Header Ads

Vaccination Campaign : Target to complete second dose vaccination of all eligible citizens by 31st December 2021 : कोविड-19 वैक्सीनेशन नया आदेश


Vaccination Campaign : Target to complete second dose vaccination of all eligible citizens by 31st December 2021

Vaccination Campaign : Target to complete second dose vaccination of all eligible citizens by 31st December 2021

वेक्सिनेशन महा अभियान : 31 दिसंबर 2021 तक समस्त पात्र नागरिकों का द्वितीय डोज़ वेक्सिनेशन पूर्ण करने का लक्ष्य 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन ने कोविड वेक्सिनेशन के द्वितीय डोज़ की शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु अंतर्विभागीय समन्वय से एकीकृत एवं समकेतिक प्रयास सुनिश्चित करने के संबंध में दिनांक 03/11/2021 दिशा निर्देश जारी किये.

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक / 2021/1557 भोपाल, दिनांक 03/11/2021 इस प्रकार है -

विगत लगभग 10 माहों में प्रशासन के प्रयासों तथा जनभागीदारी द्वारा प्रदेश में 4.99 करोड़ प्रथम डोज़ तथा 2.12 करोड़ द्वितीय डोज़ इस प्रकार कुल 7.11 करोड़ डोज़ वेक्सिनेशन संभव हो सका है। विगत कुछ सप्ताहों में वेक्सिनेशन कवरेज की गति में कमी आयी है जिसके कारण से प्रदेश में लगभग 1 करोड़ पात्र नागरिक द्वितीय डोज़ वेक्सिनेशन हेतु शेष है अतः राज्य शासन ने निर्णय लिया है की उक्त शेष नागरिकों का द्वितीय डोज़ वेक्सिनेशन अतिशीघ्र तथा आगामी दिवसों में द्वितीय डोज़ हेतु पात्र होने वाले नागरिकों का समयबद्ध वेक्सिनेशन पूर्ण कर लिया जाये जिससे की दिसंबर माह के अंत तक समस्त नागरिकों का द्वितीय डोज़ वेक्सिनेशन पूर्ण हो सके।

    दिनांक 10, 17 एवं 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को वेक्सिनेशन महा अभियान

    मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 2 नवंबर को सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव / प्रमुख सचिवों के साथ आयोजित समन्वय बैठक में सभी विभागों द्वारा वेक्सिनेशन कार्य में सहभागिता सुनिश्चित किया जाना तय हुआ है। इसी तारतम्य में लेख है की जिले में सभी विभागों के समन्वय के साथ कोविड वैक्सिनेशन कवरेज की गति बढ़ायी जाये तथा दिनांक 10, 17 एवं 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को वेक्सिनेशन महा अभियान आयोजित किया जाये जिसमें द्वितीय डोज़ हेतु अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये।

    विभागों की सहभागिता हेतु उनकी कतिपय भूमिकायें एवं गतिविधियां 

    1. सभी विभागों के लिये:

    a. प्रत्येक परिवार का सर्वे करिये। किसे अभी तक

    1- एक भी टीका नहीं लगा की सूची

    2- एक टीका लगा की सूची

    3- दोनो टीके लग गये कि सूची

    4- पलायन परिवार की सूची

    5 प्रतिरोधी परिवारों की सूची

    b. लक्ष्य आगे ईस प्रकार पूर्ण करे। परिवारों का चिन्हांकन कर टीकाकृत 100% करवायें

    1 आशा और उनका परिवार (health) 

    2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका व परिवार उनका (WCD)

    3 स्व सहायता समूह व उनरे परिवार (NRLM)

    4 सचिव और रोजगार सहायक व उनके परिवार (panchayat)

    5 कोटवार और पटवारी व उनके परिवार (revenue)

    6 शिक्षक और उनके परिवार (education)

    7 सेल्समेन PDS (राशन / कंट्रोल व उनके परिवार (food department) 8 मजदूर व उनके परिवार (MNREGA and labour)

