Header Ads

MP Board 12th Science Project – Practical List - कक्षा 12 वी विज्ञान संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन यहाँ देखिये.

MP Board HSS Project – Practical Class 12th Science Group 


(कक्षा 12 वी विज्ञान संकाय प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य सूची एवं अंक विभाजन)

MP Board द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रायोगिक कार्य की नई सूची तथा अंक विभाजन जारी कर दिया है. MP Education Gyan Deep की इस पोस्ट में आपके लिए कक्षा 12 वी विज्ञान संकाय के प्रोजेक्ट एवं प्रायोगिक कार्य की सूची एवं अंक विभाजन दिया जा रहा है. प्रोजेक्ट कार्य एवं अंक विभाजन की PDF लिंक भी पोस्ट में आगे दी जा रही है.

विषय – गणित पूर्णांक 20 अंक

अंक विभाजन

  • अभ्यास पुस्तिका - 05 अंक
  • त्रैमासिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट - 05 अंक
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट - 05 अंक
  • वार्षिक परीक्षा पूर्व कोई एक प्रोजेक्ट - 05 अंक

प्रश्न-1 फलनों के प्रकारों को चित्र और उदाहरण सहित समझाइये। 

प्रश्न-2 निम्न फलनों को चित्र सहित परिभाषित कीजिए।

  • चरथतिकी फलन 
  • लागेरिथ्म फलन
  • मापांक फलन

प्रश्न-3 दो सदिशों के अदिश गुणन एवं सदिश गुणन की परिभाषा, प्रेक्षण एवं महत्वपूर्ण गुणधर्म लिखिये।

प्रश्न-4 आव्यूह की परिभाषा लिखते हुये उसके विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइये।

प्रश्न-5 सिद्ध कीजिए की वृत्त के अर्न्तगत सभी आयतों में वर्ग का क्षेत्रफल उच्चतम होता है।

प्रश्न-6 दो बिन्दुओं को मिलाने वाले रखा की दिक् कोसाइन ज्ञात करना।

प्रश्न-7 प्रायकिता का गुणन नियम उदाहरण सहित समझाना। 

प्रश्न-8 सिद्ध कीजिए यदि फलन किसी बिन्दु पर अवकलनीय है तो उस बिन्दु पर यह सतत भी है। उदाहरण द्वारा स्पष्ट करना।

प्रश्न-9 A(adjA) = IAI1 को उदाहरण द्वारा सत्यापित करना

प्रश्न-10 निश्चित समाकलन को सत्यापित करना।

नोट - शिक्षकद्वारा कक्षा पाठ्यक्रम के अनुसार उपरोक्त के अति भी प्रोजेक्टवर्क तैयार कराये

विषय - भौतिक शास्त्र

प्रायोगिक परीक्षा योजना-परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाया जाए।

अंक विभाजन

पूर्णांक 30 अंक
  • 1. प्रयोग (कोई एक) - 18 अंक
  • 2. प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) - 03 अंक
  • 3. अभिलेख - 04 अंक
  • 4. मौखिक प्रश्न - 05 अंक

प्रयोगों की सूची 

1. u-v विधि अथवा 1/u एवं 1/v में ग्राफ खींचकर अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करना। 

2. उत्तल लेंस की फोकस दूरी u-v विधि अथवा 1/u एवं 1/ में ग्राफ खीचकर ज्ञात करना.

3. आपतन कोण एवं विचलन कोण में ग्राफ खींचकर प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करना। 

4. उत्तल लैस की सहायता से अवतल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना।

5. उत्तल लैस और समतल दर्पण की सहायता से किसी दब का अपवर्तनाव ज्ञात करना। 

6. मीटर सेतु की सहायता से किसी चालक तार का विशिष्ट प्रतिरोध ज्ञात करना।

7. मीटर सेतु की सहायता से प्रतिरोधों के श्रेणी क्रम एवं समान्तर क्रम के नियम का सत्यापन करना। 

8. विभवांतर और धारा के मध्य ग्राफ खीचकर किसी दिये गए चालक तार का प्रतिरोध प्रति सेंटीमीटर में ज्ञात करना (ओहम का नियम)

9. ज्ञात प्रतिरोध और दक्षतांक के दिये गए धारामापी को आपेक्षित परास के वोल्टमीटर में बदलना।

10. ज्ञात प्रतिरोध और दक के दिये गए धारामा आपेक्षित पास के अमीटर में बदलना। 

11. P-N संधि डायोड के अभिलाक्षणिक प्राप्त करना। 

12. सोनोमीटर की सहायता से प्रत्यावर्ती धारा मेन्स की आवृत्ति ज्ञात करना।

13. उत्तल लैस की सहायता से अवतल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करना 

नोट - दिये गए प्रयोगों की सूची में से कोई भी 10 प्रयोग करता अनिवार्यतः कराये।

क्रियाकलाप की सूची

1. तीन बल्ब, तीन (ऑन/ऑफ) स्विच एक फ्यूज तथा एक विद्युत स्त्रोत लेकर घरेलू विद्युत परिपथ बनाना।

