूपांतरित कीजिए। 

10. विभिन्न संचार माध्यमों-प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट से जुड़ी पांच-पांच खूबियों और खामियों को लिखते हुए एक तालिका टायर कीजिए.

11. श्रोताओं या पाठकों को बांधकर रखने की दृष्टि से प्रिंट माध्यम, रेडियो और टीवी में से सबसे सशक्त माध्यम कौन है? पक्ष-विपक्ष में अपने तर्क दीजिए.

12. आपने अनेक कविताएँ पढ़ी होगी, उनमें से आपको कौन सी कविता सबसे अच्छी लगी? लिखिए. यह भी बताइये कि आपको यह कविता क्यों अच्छी लगी ?

13. (क) अध्यापक और शिक्षक के बीच गृह कार्य को लेकर पाँच-पाँच संवाद लिखिए.

(ख) एक घरेलु महिला एवं रिक्शा चालक को ध्यान में रखते हुए पाँच-पाँच संवाद लिखिए.

निर्देश- उपर्युक्त प्रोजेक्ट कार्य सूची में से प्रत्येक विद्यार्थी को चार प्रोजेक्ट कार्य करवाना अनिवार्य है। 

Project Work List for Class 12th English

कक्षा 12वीं अंग्रेजी विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

Skill Based Assessment Total Mark-20

Skills:

Listening and Speaking activities - 10 marks

Reading and Writing activities - 10 marks

Suggestive activities for Skill-Based Assessment -

• Role play, Puzzle games, Extempore, Dramatization, Speech, Debate, Group Discussion etc.

• Travelogue description in English language( Description of any educational visit by students)

• Active participation of the students in school class events (language related),

• Newspaper reading in detail, Picture description, Report writing (class/ school events)

• Monthly/weekly quiz competition related to Grammar, games, peer discussion etc

Note- Teacher should ensure that each and every student takes part in all activities.

Project Work List for Class 12th Sanskrit

कक्षा 12वीं संस्कृत विषय के लिए प्रोजेक्क्ट कार्य सूची

1. संस्कृतभाषायाः महत्वं विषये दशवाक्यानि संस्कृते लिखत? 

2. रामायणग्रन्थस्य दशश्लोकानि भावार्थसहितं लिखत? 

3. संस्कृतभाषायाः दशनाटककाराणां नामानि लिखित्वा तस्यपुरतः तेन विरचितनाटकरय नाम लिखत? 

4. महाभारतग्रन्थस्य प्रमुखपञ्चपात्राणां नामानि लिखित्वा संक्षिप्तपरिचय लिखत ? 

5. हिन्दीमासानां, षड्ऋतूणां, नवग्रहाणां च नामानि लिखत? 

6. पञ्चतंत्रकथासड ग्रहात् एक कथा संस्कृते सचित्रं लिखत?

MP Board Class 12th Hindi, English, Sanskrit, Urdu और Marathi विषयों के प्रोजेक्ट कार्य की सूची 2022-23 PDF में देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये - 

MP Board HSS Project Work List 2021-22 देखने / Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

 ये भी देखिए -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक   कर WhatsApp Group   Join कीजिए. 

Gyan Deep पर आपके लिए और भी उपयोगी जानकारियां है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ click कीजिए
<

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.