    9 सहकारी संस्था के सदस्य और उनके परिवार

    10 वन रक्षक समिती सदस्य व उनके परिवार (forest )

    c. इस प्रकार विभागवार योजना बनाकर 100% पहला डोज और दुसरा डोज पूर्ण कर लेवें।

    2. शिक्षा : इसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा, तकनिकी शिक्षा मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज, दन्त चिकित्सा कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, आयुष चिकित्सा महाविद्यालय इत्यादि के छात्रों के द्वारा उनके स्वयं के परिवारों में तथा समुदाय में जनजागृति विकसित करना एवं वालनटरी तौर पर सूचि अनुसार हितग्राहियों को मोबिलाइज करना तथा स्वयं का भी वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये।

    3. उद्योग एवं मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम : उद्योगों में कार्यरत समस्त एम्प्लॉईज लेबर इत्यादि का वेक्सिनेशन सुनिश्चित करते हुये प्रमाणीकरण कर जानकारी संधारित की जाये।

    4. गृह : पुलिस के माध्यम से भी समुदाय में जागृति लाने का कार्य सम्पादित किया जाये। 

    5. उचित मूल्य की दुकान (राशन / PDS) के माध्यम से ग्राहकों को वेक्सिनेशन हेतु प्रेरित करना तथा ग्राहको की वेक्सिनेशन की स्थिति की जानकारी संधारित की जाये।

    6. निर्माण एजेंसी : PWD RES इत्यादि के कॉन्ट्रैक्टर्स द्वारा उनके अधीन कार्य करने वाले सुपरवाइजर, वर्कर, लेबर इत्यादि का वेक्सिनेशन सुनिश्चित करना एवं प्रमाणीकरण कर जानकारी संधारित करना सुनिश्चित किया जाये। 7. रबी की फसलों के खरीदी केंद्र में वेक्सिनेशन सत्र आयोजित करना ताकि कृषक वर्ग का पूर्ण वेक्सिनेशन भी सुनिश्चित किया जा सके।

    8. महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं का वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये समस्त पंजीकृत गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की सूचि अनुसार सत्यापन का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाये।

    9. पंचायत विभाग ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा में कार्यरत लेबर का वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये NRLM के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा उनके परिवार के सदस्यों का वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये तथा प्रमाणीकरण कर जानकारी संधारित करना सुनिश्चित किया जाये।

    10. वन समिति एवं वन रक्षकों द्वारा वन ग्रामों में वेक्सिनेशन सुनिश्चित किया जाये।

    11. NCC एवं स्कॉउट गाइड के सहयोग से प्रतिरोधी परिवारों / समुदाय का मोबिलाइजेशन सुनिश्चित किया जाये।

    12. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर सर्वे कर घर ड्यू डोज़ वाले नागरिकों के घरों पर हाउस मार्किंग करना सुनिश्चित किया जाये। 

    13. नगरीय विकास एवं आवास विभाग नगरीय क्षेत्रों में विभागीय अमले के माध्यम से NULM अंतर्गत उपलब्ध मानव संसाधन के सहयोग से कोविड वेक्सिनेशन हेतु मोबिलाइज़ेशन का कार्य सुनिश्चित करेंगे। 

    14 जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किये गये पोस्टर एवं होर्डिंग के प्रारूप अनुसार सार्वजानिक स्थलों पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाये। 

    अतः उपरोक्तानुसार एवं स्थानीय क्इरासिस मैनेजमेंट कमेटी अन्य कोई सहयोग एवं समसामयिक गतिविधियों के माध्यम से समकेतिक प्रयासों द्वारा कोविड वेक्सिनेशन अभियान को कुशल नेतृत्व प्रदान करें ताकि 31 दिसंबर 2021 तक समस्त पात्र नागरिकों का द्वितीय डोज़ वेक्सिनेशन पूर्ण किया जा सके।

    आपने Gyan Deep पर विजिट कियाथैंक्स। आपको यदि ज्ञान दीप की जानकारियां उपयोगी लगे तो कृपया शेयर अवश्य कीजिए।

    https://septadeep.blogspot.com/p/blog-page_22.html

    Telegram पर MP Education Gyan Deep की अपडेट पाने के लिए ज्ञानदीप टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

    ये जानकारियां भी देखिए -

    कोई टिप्पणी नहीं

    Gyan Deep. Blogger द्वारा संचालित.