2. विभिन्न अवययों को जोड़कर विद्युत परिषद जैसे (ओम के नियम) की संरचना करना। 

3. नियत धारा के लिए चालक तार की लंबाई के लिए विभव पतन का अध्ययन करना।

4. कम से कम एक बैटरी प्रतिरोध तार धारा वोल्टमीटर से मिलाकर एक नियंत्रक कुंजी अमीटर तथा वाल्ट मीटर से मिलकर एक खुला परिपथ बनाइए. उन अवययों को चिन्हित कीजिए जो गलत जुड़े हैं उन्हें ठीक से जोड़िए ।

5. एक डायोड एक एल.ई.डी. एक ट्राजिस्टर, एक आईसी एक प्रतिरोध तथा एक संधारित्र के समूह में से अलग-अलग अवयव पहचानना । 

6. कांच के एक गुटके पर प्रकाश किरणें तिरछी आपतित होने पर आपतन एवं पार्श्विक विस्थापन का अध्ययन करना। 

7. उत्तल दर्पण द्वारा परदे पर मोमबत्ती के प्रयोग से बने प्रतिबिंबो की प्रकृति और आकार का अध्ययन करना.

8. दिये गए लैंसों के समूह में से दो लैंसों का प्रयोग कर किसी विशेष फोकस दूरीका का लेंसयुग्म बनाना. 

नोट-दिये गए क्रियाकलापों में से कोई भी 05 अनिवार्यत करायें एवं उसका रिकार्ड रखें.

विषय-रसायन शास्त्र कक्षा 12वीं प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धी निर्देश

पूर्णांक 30 अंक

क्र. विषय वस्तु अंक
1 आयतनमितीय विश्लेषण (एकल अनुमापन अपचयोपचय क्रिया युक्त)
i. प्रयोग आवश्यक सामग्री, सिद्धान्त एवं प्रेक्षण – 3 अंक
ii. गणना – 3 अंक
iii. परिणाम एवं सावधानियां – 2 अंक
8

2 अकार्बनिक मिश्रण का विश्लेषण (1 अन्तीय भारी मूलक)
i. एक अम्लीय मूलक व एक क्षारीय मूलक के संभावित एवं सही परीक्षण लिखने पर – 6 अंक
ii. आवेश सहित परिणाम लिखने पर – 2 अंक
8

3 कार्बनिक रसायन -
कार्बनिक यौगिक में उपस्थित क्रियात्मक समूहों का परीक्षण
-OH (एल्कोहल फिनाल) -CHO, CO, COOH -NH2, -CO NH2
i. परीक्षण लिखने पर – 3 अंक
ii. परिणाम (संरचना, आवेश सहित) – 1 अंक
4

4. प्रयोजना -
i. उददेश्य – 1 अंक
ii. आवश्यक सामग्री – 1 अंक
iii.विधि (अवलोकन के आधार पर) – 2 अंक
 प्रयोजनायें करके लिखित रिकार्ड बनाना है।
4

5. वार्षिक प्रयोगों की अभिलेख पुस्तिका 4
6. मौखिक 2

प्रायोजना की सूची (कोई चार)

1. अमरूद के फल में पकने की विभिन्न अवस्थओं में उपस्थित आक्सलेट आयन का अध्ययन। 

2. दूध के विभिन्न नमूनों (Samples) में उपस्थित कैसीन की मात्रा का अध्ययन करना।

3. लार के एमाईलेज द्वारा स्टॉर्च के पाचन तथा इस पर pH और ताप के प्रभाव का अध्ययन। 

4. सोयाबीन दूध कोबनाना तथा इसकी प्राकृतिक दूध से दही जमने में ताप के प्रभाव में, स्वाद आदि में तुलना करना.

5. वसा, तेल, मक्खन, शहद, हल्दी पावडर मिर्च पावडर तथा काली मिर्च के पावडर में सामान्य खाद्य मिलावट का अध्ययन।

नोट - अन्य कोई भी अनुसंधान परख प्रायोजना भी करवाई जा सकती है।

विषय- जीव विज्ञान

प्रायोगिक परीक्षा योजना-परीक्षा के समय प्रत्येक विद्यार्थी से प्रयोग आवश्यक रूप से करवाए जाएँ। 

पूर्णांक 30 अंक

अंक विभाजन

  • 1. दो प्रयोग – 3+3=6 अंक 
  • 2. स्लाईड निर्माण - 4 अंक
  • 3. स्पॉटिंग - 8 अंक
  • 4. प्रोजेक्ट – 3 अंक 
  • 5. प्रायोगिक रिकार्ड – 4 अंक 
  • 6. मौखिक प्रश्न – 5 अंक 
  • कुल - 30 अंक

प्रयोगों की सूची खण्ड (अ)

