Header Ads

VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN (VVM) - विद्यार्थी विज्ञान मंथन - भावी भारत के लिए विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन की जानकारी यहाँ देखिये

Septadeep.blogspot.com
Vidyarthi Vigyan Manthan

VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN (VVM)

(विद्यार्थी विज्ञान मंथन - भावी भारत के लिए विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा 2024-25)

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 के लिए विद्यार्थियों के पंजीयन के संबंध में निर्देश जारी किए गए. 

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 के सम्बन्ध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश (ई-मेल dpividhya@gmail.com) का आदेश क्र./अकादमिक/पी./2024/1520 भोपाल, दिनांक 11/09/2024 इस प्रकार है -

विषय - विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 के सम्बन्ध में.

संदर्भ - विज्ञान भारती म.प्र. का पत्र कमांक/437, दिनांक 08.08.2024

विषयान्तर्गत विज्ञान भारती, एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एन. सी. एस एम. संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2024-25 प्रतियोगिता कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों हेतु आयोजित की जा रही है। जिसमे विद्यार्थियों को भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किये गए उत्कृष्ट शोध कार्यों से अवगत कराया जाता है। इस प्रतियोगिता के पाठ्यक्रम में 40 प्रतिशत भारतीय ज्ञान विज्ञान एवं शांति स्वरुप भटनागर जी की जीवनी पर आधारित होगा एवं 60 प्रतिशत विद्यार्थी के पाठ्यक्रम एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित होगा। 

प्रतियोगिता 3 चरणों में आयोजित होती है :- 

1- विद्यालय स्तर 

2- राज्य स्तर 

3- राष्ट्रीय स्तर

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप रु. 2000/- (दो हजार) प्रति माह के लिए एवं राष्ट्रीय संस्थाओ में एक से तीन सप्ताह का भ्रमण कराया जाता है। 3- पंजीयन हेतु www.vvm.org.in पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है। पंजीयन कि अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2024 है।

परीक्षा मोड एवं शुल्क - परीक्षा डिजिटल मोड (ऑनलाईन, मोबाइल, लैपटॉप, टेबलेट, या कम्प्यूटर) से दे सकते है। प्रति विद्यार्थी शुल्क रु. 200 निर्धारित की गयी है।

अतः अपने जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों / संचालकों को प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता कराने हेतु निर्देशित करें। यह प्रतियोगिता पुर्णतः स्वैच्छिक है.

MP Education Gyan Deep द्वारा आपकी जानकारी के लिए VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN (VVM) की संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है, आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी. इस पोस्ट में विद्यार्थी विज्ञान मंथन के सम्बन्ध में आपको निम्न जानकारी देने का प्रयास किया है –

  • VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN क्या है तथा इसमें कौन भाग ले सकता है?
  • विद्यार्थी विज्ञान मंथन के उद्देश्य.
  • VVM परीक्षा के विभिन्न स्तर एवं पुरस्कार की जानकारी.
  • ऑनलाइन पंजीयन अवधि व शुल्क की जानकारी.
  • VVM परीक्षा का पाठ्यक्रम
  • स्कूल एवं विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए लिंक  

VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN क्या है? 

VVM विद्यार्थी विज्ञान मंथन, कक्षा 6 से लेकर कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षण एवं विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन का मुख्य उद्देश्य विज्ञान से जुड़े विषयों में अभिरुचि रखने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना तथा उन्हें शिक्षित करना है.

विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) की शुरूआत विज्ञान भारती (विभा) द्वारा विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत स्वायत्त संस्था एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के अंर्तगत संस्था के सहयोग से की गई है।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) के मुख्य उद्देश्य

  • विद्यार्थियों में सैद्धांतिक विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना.
  • विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के प्राचीन समय से लेकर आधुनिक समय तक के योगदानों के बारे में परिचित करवाना. •
  • विद्यार्थियों को कार्यशालाओं एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से विज्ञान का व्यावहारिक एवं क्रियाशील प्रशिक्षण प्रदान करना.
  • विद्यार्थियों को मार्गदर्शक देना ताकि वह भविष्य में भी अपनी उच्च स्तरीय शिक्षा में विज्ञान शिक्षा को अपनाएं प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन द्वारा वैज्ञानिक अभिवृत्ति वाले विद्यार्थियों की पहचान करना.
  • राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफल विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन करना.
  • विजेता विद्यार्थियों के लिए विभिन्न अनुसंधान एवं विकास संस्थाओं के शैक्षणिक भ्रमणों का आयोजन करना.

विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार - VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN के अंतर्गत विद्यालय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 4 स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा, VVM के विभिन्न स्तरों पर पुरस्कारों की जानकारी इस प्रकार है –

स्तर – I विद्यालय स्तर

प्रत्येक कक्षा से 3 विद्यार्थी जो शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे, विजेता होंगे. (यानि प्रत्येक स्कूल से 18 विद्यार्थी) इसके लिए प्रत्येक कक्षा से कम से कम 10 विद्यार्थी पंजीकृत होना आवश्यक है.

विद्यालय स्तर पर पुरस्कार – मेधा प्रमाणपत्र (सॉफ्टकॉपी में ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे)

स्तर – II जिला स्तर

प्रत्येक कक्षा से शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 3 विद्यार्थी जिला स्तरीय विजेता होंगे. (प्रत्येक जिले से 18 विद्यार्थी)

जिला स्तर पर पुरस्कार - मेधा प्रमाणपत्र (सॉफ्टकॉपी में ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे)

स्तर – III राज्य स्तर

प्रत्येक राज्य से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष के 20 विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने हेतु चुना जाएगा.

राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से प्रत्येक कक्षा के तीन शीर्ष विद्यार्थी राज्य स्तरीय विजेता होंगे. इस प्रकार हर राज्य से 18 विद्यार्थी चुने जायेंगे.

राज्य स्तर पर पुरस्कार – 

  • राज्य स्तरीय शिविर में भागीदारी का प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह.
  • राज्य स्तरीय शिविर विजेता स्मृति चिन्ह.
  • प्रत्येक कक्षा के प्रथम विजेता विद्यार्थी को रु. 5000/-, द्वितीय विजेता को रु. 3000/- एवं तृतीय विजेता को रु. 2000/- नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

स्तर –IV राष्ट्रीय स्तर

राष्ट्रीय स्तर के शिविर के लिए प्रत्येक राज्य स्तरीय शिविर से प्रत्येक कक्षा के शीर्ष के दो विजेता विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने हेतु चुना जाएगा.

प्रत्येक कक्षा से 3 शीर्ष विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर विजेता होंगे. इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर 18 विद्यार्थी विजेता होंगे.

प्रत्येक कक्षा के 3 शीर्ष विद्यार्थी जोनल स्तरीय विजेता होंगे. (प्रत्येक जोन से 18 विद्यार्थी)

राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार - 

  • राष्ट्रीय शिविर में भागीदारी का प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह.
  • राष्ट्रीय शिविर विजेता स्मृति चिन्ह.
  • प्रत्येक कक्षा के प्रथम विजेता विद्यार्थी को रु. 25000/-, द्वितीय विजेता को रु. 15000/- एवं तृतीय विजेता को रु. 10000/- नगद पुरस्कार दिया जाएगा.
  • प्रत्येक जोन में पर्त्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेता विद्यार्थी को क्रमशः रु. 5000/-, रु. 3000/- तथा रु. 2000/- नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

विज्ञान प्रसार संस्था द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन (WM) के माध्यम से भावी भारत के लिए विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है इस परीक्षा में कक्षा VI से XI में अध्ययनरत विद्यार्थी समूह में या एकल रूप में सहभागिता कर सकते हैं। इस परीक्षा में सहभागिता हेतु ऑनलाइन कार्यक्रम इस प्रकार है -

ऑनलाइन पंजीयन

•1 जून से 15 सितम्बर तक शुल्क 200 रुपये के साथ ऑनलाइन

भुगतान का माध्यम 

ऑनलाइन माध्यम या ऑनलाइन ट्रॉसफर या चालान द्वारा (नोट नगद/डिमांड ड्राफ्ट/चेक के माध्यम से भुगतान स्वीकार्य नहीं होगा) 

ऑनलाइन भुगतान संबंधी जानकारी - वेबसाइट www.wm.org.in

VVM Exam 
School Level Exam स्कूल-स्तरीय परीक्षा (जूनियर और सेनियर): स्कूल स्तरीय VVM परीक्षा के लिए दो ग्रुप रहेंगे -
  • Junior Group - कक्षा 6 टी से कक्षा 8 वी और
  • Senior Group - कक्षा 9 वी से कक्षा 11 वी

School Level पर होने वाली Exam में प्रत्येक ग्रुप के लिए 100 अंकों के प्रश्न होंगे। परीक्षा का समय 120 मिनट रहेगा।

Online Exam 

VVM परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित होगी।

विशेष - VVM परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन आधारित होगी, इसके लिए Mobile, Laptop या Tablet का प्रयोग किया जाना है। साथ ही अच्छी Internet कनेक्टिविटी होना जरूरी है।

VVM Exam Date 

विद्यार्थी विज्ञान मंथन ऑनलाइन परीक्षा चुने हुए विकल्प अनुसार Wednesday, 23rd October, 2024 or Sunday, 27th October, 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा का पाठ्यक्रम

●पाठ्य-पुस्तक से विज्ञान तथा गणित - 50 प्रतिशत (50 प्रश्न) (प्रत्येक 1 अंक) एनसीईआरटी पाठ्यक्रम

●विज्ञान के क्षेत्र में भारत का योगदान - 20 प्रतिशत (20 प्रश्न) (प्रत्येक 1 अंक) वीवीएम अध्ययन सामग्री

●जगदीश चंद्र बसु तथा ई. के. जानकी अम्माल की जीवन गाथाएं - 20 प्रतिशत (20 प्रश्न) (प्रत्येक 1 अंक) वीवीएम अध्ययन सामग्री

●तर्क एवं वाद-विवाद - 10 प्रतिशत (10 प्रश्न)  (प्रत्येक 1 अंक) सामान्य पाठ्य सामग्री

ऑनलाइन पंजीयन सम्बन्धी जानकारी

VVM में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन स्कूल द्वारा VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN की वेबसाइट www.vvm.org.in पर किया जा सकेगा, सम्बंधित विद्यालय के परीक्षा समन्वयक द्वारा विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा सकेगा.

  • ऑनलाइन – वेबसाइट पर पंजीयन फॉर्म में एक-एक कर विद्यार्थी से सम्बंधित जानकारीदर्ज कर ऑनलाइन पंजीयन करना.
  • विद्यार्थियों के सफलता पूर्वक पंजीयन एवं शुल्क भुगतान के पश्चात् प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक User Name व Password प्राप्त होगा, जिसका प्रयोग ऑनलाइन परीक्षा के लिए किया जाएगा.
नोट - VIDYARTHI VIGYAN MANTHAN (VVM) के बारे में यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है, स्कूल / विद्यार्थी VVM हेतु आवेदन के सम्बन्ध में वेबसाइट https://vvm.org.in/ पर दिए गए निर्देश पढ़कर आवेदन करें.

>>> विद्यार्थी विज्ञान मंथन वेबसाइट पर यहाँ से जाइये <<

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.