Header Ads

Middle School Teachers Seniority List : माध्यमिक शिक्षको की अन्तरिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01-04-2023 की स्थिति में यहाँ देखिये

Provisional Seniority List of Middle School Teacher as on 01-04-2023

Seniority List of Teachers : माध्यमिक शिक्षको की अनंतिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01-04-2023 की स्थिति में यहाँ देखिये 

Middle School Teachers Provisional Seniority List 2022  माध्यमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2022 MP

माध्यमिक शिक्षक संवर्ग में नियुक्त लोक सेवकों की अन्तरिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित, 10 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं सुधार / संशोधन हेतु आवेदन 

Middle School Teachers Provisional Seniority List 2023 

माध्यमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची 2023 MP

आयुक्त, लोक शिक्षण मध्यप्रदेश भोपाल का पत्र क्रमांक /स्था. 3 / एच/638-771/ पदक्रमसूची / उ.श्रे. शि.प्रधा.मा.शि./2023/3228 दिनांक 28.12.2023 के संदर्भ में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षक संवर्ग की दिनांक 01-04-2023 की स्थिति में अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की गई है. आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं.

जिला शिक्षा अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार संभाग अन्तर्गत जिलों में कार्यरत (माध्यमिक शिक्षक संवर्ग) की अन्तरिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01.04. 2023 की स्थिति में प्रकाशन किया जा रहा है। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. पदक्रम सम्बन्धी आगामी समस्त कार्यवाही संलग्न समय-सारणी अनुसार किया जाना है। अतः पदक्रम सूची का अवलोकन सभी लोक सेवकों को करवाने हेतु निम्नांकित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

1. समस्त लोक सेवकों को संकुल विकासखण्ड स्तर पर कैंप लगाकर पदक्रम सूची का अवलोकन कराएं एवं पदक्रम सूची की प्रविष्टियों के संबंध में परिशिष्ट "अ" (सहमति पत्र), परिशिष्ट- "ब" (संशोधन हेतु) एवं परिशिष्ट "स" (नाम जोडने हेतु) जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर सहपत्रों सहित विशेष वाहक से इस कार्यालय को उपलब्ध करायें। परिशिष्ट अ, ब एवं स तथा संशोधन हेतु प्रपत्र का प्रारूप पोस्ट में आगे दिया गया है, जिन्हें आप पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं.

2. विकासखण्ड स्तर पर कैंप आयोजन के उपरांत पदक्रम सूची में नवीन नाम जोड़ना, नाम हटाना या जानकारी में संशोधन के संबंध में प्राप्त समस्त प्रपत्र संकुल प्राचार्य के प्रमाणीकरण उपरांत जिला स्तर पर प्राप्त करें।

3. ऐसे लोक सेवक जिनका अन्तर संभाग स्थानांतरण हुआ है, उनकी वरिष्ठता इस संभाग में कार्यभार ग्रहण करने की दिनांक से मान्य होगी। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आये लोक सेवकों की सूची में सम्मिलित न करें इसका विशेष ध्यान रखा जायें।

4. इस बात का विशेष ध्यान रखा जावे कि किसी भी लोक सेवक को सीधे इस कार्यालय में आपत्तियाँ लेकर पृथक-पृथक न भेजा जायें। अन्यथा जिम्मेदारी निर्धारित की जावेगी।

5. समस्त संकुल प्राचार्यों से प्रमाणीकरण प्राप्त करें कि संकुल अन्तर्गत कोई भी (माध्यमिक शिक्षक) छूटा नही है एवं सभी को अवलोकन करवाकर निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किया गया है। 

6. पदक्रम सूची के कॉलम की जानकारी संचालनालय द्वारा जारी प्रपत्र अनुसार ही भरी जावें, कोई कॉलम खाली न रहे एवं न ही संशोधित करे।

7. आपके जिले के अन्तर्गत विषयांकित समस्त लोक सेवकों का नाम पदक्रम सूची में अंकित है एवं समस्त लोक सेवकों की जानकारी पदक्रम सूची में कार्यालयीन सेवा अभिलेख अनुसार है। इसका प्रमाणीकरण भी संलग्न प्रस्तुत करें।

