Header Ads

MP Board New Internal Evaluation Process - MP Board लागु कर रहा है नवीन आतंरिक मूल्याङ्कन प्रणाली, यह प्रणाली प्रस्तावित नई शिक्षा नीति 2020 (NEP – 2020) पर आधारित है, जानिए नई आंतरिक मुल्यांकन प्रक्रिया के बारे में


MP Board New Internal Evaluation Process
 septadeep.blogspot.com

MP Board (MASHIM)  नई आंतरिक मूल्यांकन प्रकिया
MP Board लागु कर रहा है नवीन आतंरिक मूल्याङ्कन प्रणाली, यह प्रणाली प्रस्तावित नई शिक्षा नीति 2020 (NEP – 2020) पर आधारित है. बोर्ड अध्यक्ष द्वारा आंतरिक मुल्यांकन के सम्बन्ध में आयोजित VC में इस सम्बन्ध में निर्देश दिए.

कैसी होगी आंतरिक मुल्यांकन प्रणाली ?
पाठ्यक्रम का विभाजन एवं System Generated Question Paper - MP Board द्वारा आंतरिक मुल्यांकन व्यवस्था के सम्बन्ध में एक कार्ययोजना तैयार की है,  कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक Subject को अधिकतम 12 अध्यायों में बांटा गया है। प्रति 2 सप्ताह में प्रत्येक अध्याय आंतरिक मूल्यांकन हेतु System Generated Question Paper / एसाईनमेन्ट रजिस्टर्ड विद्यार्थी को उसके मोबाईल में ऑनलाइन भेजा जायेगा। यह जानकारी आप septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं।


Question Bank & Assignment - Question Paper / Assignment निमार्ण के लिए Board 3 विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का संग्रह या POOL बना रहा है प्रत्येक विषय शिक्षक के लिए यह अनिवार्य है कि वह संबंधित कक्षा एवं विषय के प्रथम अध्याय के प्रश्नों का निर्माण निम्नलिखित संरचना अनुसार करे।

प्रश्न बैंक /एसाईनमेन्ट की संरचना
Part
प्रश्नों का स्वरूप
कुल प्रश्न
प्रत्येक प्रश्न पर अंक
कुल अंक
A
बहुविकल्पी
30
01
30
B
विषयात्मक (सैद्धांतिक)
10
03
30
C
अनुप्रयोगात्मक (एप्लाईड)
10
04
40
योग
50
-
100
पार्ट सी. अनुप्रयोगात्मक में वे प्रश्न होगे जो पाठ्यपुस्तक से मूलत नहीं लिये गये है। तथापि जो विद्यार्थियों की उस विषयवस्तु की समझ पर आधारित होगें।


आंतरिक मूल्यांकन का कुल अधिभार 70 प्रतिशत जबकि वार्षिक परीक्षा का अधिभार 30 प्रतिशत प्रस्तावित हैं।

Students Regitration - MASHIM से ही स्कूल एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जाना है। विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हेतु उनका नाम, मोबाईल नंबर, आधार नंबर एवं पता अनिवार्य है तत्पश्चात् रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों को ही परीक्षा शुल्क बोर्ड को भेजा जायेगा जो कि वार्षिक परीक्षा दे सकेंगे।


Teachers Registration - MASHIM एप पर ही संस्था के सभी शिक्षकों को स्वयं का रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिससे संबंधित आई डी / पासवर्ड उन्हें आगामी प्रकिया हेतु प्राप्त होगी। MASHIM वेबसाइट पर Teachers Registration की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है, जानकारी उपलब्ध होने पर हमारे द्वारा पोस्ट की जाएगी.



आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया
Mobile पर भेजा जाएगा System Generated प्रश्न पत्र / Assignment - आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया का प्रथम चरण दिनांक 1 सितंबर 2020 से प्रारम्भ हो रहा है। मंडल द्वारा System Generated प्रश्न पत्र / असाइनमेंट प्रत्येक विद्यार्थी को उसके मोबाईल पर ऑनलाईन भेजा जायेगा। यह जानकारी आप septadeep.blogspot.com पर देख रहे हैं। यह प्रश्न पत्र प्रत्येक विद्यार्थी हेतु पृथक पृथक होगा इसे हल करना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य होगा यदि वह हल नहीं करेगा तो 1 अवसर एवं सूचना देकर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जायेगा। 

विद्यार्थी हल किये गये प्रश्न पत्र को संबंधित विषय शिक्षक को देगें. जिसका मूल्यांकन उनके द्वारा किया जायेगा विषय शिक्षक विद्यार्थी के अंको को निर्धारित तिथि तक MASHIM एप पर अपलोड करेगें तथा मूल्यांकित प्रश्न पत्र संबंधित विद्यार्थी को लौटा देगें।

Audio/Video Lessons
मंडल की योजना के अनुसार प्रथम चेप्टर से संबंधित Audio/Video Lessions विषय शिक्षक तैयार कर MASHIM Portal पर अपलोड कर सकते हैं। यह AV Lessions न्यूनतम 30 मिनट एवं अधिकतम 40 मिनट के हो सकते हैं गुणवत्तापूर्ण AV Lessions होने पर मंडल द्वारा इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जायेगा तथा संबंधित शिक्षकों हेतु प्रशस्ति पत्र एवं मानदेय भी प्रस्तावित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.