1. पराग अंकुरण का अस्थाई स्लाइड्स द्वारा अध्ययन करना।

2. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि घनत्व का अध्ययन करना। 

3. क्वाड्रेट विधि द्वारा पादप समष्टि आवृत्ति का अध्ययन करना।

4. प्याज की मूल शीर्ष में समसूत्रीय विभाजन का अस्थाई स्लाइड्स निर्माण द्वारा अध्ययन। 

5. उपलब्ध पादप सामग्री जैसे- पालक, हरे मटर दाने व पपी आदि से डी.एन.ए. पदार्थ को पृथक करना।

खण्ड (ब) निम्नलिखित का अवलोकन कीजिए।

1. पुष्पों में वायु तथा कीटों द्वारा होने वाले परागण हेतु अनुकूलता का अध्ययन। 

2. वर्तिकाग्र पर परागकण के अंकुरण की स्थाई स्लाइड या इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ स्कैनिंग। 

3. युग्मक विकास की विभिन्न अवस्थाएं जैसे वृषण एवं अण्डाशय की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइड्स द्वारा अध्ययन (टिड्डा / चूहा)

4. स्थाई स्लाइड द्वारा प्याज की कलिका या टिड्डे के वृषण में अर्द्धसूत्रीय विभाजन का अध्ययन।.

5. स्तनी के ब्लास्टुला की अनुप्रस्थ काट का स्थायी स्लाइस द्वारा अध्ययन 

6. मेंडेलियन वंशागतिकी का किसी पौधे के विभिन्न रंग या आकार के बीजों पर अध्ययन करना। 

7. तैयार वंशावली चार्टों की सहायता से आनुवंशिक विशेषता जैसे जीन का मुड़ना, रक्त समूह विडोस्पीक वर्णांधता का अध्ययन।

8. नियंत्रण परागण अभ्यास के अंतर्गत बधीकरण, टैनिंग और का अध्ययन।

9. स्थाई स्लाइडों अथवा प्रतिरूपों की सहायता से रोग उत्पन्न करने वाले जीवों एस्कैरिस, एण्टअमीबा, प्लाज्मोडियम, कवक उत्पन्न रिंगवर्म को पहचानिये उनके द्वारा उत्पन्न वाले रोगों के लक्षणों पर टिप्पणी लिखिए।

10. लेग्यूमिनस पौधों की गांठदार जड़ों पोषक पर अमरबेल, लाइकेन के संबंधों को दर्शाने वाले प्रतिरूपों का अध्ययन 

11. समजात व समवृत्ति अंगों का प्लेकार्ड मॉडल द्वारा अध्ययन 

प्रायोजना कार्य 

1. मनुष्य के संक्रामक रोगों का अध्ययन। 

2. मानव कल्याण में सूक्ष्मजीयों की भूमिका 

3. मानव रोग निदान में एन्टी की भूमिका

4. कैंसर / एड्स के कारण, लक्षण एवं निदान।

5. जीनथेरेपी तकनीक का अध्ययन।

6. स्टेम सेल की खोज एवं अनुप्रयोग का अध्ययन

7. पुर्ननियोजन डी.एन.ए. तकनीक के लाभ 

8. सीवेज एवं अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन का अध्ययन।

9. आनुवांशिक विकारों का अध्ययन।

10 डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग तकनीक का अध्ययन एवं अनुप्रयोग। 

11. जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता एवं विधियों का अध्ययन। 

12. जैव उर्वरक एवं जैव पीड़कनाशी का अध्ययन

13. कार्बनिक खेती एवं परपरागत कृषि का अध्ययन I

14. परागण के प्रकार एवं साधनों का अध्ययन। 

15. विषाणु एवं विषाणु जनित रोगों का अध्ययन।

16. विभिन्न पारिस्थितिक तन्त्र एवं उनके घटकों तथा परस्पर क्रियाओं का अध्ययन।

17. वन संरक्षण एवं महत्व।

नोट- उपरोक्त सूची नमूने के तौर पर है। विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाने एवं विषय के प्रति रूचि लाने के उददेश्य से विषय संबंधित नई प्रायोजनाओं का समावेश शिक्षक द्वारा किया जा सकता है।

विषय - जैव प्रौद्योगिकी अंक विभाजन

पूर्णांक 30 अंक अंक विभाजन 

  • 1. प्रयोग (कोई एक) – 18 अंक 
  • 2. प्रोजेक्ट कार्य (कोई एक) – 03 अंक 
  • 3. अभिलेख – 04 अंक 
  • 4. मौखिक प्रश्न – 05 अंक 

1. जैल इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा जीवाणुओं के प्लाजिमड डी. एन. ए. का पृथक्कीकरण ।

2 प्लाजिमड के द्वारा जीवाणु रूपांतरण। 

3. इंटरनेट से एवं प्रोटीन के क्रम के डाउनलोड कर टिप्पणी लिखना।

4. प्रोटीन के एन अग्रस्थ स्थान का अध्ययन 

5. सूक्ष्म जीव संवर्धन द्वारा इथनॉल का उत्पादन।

MP Board Class 12th Science Project & Practical List PDF में Download करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.