MP Education Portal Middle School Teachers Seniority List

जिले में कार्यरत समस्त (माध्यमिक शिक्षक संवर्ग) से निर्धारित प्रपत्र भरवाने के उपरांत पदक्र में संशोधन कर निम्न समय सारिणी अनुसार इस कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करे। इसके पश्चात कोई भी दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा, इसका विशेष ध्यान रखा जावे।

माध्यमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची के सम्बन्ध में दावा आपत्ति सम्बन्धी समय सारणी 

1. सभी संकुल प्राचार्य द्वारा अपने-अपने संकुल पर पदक्रम सूची चस्पा करना, अधीनस्थ लोक सेवकों को अवलोकन कराना एवं संकुलवार विकासखण्डवार कैंप आयोजित कर प्रत्येक माध्यमिक शिक्षक संवर्ग से निर्धारित प्रपत्र भरवाकर प्राप्त करना एवं संधारित करना।
दिनांक 02.01.2024 से 10.01.2024

2. संकुल प्राचार्यो द्वारा प्रत्येक माध्यमिक शिक्षक संवर्ग से प्राप्त प्रपत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना।
दिनांक 11.01.2024 से 12.01.2024

3. जिलास्तर पर संकुल प्राचार्य से प्राप्त प्रपत्र का नियमानुसार परीक्षण कर पदक्रम सूची में आवश्यक संशोधन कर सूची अद्यतन करना।
दिनांक 13.01.2024 से 17.01.2024

4. संकुल प्राचार्य से प्राप्त प्रमाणीकरण का वास्तविक अभिलेखों के आधार पर परीक्षरण करने के बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी संशोधन की प्रविष्टि करेंगे। आप यह जानकारी MP Education Gyan Deep पर देख रहे हैं. जिला शिक्षा अधिकारी उपरोक्तानुसार संशोधन उपरांत पदक्रम सूची सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी में इस कार्यालय में संबंधित लिपिक के हस्ते जमा करना। साथ ही प्रमाणीकरण भी प्रस्तुत किया जाये।
दिनांक 18.01.2024 से 20.01.2024

5. संभागस्तरीय अन्तिम पदक्रम सूची का प्रकाशन किया जाना है।
दिनांक 31.01.2024

माध्यमिक शिक्षक वरिष्ठता सूची देखने / डाउनलोड की लिंक पीडीएफ के नीचे दी गई है.

Middle School Teachers Seniority List 2023

इंदौर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -1 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये  

इंदौर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -2 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये  

सागर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची का दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये  

नर्मदापुरम संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये  

ग्वालियर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -1 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये   

ग्वालियर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -2 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये   

ग्वालियर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -3 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये    

ग्वालियर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -4 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये   

ग्वालियर संभाग माध्‍यमिक शिक्षक संवर्ग की अंतरिम वरिष्ठता सूची भाग -5 दिनांक 01.04.2023 की स्थिति में यहाँ देखिये   

अन्य संभाग की सूची उपलब्ध होने पर लिंक दी जाएगी, अपने संभाग की ग्रेडेशन लिस्ट आप अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. 

ग्रेडेशन लिस्ट में सुधार / संशोधन हेतु प्रारूप 

माध्यमिक शिक्षक संवर्ग अंतरिम पदक्रम सूची में प्रविष्टि विषयक प्रमाण पत्र / सहमति पत्र परिशिष्ट अ एवं ब यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

माध्यमिक शिक्षक संवर्ग अंतरिम पदक्रम सूची में नाम जोड़ने सम्बन्धी परिशिष्ट स यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

माध्यमिक शिक्षक संवर्ग अंतरिम पदक्रम सूची में संशोधन हेतु संशोधित प्रपत्र 2 यहाँ से डाउनलोड कीजिए.

नोट - दावा आपत्ति के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय / संकुल प्राचार्य कार्यालय से संपर्क कीजिए.

MP Education Gyan Deep पर ये भी देखिये -

आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।
https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

Gyan Deep Info : स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग , सामान्य प्रशासन विभाग, राज्य शिक्षा केन्द्र, लोक शिक्षण संचालनालय, MPBSE, MPPEB आदि द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

MP Education Gyan Deep की अपडेट Whatsapp पर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक  कर WhatsApp Group Join कीजिए. 

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.