Header Ads

Hadtal Awadhi Vetan कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन मिलेगा, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश.


कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत कर वेतन मिलेगा, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश.
New - कर्मचारी हड़ताल अवधि अवकाश स्वीकृति के सम्बंध में नया आदेश, सभी कर्मचारी संघों की मांगों के समर्थन में की गई हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करने का आदेश

मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (शासकीय कर्मचारी कल्याण संगठन) मंत्रालय क्रमांक एफ 5-4/2019/1-15/ क. क. भोपाल, दिनांक 06 अगस्त, 2019 के अनुसार राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शेष सभी कर्मचारी संघों की मांगों के समर्थन में की गई हड़ताल के आव्हान में शामिल समस्त शासकीय कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल अवधि के लिए अर्जित अवकाश / अन्य देय अवकाश स्वीकृत किया जाए।



पूर्व में जारी आदेश - मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय कर्मचारी संघों की मांगों के समर्थन में किए गए हड़ताल के आव्हान में शामिल शासकीय सेवकों की हड़ताल अवधि का अर्जित अवकाश / अन्य देय अवकाश स्वीकृत किए जाने की अनुमति प्रदान की है, इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश क्रमांक एक 5-4/2019/1-15/क.क. भोपाल दिनांक 08 मार्च 2019 जारी किया गया. आदेश के साथ संलग्न परिशिष्ट अनुसार विभिन्न कर्मचारी संघों म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसीएशन  भोपाल, अध्यापक संघ, म.प्र. राजस्व निरीक्षक संघ, म.प्र. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ भोपाल तथा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा की गई निम्न हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करने की अनुमति प्रदान की गई है.



अनु.
संघ का नाम
हड़ताल अवधि
कुल दिन
1.
म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसीएशन  भोपाल
दिनांक 21.03.2017 से 10.04.2017 (21 दिन) एवं दिनांक 02.05.2018 से 24.05.2018 तक  (23 दिन)
44 दिवस
2.
अध्यापक संघ
दिनांक 10.09.2015 से 28.09.2015 तक (19 दिन)
19 दिवस
3.
म.प्र. राजस्व निरीक्षक संघ
दिनांक 10.04.2017 से 21.04.2017 तक (12 दिन)
12 दिवस
4.
म.प्र. सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ भोपाल
दिनांक 26.12.2015
एक दिवस
5.
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भोपाल
दिनांक 07.03.2018 से 16.03.2018 तक (10 दिन)
10 दिवस


कर्मचारियों की हड़ताल अवधि का वेतन स्वीकृत करने की अनुमति के सम्बन्ध में ‘सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन’ का आदेश डाउनलोड करने के लिए निचे दी लिंक पर क्लिक कीजिए –



MP Education Gyan Deep की यह जानकारी आपको उपयोगी लगे तो कृपया इसे facebook, Whatsapp आदि के माध्यम से अपने friends को Share जरूर कीजिए।

Septa Deep

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.